श्रीडूंगरगढ टुडे 10 सितंबर 2026
11 सितंबर को श्रीडूंगरगढ़ नगर पालिका के 40 वार्ड को लेकर मतदान होगा, जिसको लेकर निर्वाचन विभाग द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई है। चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां कर ली गई है। गुरुवार को पुलिस प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च किया गया, जिसमें सीओ निकेत पारीक, थानाधिकारी कश्यप सिंह सहित कई अधिकारी व कर्मचारी इस दौरान मौजूद रहे। पुलिस थाने से होते हुए मुख्य बाजार में फ्लैग मार्च निकाला गया और यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि आमजन निश्चिंत होकर मतदान करें प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए पूरी तरह से तैयारी कर ली गई है।



