श्रीडूंगरगढ टुडे 14 अक्टूबर 2026
जिला परिषद सीटों के लिए चुनावी रणनीति पूरी तरह तय हो चुकी है। प्रत्याशियों के चेहरे स्पष्ट होने के बाद अब हार-जीत के लिए मैदान पर जोड़-तोड़ की गणित शुरू हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (रालोपा) दोनों ने ही श्रीडूंगरगढ़ और रीड़ी के सभी 7 वार्डों (वार्ड 35 से वार्ड 41) पर अपने अधिकृत प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। सभी उम्मीदवारों ने अपने समर्थकों, कार्यकर्ताओं और प्रस्तावकों के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी के पास पहुंचकर अपने नामांकन दाखिल कर दिए हैं।
वार्ड-वार प्रत्याशियों की सूची:
- वार्ड 35: भाजपा से इंद्रा भादरनाथ (निवासी लिखमादेसर) और रालोपा से विमला पुत्री गणेशाराम भूकर (निवासी धीरदेसर पुरोहितान) मैदान में हैं।
- वार्ड 36: भाजपा से सरिता पत्नी ओमप्रकाश शर्मा (सरपंच, सुरजनसर) और रालोपा से मंजूदेवी पत्नी तुलछाराम डेलू (निवासी डेलवां) प्रत्याशी हैं।
- वार्ड 37: भाजपा से सुरेश कंवर भागीरथ सिंह और रालोपा से लक्ष्मणराम पुत्र सुरजाराम जाखड़ (निवासी बेनीसर) को टिकट मिला है।
- वार्ड 38: भाजपा से ओमप्रकाश रेंवतराम और रालोपा से गुमानाराम पुत्र तखराम मेघवाल (निवासी धीरदेसर चोटियान) चुनावी मैदान में हैं।
- वार्ड 39: इस वार्ड पर मुकाबला खास है; भाजपा से लिखमा देवी हनुमानराम कुम्हार (निवासी मिंगसरिया) तथा रालोपा से युवा नेता डॉ. विवेक माचरा के छोटे भाई विकास माचरा की पत्नी अमिता (अनिता) माचरा (निवासी बीकानेर) प्रत्याशी हैं।
- वार्ड 40: भाजपा से कंचन मुरलीधर जोशी (निवासी सोनियासर) और रालोपा से भंवरलाल पुत्र मोहनलाल सारण (निवासी दुसारणा) मैदान में उतरे हैं।
- वार्ड 41: भाजपा से सुनीता देवी श्रवण सारस्वत (निवासी राजेदू) और रालोपा से चांदादेवी पत्नी फुसाराराम डेलू (निवासी लिखमीसर दिखणादा) प्रत्याशी हैं।
रालोपा जिलाध्यक्ष दानाराम घिंटाला ने जानकारी दी कि पार्टी ने पूरी मजबूती के साथ सभी सीटों पर उम्मीदवारों का चयन किया है। नामांकन प्रक्रिया के दौरान दोनों ही दलों के कार्यालयों और निर्वाचन क्षेत्र में बड़ी संख्या में समर्थकों और प्रस्तावकों की भीड़ मौजूद रही।











