श्रीडूंगरगढ़ टुडे 14 जुलाई 2026
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की ओर से आडसर बास स्थित रवि रविदास सरस्वती सेवा केंद्र में ‘परिषद की पाठशाला’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ राष्ट्र निर्माण, पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया गया।
संगठन और विभिन्न समसामयिक विषयों पर मिली जानकारी
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता जिला संयोजक करण जाड़ीवाल ने परिषद के इतिहास, उद्देश्य और छात्र हित में किए जाने वाले कार्यों की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को समसामयिक विषयों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी संस्कारवान बनकर समाज और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
ग्लोबल वॉर्मिंग और पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा
नगर मंत्री राघव लखोटिया ने ग्लोबल वॉर्मिंग और पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा करते हुए विद्यार्थियों को प्लास्टिक का उपयोग कम करने, पौधरोपण करने और जल संरक्षण का संकल्प दिलाया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया।

शारीरिक फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली
कार्यक्रम में फिटनेस सत्र के दौरान नरेंद्र कुकणा ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ दिमाग का निवास होता है इसके लिए नियमित व्यायाम, खेलकूद और संतुलित खानपान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और जंक फूड से दूरी बनाने की अपील की।
कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित
पाठशाला के दौरान विद्यार्थियों में भारी उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम को सफल बनाने में परिषद के प्रमुख कार्यकर्ताओं की भूमिका रही। इस अवसर पर जिला संयोजक करण जाड़ीवाल,नगर मंत्री राघव लखोटिया, नरेंद्र कुकना, मोहित लोहिया और राघव करवा सहित अनेक गणमान्य लोग व विद्यार्थी उपस्थित रहे।





