श्रीडूंगरगढ़ टुडे 10 जून 2026
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में ब्लॉक क्षेत्र में योग के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने और स्वस्थ जीवन शैली को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से नेहरू पार्क में प्रतिदिन सामूहिक योग एवं प्राणायाम सत्र आयोजित किया जा रहे है।
उपखंड अधिकारी शुभम जी शर्मा के निर्देशन में आयोजित इन सत्रों में विभिन्न आयु वर्ग के लोग उत्साह पूर्वक भाग ले रहे हैं। श्री डूंगरगढ़ ब्लॉक आयुर्वेद नोडल अधिकारी डॉ. प्रेम प्रकाश तथा आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी एवं ब्लॉक योग नोडल प्रभारी डॉ.जगदीश पचार ने बताया कि प्रतिदिन सुबह 5:00 से 6:00 तक नि:शुल्क योगाभ्यास शिविर का संचालन आयुर्वेद विभाग के योग प्रशिक्षक चन्द्रप्रकाश वाधवानी एवं योग प्रशिक्षिका ममता पारीक द्वारा किया जा रहा है जिसमें प्रतिभागियों को योगासन,प्राणायाम और ध्यान की विभिन्न क्रियाओं का सही तरीके से अभ्यास एवं साथ ही योग मुद्राओं द्वारा होने वाले शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों की जानकारी दी जा रही है |






