श्रीडूंगरगढ टुडे 2 अक्टूबर 2026
राजस्थान सरकार के श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार का जन्मदिन आज है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं समाजसेवियों ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी एवं प्रेमचंद बैरवा, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, कैबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी, जवाहर सिंह बेडम सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने रामगोपाल सुथार को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इसके साथ ही भामाशाह व समाजसेवी नरसी कुलरिया एवं धर्म कुलरिया सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र के लोगों ने भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

