श्रीडूंगरगढ़ टुडे 28 मई 2026
श्रीडूंगरगढ़, व सेरूणा की ईदगाहों में गुरूवार सुबह ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की गई। हजारों मुस्लिम धर्मावलंबियों ने एकत्र होकर नमाज अदा कर देश में अमन चैन की दुआ मांगी। सभी ने एक दूसरे को मुबारक बाद दी
श्रीडूंगरगढ़ की बड़ी ईदगाह में जामा मस्जिद के ईमाम फजले हक अशरफी ने सुबह 7 बजे नमाज अदा करवाई। बड़ी संख्या में लोग ईदगाह पहुंचे और एक दूसरे को ईद की मुबारक दी। सीओ निकेत पारीक सहित थाना पुलिस दल भी ईदगाह पहुंचा व सभी को ईद की मुबारकबाद दी। ईदगाह के बाहर मेले का माहौल छाया रहा। बच्चों में ईद का खूब उत्साह नजर आया। बच्चों ने खिलौने गुब्बारें भी खरीदे। मुस्लिम घरों में भी ईद का जश्न मनाया जा रहा है।
वहीं सेरुणा की मस्जिद गुलशन ए अशफाक प्रांगण में आसपास के गांवों से सैंकड़ों मुस्लिम धर्मावलंबी एकत्र हुए और ईद उल अजहा की नमाज अदा की। खुदा के सजदे में सिर झुके और हर हाथ देश में अमन चैन की दुआ के लिए उठे। मस्जिद के इमाम कारी खुशी मोहम्मद अशरफी ने नमाज अदा करवाई। नमाज के बाद सभी लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। महिला वर्ग ने घरों में नमाज अदा की और परिवार की खुशहाली की दुआ मांगी। लोगों ने जरूरतमंदों को जकात देने की रस्म भी अदा की।
कमेटी के फिरोज खान ने बताया कि शेर खान सांखला हसन खान अध्यापक,पीरु खां,फैजू खान,सूमर खान,उमर खां जी अध्यापक, समाज सेवी सराजूदीन सलाउद्दीन,रोशन अली नर्सिंग स्टाफ पीबीएम सहित बड़ी संख्या में युवा व्यवस्था बनाए रखने में जुटे रहे। सेरूणा एसएचओ संध्या बिश्नोई ने भी सभी को ईद की मुबारकबाद भी दी।





ईद-उल अजहा पर धोबी समाज ने दी सेवाएं
वहीं श्रीडूंगरगढ़ भीषण गर्मी को देखते हुए ईद उल अजहा के मोके पर घूम चक्कर पानी टंकी के पास धोबी समाज द्वारा ज्यूस की सेवाएं दी गई। इस दौरान समीर खिलजी बिलाल खत्री गफ्फार धोबी जिब्रान खिलजी साहिल भाटी मौजूद रहे।




