श्रीडूंगरगढ टुडे 13 अगस्त 2026
श्री श्याम परिवार संघ की ओर से आयोजित होने वाली 18वीं श्रीडूंगरगढ़ से खाटूश्यामजी विशाल पदयात्रा के पोस्टर का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में ‘आपणों गांव सेवा समिति’ के अध्यक्ष जतनसिंह राजपुरोहित, मदन सोनी सहित श्री श्याम परिवार संघ के सदस्य मौजूद रहे। सभी ने संयुक्त रूप से पोस्टर का विमोचन कर पदयात्रा की सफलता की कामना की।
संघ के प्रतिनिधियों ने बताया कि पदयात्रा 16 सितंबर को सुबह 7:15 बजे श्री श्याम धोरा मंदिर, आडसर बास से खाटूधाम के लिए रवाना होगी। यात्रा के दौरान बाबा श्याम की अखंड ज्योति निरंतर प्रज्वलित रहेगी। बाबा श्याम का अलौकिक श्रृंगार किया जाएगा और श्रद्धालु पुष्प वर्षा करते हुए यात्रा में शामिल होंगे।
पदयात्रा में डीजे पर बाबा श्याम के भजनों की धुन गूंजेगी। श्रद्धालु नाचते-गाते और जयकारे लगाते हुए खाटूश्यामजी के लिए रवाना होंगे। संघ ने क्षेत्र के सभी श्याम भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पदयात्रा में शामिल होने और धर्मलाभ लेने की अपील की है।



