Menu
25 जून 2026,गुरुवार निर्जला एकादशी की शुभकामनाओं के साथ पढ़े आज का पंचांग व राशिफल सहित कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री रूणिचा पैदल यात्री संघ दुलचासर  10 सितंबर को होगा रवाना, संघ की 31वीं भव्य पद यात्रा,8 सितंबर को होगा भव्य जागरण  |  मेघ मेहरबान: खेतों में छाई हरियाली, किसानों के चेहरे खिले; बारिश के बाद बुवाई शुरू  |  राजस्थान का चमकता सितारा: सपाटे किंग ‘राजस्थानी छोटा टार्जन’ योगानंद कालवा बना युवाओं की प्रेरणा  |  महेश नवमी महोत्सव 2026: सेवा, समर्पण और समाजोत्थान का सम्मान : दुलचासर के रामकुमार मूंधड़ा बने ‘महेश रत्न’  |  तेजा दशमी पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन अनुष्ठान व सवामणी का आयोजन, बड़ी संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु  |  महासंपर्क अभियान: विकसित भारत के संकल्प एंव केंद्र व राज्य सरकार की योजनाएं जन-जन तक पहुँचाए-राज्यमंत्री सुथार  |  एडीजे सरिता नौशाद के स्थानांतरण के बाद एडीजे कृष्णकांत को मिली जिम्मेदारी,बार संघ ने किया स्वागत  |  24 जून 2026,बुधवार पढ़े आज का पंचांग व राशिफल सहित कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  चलती बस में बस ड्राइवर को हुआ सीने में दर्द: 108 कर्मियों ने पहुंचाया उप जिला अस्पताल,बीकानेर रेफर  |  शहरी सेवा शिविर पहुंचे राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार: लाभार्थियों को बांटे स्वीकृति पत्र,अधिकारियों को दिए निर्देश  |  एक अधिकारी के भरोसे नगरपालिका और तहसील, जनता परेशान: NHRC से शिकायत, मानवाधिकार हनन का लगाया आरोप  |  शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  श्रीडूंगरगढ़ में भारी तादाद में नोटों की गड्डियां बरामद: असली की आड़ में नकली नोट खपाने का प्रयास पुलिस ने दो युवकों को किया गिरफ्तार  |  जीव-जंतु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष जसवंत सिंह पहुंचे श्रीडूंगरगढ़, चिल्लाय माता के किए दर्शन पर्यावरण सरक्षंण का दिया संदेश  |  नियमित योग एवं ध्यान शिविर का शुभारंभ : भीखमचंद पुगलिया  |  महेश नवमी महोत्सव: भगवान महेश का किया विशेष पूजन, समाज में एकता और संस्कारों को सशक्त बनाने का आह्वान  |  सुबह  देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  23 जून 2026,मंगलवार पढ़े आज का पंचांग व राशिफल सहित कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  महेश नवमी की पुर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रा जगह -जगह हुआ पुष्प वर्षा से स्वागत, झांकियों ने मोहा मन  |  एमपीएस अध्यक्ष बनने पर डॉ. विकास पारीक का सम्मान, एडवोकेट पुखराज तेजी ने सपत्नीक किया स्वागत  |  रामदेवरा मेले की तैयारियां शुरू, डोर टू डोर पैदल यात्री संघ की हुई पहली बैठक में व्यवस्थाओं को लेकर हुई चर्चा  |  तोलियासर ग्रामीण सेवा शिविर का राज्यमंत्री सुथार व विधायक सारस्वत ने किया निरीक्षण, जाने कल कहाँ लगेगा शिविर  |  स्वस्थ राष्ट्र, स्वस्थ समाज की संकल्पना को पूर्ण करने का माध्यम है योग – सुशील सेरडिया  |  अंतरराष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में गोल्ड जीतने वाली आर्यांशी का अभिनन्दन: सेसोमु एजुकेशन सोसायटी ने किया सम्मानित  |  श्रीडूंगरगढ़ एक दिन में दो सड़क हादसे :ठुकरियासर के पास बाइक का टायर फटा, दो युवक घायल; बिग्गा के पास पिकअप पलटने से चालक गंभीर, रेफर  |  सुबह देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  22 जून 2026,सोमवार पढ़े आज का पंचांग व राशिफ़ल सहित कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर श्री गोपाल  गौशाला में हुआ योग का आयोजन, गौसेवा का लिया संकल्प  |  114 साल पुराने श्रीडूंगरगढ़ रेलवे स्टेशन के कायाकल्प की मांग विधायक सारस्वत ने रेल मंत्री को सौंपा ज्ञापन  |  12 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर झुंझुनूं के स्वर्ण जयंती स्टेडियम में जिला स्तरीय कार्यक्रम,राज्यमंत्री सुथार ने की सहभागिता  |  सुदृढ स्वास्थ्य हेतु बच्चों को नियमित योग से जोड़ो – बजरंगलाल सेवग  |  रेल मंत्री से मिले भाजपा नेता सूडसर स्टेशन पर हरिद्वार एक्सप्रेस के ठहराव और FOB की उठाई मांग  |  महेश नवमी महोत्सव: कल शाम 4:15 बजे निकलेगी भव्य शोभायात्रा, श्रद्धालुओं के लिए तीन स्थानों पर विशेष ऑटो व्यवस्था  |  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर श्रीडूंगरगढ़ में दिखा योग उत्साह विभिन्न स्थानों पर हुए अनेक आयोजन देखें प्रवासी नागरिकों की खबर सहित फोटो  |  योग के रंग में रंगा बीकानेर जिला: करणी सिंह स्टेडियम में 6402 लोगों ने किया योग,श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी ने दी नियमित योग अपनाने की प्रेरणा  |  करण जाड़ीवाल के बीकानेर जिला संयोजक बनने पर किया भव्य स्वागत अभिनंदन  |  पीडब्ल्यूडी ने स्कूल भवनों का किया सर्वे मिलीं दरारें कई भवन मरम्मत योग्य,चिह्नित कर शिक्षा विभाग को सौंपी रिपोर्ट  |  सुबह देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  21 जून 2026,रविवार पढ़े आज का पंचांग व राशिफल सहित कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  स्वीकार लैंडमार्क  प्रा. लि. कंपनी ने कोटासर श्री करणी गोशाला में 21000रू राशि प्रदान कर की गौसेवा  |  21 जून को महापुरुष समारोह समिति के तत्वावधान में आयोजित होगा भव्य योग महोत्सव  |  मोमासर : हनुमानजी मंदिर में धूमधाम से मनाया 27वां वार्षिकोत्सव,विशेष पूजा अर्चना एंव सुंदरकांड का पाठ आयोजन  |  20 जून 2026,शनिवार पढ़े आज का पंचांग व राशिफल सहित कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  मिंगसरिया और धनेरू में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित, अधिकारियों ने योजनाओं की दी जानकारी, कई प्रकरणों का किया निस्तारण  |  कल शनिवार को रखरखाव कार्य के चलते इन फीडरों पर सुबह 3 घंटे बिजली रहेगी बाधित पढ़े आमजन से जुड़ी खबर  |  नेशनल हाइवे बेनीसर के पास बाइक पिकअप से टकराई, दो घायल,एक रैफर  |  योग द्वारा सम्पूर्ण शारीरिक एवं मानसिक विकास सम्भव-श्री गोपाल राठी  |  भाजपा नेता आईदान पारीक ने धनेरू में सीवरेज लाईन डलवाने के लिए उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन।  |  सुबह  देश  और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  19 जून 2026,शुक्रवार पढ़े आज का पंचांग व राशिफ़ल सहित कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  बिरमसर में युवा (जीव प्रेमियों) ने पेश की मानवता की मिशाल, कुतो के हमले से घायल हिरण को बचाकर किया वन विभाग को सुपुर्द  |  अधिक से अधिक लोगों को मिले राहत, प्रत्येक विभाग के वरिष्ठ अधिकारी करें सतत माॅनिटरिंग  |  योग प्रशिक्षकों की एकजुटता की जीत, आयुष विभाग ने जारी किए नए आदेश  |  निर्जला एकादशी और धनतेरस पर रहेगा स्थानीय अवकाश, जिला कलेक्टर ने जारी किए आदेश  |  सीए फाइनल का रिजल्ट जारी श्रीडूंगरगढ़ की प्रतिभाओं ने लहराया सफलता का परचम देखें फ़ोटो सहित खबर  |  बच्चे राष्ट्रीय चरित्र निर्माण की मुख्य कड़ी है – सुशील सेरडिया  |  शहीद हेमू कलानी पार्क में 15 मई से लगातार जारी है निःशुल्क योगाभ्यास  |  गांव जाने की कहकर निकली युवती लापता: युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप,मामला दर्ज।  |  मंत्रालयिक कर्मचारीयो ने किया यज्ञ दी आहुतियां, की सरकार को सदबुद्धि की प्रार्थना,विभिन्न मांगों को लेकर जारी है धरना  |  एबीवीपी ने घोषित किए नए दायित्वः मेहुल शर्मा विभाग संयोजक, करण जाड़ीवाल जिला संयोजक बने  |  18 जून 2026,गुरुवार पढ़े आज का पंचांग व राशिफल पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत ब्लॉक संसाधन व्यक्तियों के दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ  |  स्क्रीन ठीक कराने दुकान पर दिया मोबाइल नही लौटाया वापिस दुकानदार ने बेचने की बात कही मामला दर्ज  |  पीबीएम सुधारो आंदोलन में के सातवें दिन महिला शक्ति ने भरी हुंकार अस्पताल की बदहाल व्यवस्था और भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाई आवाज  |  शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरे एक साथ  |  रीड़ी में सिद्ध समाज की ऐतिहासिक पहल: वन्य जीवों के लिए बनाया तालाब व 200 बीघा में वन क्षेत्र, हुए विभिन्न धार्मिक आयोजन  |  कठिन परिश्रम एवं अनुशासन से असाधारण लक्ष्यों को सरलता से प्राप्त किया जा सकता है – सुशील सेरडिया  |  एक माह में दूसरी ट्यूबवेल: मेघवाल मोहल्ले की पानी समस्या दूर होगी, ग्रामीणों ने विधायक ताराचंद सारस्वत का जताया आभार  |  देसू में ग्रामीण सेवा शिविर का राज्यमंत्री सुथार ने किया अवलोकन सुनीं समस्याएं, पात्रों को बांटे पट्टे  |  कालू रोड सड़क हादसा अपडेट :देर रात दूसरे भाई ने तोड़ा दम, इलाज में लापरवाही का आरोप घायलों की हालत स्थिर  |  सुबह  देश और  राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  17 जून 2026,बुधवार पढ़े आज का पंचांग व राशिफ़ल सहित कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  मोमासर: सर्व समाज के 105 प्रतिभाओं का सम्मान एवं कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न  |  जैसलसर व इंदपालसर गुसाईंसर में ग्रामीण  सेवा शिविर का उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा ने किया निरीक्षण,मौके पर ही समस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश  |  श्रीडूंगरगढ़ में फिर हुआ सड़क हादसा: एक की मौत, पांच घायल बीकानेर रेफर, देखें वीडियो  |  शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  बच्चों का सर्वांगीण विकास हमारी प्राथमिकता- श्रीगोपाल राठी  |  सोमवती अमावस्या पर क्षेत्र में हुए अनेक धार्मिक आयोजन देखें फोटो सहित खबर  |  जीवन रक्षा हॉस्पिटल में निःशुल्क शिविरः विभिन्न रोगों के हुए सफल ऑपरेशन  |  श्रीडूंगरगढ़ जनसुनवाई: कालूबास के पेयजल संकट पर मंत्री सुमित गोदारा गंभीर, नई पाइपलाइन बिछाने के दिए कड़े निर्देश  |  श्रीडूंगरगढ़ सड़क हादसा अपडेट: जिन्दगी की जंग हार गई तन्वी,मृतक की संख्या हुई सात  |  सुबह देश और  राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  16 जून 2026,मंगलवार पढ़े आज का पंचांग व राशिफल पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्रीडूंगरगढ़ जनसुनवाई में सामाजिक अंकेक्षण कार्मिकों ने उठाई आवाज, कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा को सौंपा ज्ञापन  |  सोमवती अमावस्या पर श्री गोपाल गौशाला में हुआ हवन अनुष्ठान का आयोजन दानदाताओं ने बढ़ चढ़कर की गौ सेवा  |  सोमवती अमावस्या पर कोटासर की श्री करणी गौशाला में हुआ हवन अनुष्ठान का आयोजन दानदाताओं ने बढ़ चढ़कर की गौ सेवा  |  लाभार्थी सम्मेलन में किया संवाद; कहा- 56 लाख लोगों ने स्वेच्छा से छोड़ा एनएफएसए का लाभ, श्रीडूंगरगढ़ में 30 हजार से अधिक पात्र परिवार जुड़े  |  शाम की देश और  राज्यों से बड़ी ख़बरें एक साथ  |  श्रीडूंगरगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक और कार की आमने-सामने टक्कर, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत एक बच्ची घायल  |  मंगलवार को शुरु होगा सात दिवसीय निःशुल्क बाल योग समर कैंप  |  श्रीडूंगरगढ़ व मोमासर कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष के रिक्त पदों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 21 जून तक होंगे आवेदन  |  अधिक मास के अंतिम दिन सोमवती अमावस्या पर पूनरासर बालाजी मंदिर बिग्गा बास में भजन संध्या एवं छप्पन भोग प्रसाद का भव्य आयोजन  |  15 जून 2026,सोमवार पढ़े आज का पंचांग व राशिफ़ल पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री करणी गौशाला कोटासर में मूंधड़ा परिवार ने गौसेवा कर मनाया जन्मदिवस, सोनी परिवार ने की गौसेवा  |  नेशनल हाइवे कालू फांटा के पास बाइक और कार की टक्कर बाइक सवार घायल बीकानेर रैफर,  |  शाम की देश और राज्यों से बड़ी ख़बरें एक साथ  |  जैन धर्म के प्रसिद्ध तपस्वी आचार्य हंसरत्न सूरीश्वरजी का कल श्रीडूंगरगढ़ में होगा मंगल प्रेवश पढ़ें पूरी खबर  |  चार साल बाद महिला ने पूर्व काश्तकार पर लगाया लाखों के गहने चुराने का आरोप: कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज  |  रात को खाना खाकर सोए: अगले दिन पड़ोस के खेत की डिग्गी में तैरता मिला बुजुर्ग का शव  |  बिग्गाबास वार्ड 23 व 24 में पेयजल संकट गहराया, पांच दिनों से जलापूर्ति ठप; लोगों में रोष  |  उपजिला अस्पताल के प्रसव कक्ष में लगा एसी, प्रसूताओं व नवजातों को मिलेगी राहत  |  भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया का जन्मदिवस कार्यकर्ताओं ने गोवंश को गुड़ खिलाकर मनाया  |  श्रीडूंगरगढ़ में एबीवीपी का अभ्यास वर्ग संपन्न,नई कार्यकारिणी घोषित इन कार्यकर्ताओं को मिले दायित्व  |  भाजपा ओबीसी मोर्चा नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री भंवरलाल जांगिड़ का लखासर और कितासर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत  |  भृगुवंशी युवा मंडल की ओर से आज विशाल श्याम संकीर्तन, छप्पन भोग का आयोजन  |  सुबह देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  14 जून 2026,रविवार पढ़े आज का पंचांग व राशिफ़ल सहित कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  टीना मोहता ने परिवार सहित श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में पधारकर गौसेवा कर जन्मदिवस मनाया  |  पूजा धारणिया अपने माता पिता के साथ गौशाला पहुंचकर गौ सेवा कर मनाया जन्म दिवस  |  शाम की देश  और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  ग्रामीण सेवा शिविर-2026ः सोमवार को विभिन्न स्थानों पर होगा शिविरों का आयोजन  |  सोमवार को जनसुनवाई एंव लाभार्थी कार्यक्रम को लेकर हो रही है तैयारियां, वाहन पार्किंग की व्यवस्था होगी कृषि मंडी के पास  |  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किसानों को दी बड़ी राहत 19 जून तक होगी गेहूं खरीद, किसानों को मिलेगा पूरा लाभ  |  सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  13 जून 2026,शनिवार पढ़े आज का पंचांग व राशिफल सहित कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्रीडूंगरगढ़ः ग्रामीण सेवा शिविर में वर्षों पुराना भूमि विवाद हुआ खत्म मौके पर हुआ खाता विभाजन  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में पुण्य-आत्मा की शांति के लिए मूंधड़ा परिवार ने की गौसेवा  |  मेघवाल समाज श्मशान भूमि में विकास कार्य की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन  |  खबर का असर: नाला बनाने के लिए खोदी सड़क,महीनों बाद भी नहीं हुई मरम्मत चार दिन में सड़क तैयार  |  शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरे एक साथ  |  श्रीडूंगरगढ़: फोटो सेशन तक ही सीमित रह गया नलकूप, एक लीटर भी पानी आमजन को नहीं हुआ नसीब, पढ़े चौंकाने वाली खबर  |  महापुरुष समारोह समिति के तत्वावधान में सात दिवसीय निःशुल्क बाल योग समर कैंप 16 जून से  |  राजकीय महाविद्यालय में “नशा एक जहर” विद्यार्थियों को दिखाई लघु फिल्म, दिलाई नशामुक्ति की शपथ  |  श्रीडूंगरगढ़ में मुंसिफ कोर्ट खोलने और एडीजे कोर्ट भवन निर्माण की मांग, बार एसोसिएशन ने विधि मंत्री को सौंपा ज्ञापन  |  प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए सुनहरा अवसर, सेसोमु स्कूल आयोजित करेगा प्रतिभा खोज परीक्षा  |  सुबह  देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  12 जून 2026,शुक्रवार पढ़े आज का पंचांग व राशिफल सहित कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में एकादशी पर दानदाताओं की गौसेवा  |  कोटासर श्री करणी  गौशाला में एकादशी पर  महिला सत्संग मंडली ने भजन कीर्तन के साथ की गौ सेवा  |  ग्रामीण सेवा शिविर: कल से होंगे शुरू,कल पूनरासर व समंदसर में तथा 15 जून को बाना व पुदंलसर में होंगे शिविर  |  श्रीडूंगरगढ़ में अवैध पटाखा भंडारण के खिलाफ एक और कार्रवाई  गोदाम से भारी मात्रा में पटाखे किए जब्त  |  शाम की देश राज्यों से बड़ी ख़बरें एक साथ  |  तेरापंथ युवक परिषद ने उपजिला अस्पताल में भेंट की दो व्हीलचेयर, जरूरतमंद परिवार की मदद की  |  श्रीडूंगरगढ़: 18 वर्षीय युवती ने फांसी का  फंदा लगाकर जीवनलीला की समाप्त पुलिस जांच में जुटी  |  सुबह देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  11 जून 2026,गुरुवार पढ़े आज का पंचांग व राशिफल सहित कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  पारदर्शी एवं विकसित प्लेटफार्म हेतु समाज के प्रत्येक व्यक्ति की संस्था में भागीदारी आवश्यक- एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य  |  योग दिवस की तैयारियां तेज: शारीरिक शिक्षकों को दिया योग प्रोटोकॉल का प्रशिक्षण  |  जिले में नए आधार एवं बाल आधार केंद्र स्थापित किए जाएंगे, 25 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन  |  सामाजिक अंकेक्षण संघ, बीकानेर ने BRP एवं VRP की समस्याओं के समाधान हेतु सौंपा ज्ञापन  |  केंद्र सरकार के  12 साल पूरे होने पर पूनरासर बालाजी में पूजा अर्चना, विधायक सारस्वत ने की देश की प्रगति की कामना  |  कस्बे मे बंद मकान में चोरी सिलेण्डर पीतल के बर्तन, चांदी के सिक्के व पूजा की थाली,इन्वेंटर पर हाथ साफ  |  दुलचासर से रामदेवरा के लिए 31वीं भव्य पैदल यात्रा 10 सितंबर को, तैयारियां जोरों पर  |  यथार्थवाद पर आधारित: सीमा भोजक का काव्य संग्रह ‘जीवन की राह’ प्रकाशित, एक बार जरूर पढ़ें  |  डिग्गी में डूबने से 18 वर्षीय युवक की मौत: बूस्टर पर काम करते समय हुआ हादसा  |  नेहरू पार्क में प्रतिदिन हो रहा योगाभ्यास,स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का संदेश  |  सुबह देश और  राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  10 जून 2026,बुधवार पढ़े आज का पंचांग व राशिफल पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में दानदाता मूंधड़ा परिवार ने गौसेवा कर मनाया जन्मदिवस,पक्षियों की लिए चुग्गा की समर्पित  |  निकिता व गुंजन ने कोटासर श्री करणी गौशाला गौसेवा कर मनाया जन्मदिवस  |  शाम की देश और  राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  दहेज के लोभियों ने दो लाख रुपए नगदी व गहने की मांग,मारपीट कर विवाहिता को निकाला घर से,मामला दर्ज।  |  राजस्थान के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां बढ़ीं, अब 28 जून तक रहेंगे बंद  |  9 जून 2026,मंगलवार पढ़े आज का पंचांग व राशिफल सहित कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  गोकुलदास करनाणी ने पुरुषोत्तम मास पर की गौसेवा एवं पक्षी सेवा  |  30 करोड़ रिश्वत प्रकरण: युवा नेता माचरा ने सीबीआई जांच व कृषि मंत्री के इस्तीफे की मांग मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन  |  पंचायत समिति में योग दिवस की तैयारियों को लेकरएसडीएम शुभम शर्मा की अध्यक्षता बैठक आयोजित  विभागों को सौंपे गए दायित्व  |  तेरापंथ युवक परिषद मोमासर के अध्यक्ष बने ओमप्रकाश बाफना, मिल रही बधाइयां  |  श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका की लापरवाही: नाला बनाने के लिए खोदी सड़क, महीनों बाद भी नहीं हुई मरम्मत  |  शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  सड़क हादसा: नेशनल हाइवे सातलेरा जीएसएस के पास बाइक फिसलने से युवक घायल,ग्रामीणों ने की मदद  |  श्री नायक विकास सेवा समिति श्रीडूंगरगढ़ ने अतिथियों एंव प्रतिभाओं का किया सम्मान पर्यावरण सरक्षंण की अपील  |  अहमदाबाद बैठक से लौटे सुमेरमल सिंघी का कार्यकारिणी द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन  |  रात के स्याह अंधेरे में तूफान ने मचाया तांडव,कई पोल व पेड़ पौधे हुए धराशाई ,भरभरा कर गिरा स्विच रूम  |  सुबह  देश और  राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  8 जून 2026,सोमवार पढ़े आज का पंचांग व राशिफल सहित कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने राज्यसभा उम्मीदवार डॉ. सतीश पूनिया से की शिष्टाचार मुलाकात  |  20 हेक्टेयर भूमि पर होगा भव्य पार्क विकसित – प्रथम चरण क़े 80 लाख क़े बजट की स्वीकृति  |  शाम  देश  और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  श्रीडूंगरगढ़ 15 जून को कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा करेंगे जनसुनवाई लाभार्थी कार्यक्रम का भी होगा आयोजन  |  श्रीडूंगरगढ़ में गायत्री परिवार की आम बैठक हुई आयोजित,तहसील स्तरीय समन्वय समिति का पुनर्गठन  |  आम आदमी को महंगाई का बड़ा झटका फिर महंगा हुआ घरेलू LPG सिलेंडर  |  राजस्थान में जिला संसाधन व्यक्तियों को प्रशिक्षण देंगे बीकानेर के नंदलाल शर्मा,जिले के लिए गौरव का क्षण  |  तोलियासर में सुख-शांति और समृद्धि के लिए हवन, ग्रामीणों ने दी आहुतियां  |  7 जून 2026,रविवार पढ़े आज का पंचांग व राशिफल सहित कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्रीडूंगरगढ़ अंचल में तूफानी बारिश ने बरपाया कहर टूटे विधुत पोल, गिरे पोल, मकान ध्वस्त देखें फ़ोटो सहित खबर  |  शाम की देश और  राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  तुलसी मेडिकल रिचर्स एंड सेंटर में कल रविवार को आयोजित होगा निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्ध रहेगी सेवाएं  |  तूफानी बारिश का कहर: हाइवे पर गिरे पोल,सातलेरा में मकान ढहा, निचले इलाकों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित,वेयर हाऊस ध्वस्त,देखें विशेष फ़ोटो सहित  खबर  |  अहमदाबाद बैठक से लौटे जीर्णोद्धार संयोजक अशोक बैद का जैन मंदिर में भव्य स्वागत  |  सुबह देश और  राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  आंधी बारिश का कहर- समंदसर की बिजली आपूर्ति बाधित,विधुत पोल टूटने से गांव व रोही की सप्लाई बंद  |  6 जून 2026,शनिवार पढ़े आज का पंचांग व राशिफल पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  गौ सेवा कर मनाया भाजपा मंडल अध्यक्ष का जन्मदिवस दी शुभकामनाएं  |  विश्व पर्यावरण दिवस पर श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में किया पौधारोपण लिया देखभाल का संकल्प, दानदाता ने 1 क्विंटल 51 kg तरबूजों का गौवंश को लगाया भोग  |  विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड की बैठक राज्यमंत्री सुथार की अध्यक्षता में हुई आयोजित,युवाओं को रोजगार से जोड़ने पर जोर,  |  विश्व पर्यावरण दिवस पर AU Foundation Ignite एवं मेरा युवा भारत केंद्र, बीकानेर द्वारा कार्यक्रम आयोजित  |  जिले की 191 पात्र गौशालाओं को करीब 73 करोड़ रुपये के अनुदान का अनुमोदन: जिला गोपालन समिति की बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के द्वितीय चरण के प्रस्ताव स्वीकृत  |  पर्यावरण दिवस पर बुरी खबर कालू करणी माता मंदिर में सैकड़ों चिड़ियों की रहस्यमय मौत, पढ़े पूरी खबर  |  शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  श्री पार्श्वनाथ जैन मंदिर के पुनर्निर्माण की दिशा में बड़ी सफलता, जल्द होगा नवनिर्माण कार्य प्रारंभ  |  यात्रियों की सुविधा के लिए डिब्बो की अस्थाई बढोतरी बीकानेर हरिद्वार-बीकानेर ट्रेन में बढ़ाए डिब्बे  |  विश्व पर्यावरण दिवस पर वन विभाग ने जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित,जल संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन का दिया गया संदेश।  |  पर्यावरण दिवस पर वीर तेजा गौशाला में पौधारोपण, पेड़ों की देखभाल का भी लिया संकल्प  |  विश्व पर्यावरण दिवस पर  श्रीडूंगरगढ़ न्यायालय परिसर में विधिक टीम द्वारा वृहद वृक्षारोपण; ” सृजन की सुरक्षा ” का दिया संदेश  |  श्रीडूंगरगढ़ बरसात ने खोली प्रशासन की पोल: सडकों पर फैला कीचड़ तो निचले इलाकों सहित अस्पताल में घुसा गंदा पानी,विभाग की लापरवाही बेजुबान पर पड़ी भारी करंट के आया चपेट मे देखे फ़ोटो व वीडियो  |  सुबह  देश और राज्यों से बड़ी ख़बरें एक साथ  |  तोलियासर के पास कार-ट्रक की भिड़ंत,5 लोग घायल,एक रेफर  |  5 जून 2026,शुक्रवार देखें आज का पंचांग व राशिफ़ल पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में दानदाताओं ने गौमाताओं को लगाया शीतल तरबूजों का भोग  |  अल्पसंख्यक समुदाय के लिए ऋण आवेदन शुरू: 15 जून तक कर सकेंगे आवेदन  |  श्रीडूंगरगढ़ में महिला की  हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार 48 घण्टे में पुलिस ने किया खुलासा  |  सेरूणा जीएसएस पर नहीं मिले कार्मिक,आंधी में तार टूटने से बिजली व्यवस्था ठप,ग्रामीणों ने दिया धरना  |  शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  दुकान बंद कर घर लौट रहे नाबालिग से की मारपीट: नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज  |  सुबह की देश और  राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  4 जून 2026,गुरुवार पढ़े  आज का पंचांग व राशिफल सहित कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  लखासर के पूर्व सरपंच व बाबा रामदेव गौशाला के संस्थापक धनेसिंह की पुण्यतिथि पर की गौ सेवा।  |  युवाओं से आहवान- पुर्ण मनोयोग एवं अनुशासन के साथ सफलता हासिल कर समाज एवं क्षेत्र का नाम रोशन करें- झाबरसिंह खर्रा, नगरीय विकास मंत्री  |  शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  श्रीडूंगरगढ़ गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग को लेकर मुस्लिम समाज ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन  |  श्रीडूंगरगढ़ बिजली-पानी को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन: राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन  |  तेरापंथ सभा अध्यक्ष सुशीला पुगलिया सहित कार्यकारिणी ने ली शपथ,समाज को संगठित कर सेवा कार्य बढ़ाने का आह्वान  |  सुबह देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  महिला का शव मिलने के मामले में अपडेट:नाबालिग बेटे की रिपोर्ट पर कार्रवाई, 15 घंटे में 650 किमी दूर से आरोपी को किया गिरफ्तार  |  3 जून 2026,बुधवार पढ़े आज का पंचांग व राशिफल सहित कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्रीडूंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए दानदाता पारीक परिवार दिया व्हीलचेयर  |  सूडसर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा हुई हाईटेकः 13 सीसीटीवी कैमरों की निगरानी से संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी 24 घंटे नजर  |  श्रीडूंगरगढ़ तेरापंथ किशोर मंडल ने 21वें अधिवेशन GENZ Conclave में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, सेवा क्षेत्र में जीता द्वितीय पुरस्कार  |  विधायक ताराचंद सारस्वत ने नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा से की मुलाकात जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा  |  शाम की देश और  राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  न्यायालय परिसर में एडीजे सरिता नौशाद का विदाई समारोह, ये रहें मौजूद देखें फ़ोटो सहित खबर  |  वंदे गंगा-जल संरक्षण जन अभियान के तहत चूरू में कार्यक्रम,शामिल हुए राज्यमंत्री सुथार  |  श्रीडूंगरगढ़ स्थित जैन मंदिर के जीर्णोद्धार कार्यक्रम में उमड़ा आस्था और भक्ति का सैलाब  |  सुबह  देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  बीदासर रोड पर वन क्षेत्र में मिला महिला का शव, पुलिस जुटी जांच में  |  2 जून 2026, मंगलवार,पढ़े आज  का पंचांग व राशिफल सहित कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में दानदाताओं ने गौवंश को लगाया तरबूजों का भोग  |  हाइवे पर पैदल चल रहे राहीगर को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर हुई मौत।  |  बूंद-बूंद पानी का सदुपयोग कर अधिक से अधिक उत्पादन लें किसानः राज्यमंत्री सुथार  |  शाम  देश ओर राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  जून शुरू होते ही हुए ये बड़े बदलाव जाने क्या रहेगा आपकी जेब पर असर  |  मंत्रालयिक कर्मचारियों ने स्वतंत्र जॉबचार्ट सहित विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन  |  सुबह देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  1 जून 2026,सोमवार पढ़े आज का पंचांग व राशिफल सहित कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  पूर्णिमा पर श्री करणी गौशाला कोटासर में दानदाताओं ने की गौसेवा,कटक प्रवासी मूंधड़ा परिवार ने भेंट की 50000 की राशि  |  श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा संस्थान मोमासर के चुनाव संपन्न जगत सिंह संचेती बने अध्यक्ष  |  बिग्गा के पास सड़क हादसाःबाइक के सामने अचानक आया कुत्ता टकराने से युवक घायल  |  वंदे गंगाजल संरक्षण अभियान: जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान, विधायक ने दिलवाया संकल्प।  |  श्रीडूंगरगढ़ माकपा कार्यालय हुई बैठक: 5 जून को उपखंड कार्यालय के घेराव का ऐलान  |  श्रीडूंगरगढ़ स्थित सैकड़ों वर्ष प्राचीन पार्श्वनाथ जैन मंदिर के जीर्णोद्धार का शुभारंभ 2 जून को, नाकोड़ा भैरव महापूजन भी होगा  |  राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार ने कार्यकर्ताओं के सुनी ”मन की बात’ का 134 वां एपिसोड,राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का लिया संकल्प  |  विधायक सेवा केंद्र में कार्यकर्ताओं ने सुना ‘मन की बात’ का 134 वां संस्करण,पीएम के संदेशों को बताया प्रेरणादायक  |  श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा की अध्यक्ष बनीं सुशीला पुगलिया, लगातार दूसरी बार निर्विरोध निर्वाचन  |  श्रीडूंगरगढ़ रेलवे ने रास्तों को किया बंद: परेशान ग्रामीणों ने जताया विरोध  |  31 मई 2026,रविवार पढ़े आज का पंचांग व राशिफ़ल सहित कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  पुरुषोत्तम मास के दौरान दानदाताओं ने की गौसेवा गौवंश को लगाया मीठे तरबूजों का भोग, महेंद्र सिंह ने गौसेवा कर मनाया जन्मदिवस  |  ऋषि मूंधड़ा का जन्मदिवस परिवारजनों ने गौसेवा कर मनाया  |  शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  रेतीले बवंडर से जनजीवन प्रभावित,दिन में छाया रात जैसा अंधेरा, फिर बरसे बादल और गिरे ओले नौतपा के छठे दिन बदला मौसम; पेड़ उखड़े, बिजली पोल गिरे, हाईवे पर थमी रफ्तार, ठंडी हवाओं से मिली गर्मी से राहत  |  हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद चला अभियान बेअसर: स्टेट हाईवे पर सड़क किनारे फिर पसरा अतिक्रमण  |  अचानक आमजन के मोबाइल में बजा सायरन, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट  |  सुबह देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  30 मई 2026,शनिवार पढ़े आज का पंचांग व राशिफ़ल व कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  संत कर्मा बाई बालिका छात्रावास में स्थापना दिवस पर कार्यक्रम, महिलाओं ने किया रातिजोगा  |  खाजूवाला नगर पालिका वॉइस चेयरमेन शिशपाल सिंह राजपुरोहित एवं कविता कंवर गौसेवा कर मनाई वैवाहिक वर्षगांठ  |  भागवत कथा के चौथे दिन मनाया कृष्ण जन्मोत्सव, उमड़ा जनसैलाब देखें सभी फ़ोटो  |  शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  भूमि विवाद में भाजपा नेता गिरफ्तार: प्रशासन ने करवाई पत्थरगढ़ी  |  आडसर में “वंदे गंगा” अभियान के तहत जल संरक्षण का संदेश, जोहड़ पायतन अतिक्रमण मुक्त रखने का आह्वान  |  समाज सेवा शिविर में ‘वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ के तहत रंगोली प्रतियोगिता एवं पौधारोपण कार्यक्रम  |  तेलंगाना के स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा गया ‘इको भारत स्मार्ट कैंपस’ का प्रस्ताव; चिकित्सा शिक्षा और सरकारी अस्पतालों में किया जा सकता है लागू  |  ग्रीष्मावकाश के चलते ट्रेनों में बढ़ा यात्री दबाव: तीन जोड़ी रेलसेवाओं में विभिन्न श्रेणी के डिब्बे बढ़ाएं  |  तुलसी सेवा संस्थान के महाप्रज्ञ प्रेक्षाध्यान सभागार में नियमित योग कक्षाएं जारी, नागरिक ले रहे हैं आरोग्य लाभ  |  योग प्रशिक्षकों के साथ हो रहा है अन्याय, स्थायी रोजगार की मांग तेज  |  सुबह  देश और  राज्यों से बड़ी ख़बरें एक साथ  |  29 मई 2026,शुक्रवार, देखें आज का पंचांग व राशिफ़ल सहित कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  उदासर में स्वतंत्रता सेनानी वीर दामोदर सावरकर की जयंती का हुआ आयोजन ,विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुई आयोजित विजेताओं को किया पुरस्कृत  |  पुरुषोत्तम मास में श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में दानदाताओं ने की गौसेवा लगाया शीतल तरबूजों का भोग  |  शाम की देश और राज्यों से बड़ी ख़बरें एक साथ  |  स्वर्णकार बॉक्स क्रिकेट लीग प्रतियोगिता में सभी 6 मैच जीतकर श्री करणी रॉक स्टार टीम बनी विजेता ‘  |  श्रीडूंगरगढ़ मुख्य बाजार में अतिक्रमण पर कार्यवाही: यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए चला अभियान  |  बीकानेर के लिए मौसम विभाग ने दिया ये नया अपडेट, पढ़े ये खबर  |  डेपुटेशन की मार झेल रहा उप जिला अस्पताल, मरीज हो रहे परेशान  |  श्रीडूंगरगढ़ में अकीदत और उत्साह के साथ मनाई गई ईद-उल-अजहा ईदगाह में उमड़ा जनसैलाब  |  भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश ने की कार्यकारिणी की घोषणा गुसाईं को मिली अहम जिम्मेदारी  |  28 मई 2026,गुरुवार पढ़े आज का पंचांग व राशिफल सहित कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आडसर में 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन समाज सेवा शिविर का शुभारंभ  |  राधाकिशन चैरिटेबल ट्रस्ट चेन्नई ने कोटासर श्री करणी गौशाला में किया गौसेवा सहयोग  |  शाम की देश राज्यों से बड़ी ख़बरें एक साथ  |  श्रीडूंगरगढ़ के महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास के 6 युवाओं का भारतीय सेना में चयन, 29 मई को होगा सम्मान  |  उत्तर प्रदेश में सड़क सुरक्षा को बड़ा बढ़ावा: परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने ‘इको भारत स्मार्ट क्यूआर स्टिकर’ शुरू करने के दिए निर्देश  |  ठाकुरजी मंदिर का धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव, जागरण व महाप्रसादी का हुआ आयोजन  |  सेसोमूं स्कूल में 7 राज बटालियन एनसीसी शिविर का समापन, उत्कृष्ट कैडेट्स हुए सम्मानित  |  श्रीडूंगरगढ़ में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की नई नियुक्तियां, इकराज खान बने ब्लॉक अध्यक्ष, आदिल तंवर को नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी  |  सुबह की देश राज्यों से बड़ी ख़बरें एक साथ  |  27 मई 2026,बुधवार पढ़े आज का पंचांग व राशिफल पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  राज्य में 34 न्यायिक अधिकारियों के तबादले: श्रीडूंगरगढ़ एडीजे सरिता नौशाद का जालोर हुआ तबादला  |  पुरुषोत्तम मास पर कोटासर की श्री करणी गौशाला में आसाराम मूंधड़ा परिवार ने की गौसेवा  |  शाम की देश और राज्यों से बड़ी  खबरें एक साथ  |  राजकीय महाविद्यालय में पीएम इंटर्नशिप ओपन हाउस वेबिनार का आयोजन,चयनित युवाओं को मिलेंगे ₹9 हजार प्रतिमाह  |  श्रीडूंगरगढ़: पेयजल परियोजना को लेकर विधायक ताराचंद सारस्वत ने एसीएस से की मुलाकात  |  सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों ने रचा इतिहास NNMS परीक्षा की पास,अब 4 साल तक मिलेगी ₹48 हजार छात्रवृत्ति  |  फॉर्च्यूनर में मिली 261 ग्राम अफीम, तीन आरोपियों की जमानत खारिज  |  गांव सींथल की बहन-बेटियों की पहल: बेजुबान पक्षियों के लिए बनाया 67 फीट लंबा विशाल पक्षी घर की जाएगी दाना-पानी की व्यवस्था  |  श्रीडूंगरगढ़ में एक नंबर से चल रही थीं दो स्कूल बसें: प्रिंसिपल और संचालक सहित चार पर मुकदमा दर्ज  |  26 मई 2026,मंगलवार पढ़े आज का पंचांग व राशिफल पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्रीडूंगरगढ़ स्थापना दिवस पर कल होगा कवि सम्मेलन, प्रसिद्ध कवियों से सजेगा मंच  |  श्रीडूंगरगढ़ में PHED के नए AEN कार्यालय का उद्घाटन: विधायक ताराचंद सारस्वत बोले- पेयजल व्यवस्था होगी मजबूत  |  श्रीडूंगरगढ़ स्टेशन पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का स्वागत  |  तेजा मंदिर में दशमी पर हवन-पूजन, सवामणी व महाप्रसाद का आयोजन  |  हेमाराम खिलेरी (सरपंच, बाडेला) ने 4.71 लाख लागत से ‘संत कर्माई बालिका छात्रावास’ में कोचिंग कक्ष की ऐतिहासिक घोषणा !  |  दो बहनों का विवाद पहुंचा थाने: मौसी – भांजे ने एक दूसरे पर दर्ज करवाए क्रॉस मुकदमे  |  बापेऊ श्री पुरुषोत्तम गौशाला में आयोजित सप्तदिवसीय श्रीमद् भागवत कथा हुई संपन्न दानदाताओं का जताया आभार  |  25 मई से 5 जून तक चलेगा “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान”, जल संरक्षण को लेकर होंगे जनजागरण कार्यक्रम  |  युवा नेता डॉ. विवेक माचरा ने गृह मंत्री को लिखा पत्र, पेयजल  समाधान  की मांग  |  सुबह देश और राज्यों से बड़ी एक साथ खबरें  |  25 मई 2026,सोमवार, देखें आज का पंचांग व राशिफ़ल सहित कुछ ख़ास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  पूर्व सरपंच सहित ठुकरियासर के ग्रामीणों ने विधायक ताराचंद सारस्वत का जताया आभार  |  श्रीडूंगरगढ़ जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के नवीन सहायक अभियंता कार्यालय का कल 25 मई को होगा उद्घाटन  |  शाम की देश और  राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  हाईटेक सुविधाओं के साथ शिक्षा का मजबुत आधार स्तम्भ तैयार – एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य  |  संयम के 50 वर्ष पूरे होने पर मुनि धनञ्जय कुमार का अभिनंदन, श्रीडूंगरगढ़ में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब  |  रीड़ी में पेयजल समस्या को लेकर ग्रामीणों का उग्र विरोध, पानी की टंकी पर चढ़े ग्रामीण,देखें फ़ोटो व वीडियो  |  सुबह की देश और राज्यों से बड़ी ख़बरें एक साथ  |  24 मई 2026, रविवार पढ़े आज का पंचांग व राशिफ़ल सहित कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  विश्व कुश्ती दिवस पर बीकानेर में दिखे दांव-पेंच, पूर्व पहलवानों ने किया जोरदार प्रदर्शन  |  संत कर्मा बाई बालिका छात्रावास श्रीडूंगरगढ़ में लाइब्रेरी का भव्य उदघाटन कल रविवार 24 मई को  |  बापेऊ श्री पुरुषोत्तम गौशाला में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ा जन सैलाब दानदाताओं ने बढ़-चढ़कर किया गौ सेवा में सहयोग  |  स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही या सिस्टम फेल?: शुभारंभ के कुछ महीनों बाद ही ठप हुई सोनोग्राफी मशीन, प्रशासन बेखबर  |  जानलेवा हमले के आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार: महिला व उसके बेटे के साथ की थी मारपीट  |  राजस्थान में बढ़ी गर्मी की छुट्टियां: अब 29 जून से खुलेंगे स्कूल  |  रीड़ी : ग्रामीणों के साथ हुए समझौते पर खरा नहीं उतर पाया जलदाय विभाग, ग्रामीणों ने बनाई आंदोलन की रूपरेखा  |  शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  23 मई 2026,शनिवार, देखें आज का पंचांग व राशिफ़ल सहित कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में पुरषोत्तम मास में दानदाताओं ने की गौसेवा  |  शाम की और  देश राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  एनसीसी कैडेट्स के नशा मुक्ति जागरूकता अभियान का आगाज, करवाई फायरिंग प्रैक्टिस, साइबर सुरक्षा पर दी जानकारी  |  अफीम सप्लाई मामले में एक और गिरफ्तार: फॉरच्यूनर सवार तस्करों से पूछताछ के बाद सप्लायर तक पहुंची पुलिस  |  श्रीडूंगरगढ़ में ई-मित्र पल्स मशीन बनी खिलौना: लाखों रुपए की मशीने हो रही है कबाड़, नहीं आ रही काम, सार संभाल भी नहीं  |  श्रीडूंगरगढ़ में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक; अस्पतालों में दवा, ORS और बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश  |  22 मई 2026,शुक्रवार, देखें आज का पंचांग व राशिफ़ल सहित कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  बाना गांव में दो पक्षों में खूनी संघर्षः आधा दर्जन घायल अस्पताल पहुंचाए  |  23 लाख की लागत से बना नलकूप,आजादी के बाद पहली बार असलाव तालाब की एससी बस्ती तक पहुंचा शुद्ध पानी ग्रामीणों ने विधायक सारस्वत का जताया आभार  |  दुकान में घुसकर मारपीट और गाड़ी के शीशे तोड़ने का आरोप: तीन नामजद के खिलाफ मामला दर्ज  |  शाम की देश और  राज्यों से बड़ी ख़बरें एक साथ  |  श्रीडूंगरगढ़ में जाली नोट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश: 500-500 के 156 नकली नोट बरामद, होटल मालिक सहित चार आरोपी गिरफ्तार  |  श्रीडूंगरगढ़ ग्रामीणों का जयपुर कूच हुआ स्थगित: अधिकारियों से मिला आश्वासन  |  सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  21 मई 2026,गुरुवार,पढ़े आज का पंचांग व राशिफल पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  भामाशाह नीरज कुमार ने नई लग्जरी गाड़ी खरीदने पर कोटासर श्री करणी गौशाला में किया गौसेवा भंडारा  |  श्री रामायण प्रचार मण्डल उधना सूरत द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन मनाया श्री कृष्ण जन्म खूब झूमे श्रद्धालु देखें फ़ोटो सहित प्रवासी नागरिकों के आयोजन की खबर  |  श्रीडूंगरगढ़ को मिली PHED की बड़ी सौगात: नए सहायक अभियंता कार्यालय का 25 मई को लोकार्पण, रवि चौधरी संभालेंगे जिम्मेदारी  |  संत कर्मा बाई बालिका छात्रावास श्रीडूंगरगढ़ में लाइब्रेरी का भव्य उदघाटन समारोह रविवार 24 मई को  |  तेरापंथ युवक परिषद को दो भामाशाह परिवारों ने भेंट किए डीलक्स मेडिकल बेड, जरूरतमंद मरीजों को मिलेगा लाभ  |  बच्चे छीनकर विवाहिता को घर निकाला,18 साल पूर्व हुई थी शादी, पति सहित ससुराल पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज।  |  4 साल पुराने हत्या मामले में आरोपी को आजीवन कारावास,हत्या के बाद हत्यारे ने खुद ही दी सूचना,पढ़े पूरी खबर  |  योग दिवस से पहले बेरोजगार योग प्रशिक्षकों को बड़ा झटका  |  सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  20 मई 2026,बुधवार पढ़े आज का पंचांग व राशिफल पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्रीडूंगरगढ़ में पानी-बिजली के मुद्दे को कांग्रेस का हल्ला बोल किया प्रदर्शन,सौंपा ज्ञापन  |  संत कर्मा बाई बालिका छात्रावास में दानदाता उत्साह के साथ सतत प्रयत्नशील  |  ज्ञानशाला के बच्चों ने आचार्य महाश्रमण के समक्ष दी गीतिका प्रस्तुति, तीर्थंकरों से जुड़े सवालों के दिए सही जवाब  |  अमेरिका-ईरान तनाव पर नया मोड़: ट्रंप ने हमला टाला, परमाणु समझौते की गुंजाइश जताई  |  केस में गवाही देने आए कर्नाटक के युवकों पर हमला, आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर  |  19 मई 2026,मंगलवार, पढ़े आज का पंचांग व राशिफ़ल पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में  पुरषोत्तम मास में दानदाताओं  की गौसेवा  |  श्री रामायण प्रचार मण्डल उधना सूरत द्वारा आयोजित हुई श्रीमद्भागवत कथा, के दूसरे दिन भीष्म स्तुति का वर्णन  | 

25 जून 2026,गुरुवार निर्जला एकादशी की शुभकामनाओं के साथ पढ़े आज का पंचांग व राशिफल सहित कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 25 जून 2026

जय श्री गणेशाय नमः

जय श्री कृष्णा

आज का पंचांग-25.06.2026

दैनिक गोचर ग्रह एवं राशिफल ✴️
🕉️ शुभ गुरुवार – 🌞 – शुभ प्रभात् 🕉️
74-30💥मध्यमान्💥75-30
(केतकी चित्रापक्षीय गणितानुसारेण निर्मितम्)
🕉️💥💥🌄💥💥🕉️


_आज विशेष
निर्जला एकादशी 2026: भगवान विष्णु की कृपा पाने का महापुण्य पर्व, जानें व्रत, पूजा और दान का महत्व/ एक परिपूर्ण तारक व्रत..



🕉️✴️🌄🏵️🌞🏵️🌄✴️🕉️ ________________________________

विभिन्न नगरों के सूर्योदय में समयांतर मिनट
🌞श्री सनातन हिंदू पंचांग के अनुसार🌞
दिल्ली -10 मिनट———जोधपुर +6 मिनट
जयपुर -5 मिनट——अहमदाबाद +8 मिनट
इंदौर – 4 मिनट————-मुंबई +7 मिनट
लखनऊ – 25 मिनट——बीकानेर +5 मिनट
कोलकाता -54 मिनट–जैसलमेर +15 मिनट


🕉️✴️🌄🏵️🌞🏵️🌄✴️🕉️


_दैनिक पंचांग विवरण
✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️


आज दिनांक…………………25.06.2026
कलियुग संवत्………………………..5128
विक्रम संवत्……………… ………….2083
शक संवत्……………………………. 1948
संवत्सर……………………………….श्री रौद्र
अयन…………………………………..दक्षिण
गोल……………………………………. उत्तर
ऋतु………………………………………वर्षा
मास………………………………….द्वि.ज्येष्ठ
पक्ष……………………………………..शुक्ल
तिथि….एकादशी. रात्रि. 8.10 तक / द्वादशी
वार…………………………………… गुरुवार नक्षत्र….स्वाति. अपरा. 4.29 तक / विशाखा
चंद्र राशि……………. तुला. संपूर्ण (अहोरात्र)
योग…………शिव. प्रातः 10.53 तक / सिद्ध
करण……………… वणिज. प्रातः 7.09 तक
विष्टि(भद्रा)………….. रात्रि. 8.10 तक / बव


🌞✴️✴️🌄✴️✴️🌞

नोट-जिस रात्रि समय के ऊपर(*) लगा हुआ हो
वह समय अर्द्ध रात्रि के बाद सूर्योदय तक का है


-दैनिक सूर्योंदयास्त दिनमानादि पंचांग विवरण-
✴️🌄🏵️🌞🏵️🌄✴️


सूर्योदय………………..प्रातः 05.43.58 पर
सूर्यास्त………………..सायं. 07.24.13 पर
दिनमान-घं.मि.से………………..13.40.15
रात्रिमान-घं.मि.से. ………………10.20.01
चंद्रोदय…………………03.37.24 PM पर
चंद्रास्त……………….. 02.31.56 AM पर
राहुकाल…….अपरा. 2.17 से 3.59(अशुभ)
यमघंट………..प्रातः 5.44 से 7.27(त्याज्य)
गुलिक.प्रातः 09.09 से 10.52(शुभे त्याज्य)
अभिजित……. मध्या.12.07 से 1.01(शुभ)
पंचक…………………………………. नहीं है
हवन मुहूर्त(अग्निवास)………… आज नहीं है
दिशाशूल………………………. दक्षिण दिशा
दोष परिहार….. दही का सेवन कर यात्रा करें


आज का दिन
🌞✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄🌞


व्रत विशेष………. निर्जला एकादशी(सर्वेषाम्)
अन्य व्रत………………………………. नहीं है
पर्व विशेष…………………………….. .नहीं है
दिन विशेष…. गुरु श्री अचलदास (पुण्य तिथि)
दिन विशेष………… अंतर्राष्ट्रीय नाविक दिवस
खगोलीय……………………………… नहीं है
सूर्य नक्षत्र…… आर्द्रा वाहन खर (वर्षा मध्यम्)
विष्टि(भद्रा)…..प्रातः 7.09 से रात्रि 8.10 तक
पंचक………………………………….. नहीं है
सर्वा.सि.योग…………………………… नहीं है
अमृत सि.योग………………………… .नहीं है
सिद्ध रवियोग…….. उदयात् अपरा. 4.29 तक


✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️


✴️ अगले दिन की प्रतीकात्मक जानकारी✴️


दिनांक………………………. 26.06.2026
तिथि………..द्वि.ज्येष्ठ शुक्ला द्वादशी शुक्रवार
व्रत विशेष………. निर्जला एकादशी(सर्वेषाम्)
अन्य व्रत………………………………. नहीं है
पर्व विशेष………………………………नहीं है
दिन विशेष……….. विश्व नशा निवारण दिवस
खगोलीय……………………………… नहीं है
सूर्य नक्षत्र…… आर्द्रा वाहन खर (वर्षा मध्यम्)
विष्टि(भद्रा)…………………………….. नहीं है
पंचक………………………………….. नहीं है
सर्वा.सि.योग……….. सायं 7.16 से रात्रि पर्यं
अमृत सि.योग……………………… ….नहीं है
सिद्ध रवियोग……………………………नहीं है


🌄विशिष्ट काल-मुहूर्त-वेला परिचय🌄

अभिजित् मुहुर्त – दिनार्द्ध से एक घटी पहले और एक घटी बाद का समय अभिजित मुहूर्त कहलाता है,पर बुधवार को यह शुभ नहीं होता.


ब्रह्म मुहूर्त – सूर्योदय से पहले का 1.30 घंटे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है..


प्रदोष काल – सूर्यास्त से 45 मिनट पहले और 45 मिनट बाद का समय प्रदोष काल होता है


गौधूलिक काल सूर्यास्त से 12 मिनट पहले एवं
12 मिनट बाद का समय कहलाता है
🌄✡️✡️✡️✴️✡️✡️✡️🌄
🌄✴️भद्रा वास शुभाशुभ विचार✴️🌄


भद्रा मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक के चंद्रमा में स्वर्ग में व कन्या, तुला, धनु, मकर के चंद्रमा में पाताल लोक में और कुंभ, मीन, कर्क, सिंह के चंद्रमा में मृत्युलोक में मानी जाती है यहां स्वर्ग और पाताल लोक की भद्रा शुभ मानी जाती हैं और मृत्युलोक की भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं इसी तरह भद्रा फल विचार करें।


✴️🌄दिन का चौघड़िया 🌄✴️


शुभ………………प्रातः 5.44 से 7.24 तक
चंचल……….. पूर्वा. 10.52 से 12.34 तक
लाभ………… अपरा. 12.34 से 2.17 तक
अमृत…………. अपरा. 2.17 से 3.59 तक
शुभ…………….. सायं. 5.42 से 7.24 तक


✴️🌄रात्रि का चौघड़िया🌄✴️


अमृत………सायं-रात्रि. 7.24 से 8.42 तक
चंचल…………….रात्रि. 8.42 से 9.59 तक
लाभ..रात्रि. 12.34 AM से 1.52 AM तक
शुभ…..रात्रि. 3.08 AM से 4.27 AM तक
अमृत…रात्रि. 4.27 AM से 5.44 AM तक


✴️🌞✴️🌄✴️🌄✴️🌞✴️


(विशेष – ज्योतिष शास्त्र में एक शुभ योग और एक अशुभ योग जब भी साथ साथ आते हैं तो शुभ योग की स्वीकार्यता मानी गई है )


✴️🌞✴️🌄✴️🌄✴️🌞✴️


🔱🌄🔱🔱🌞🔱🔱🌄🔱


🌞🕉️शुभ शिववास की तिथियां🕉️🌞

शुक्ल पक्ष-2—–5—–6—- 9——-12—-13.
कृष्ण पक्ष-1—4—-5—-8—11—-12—-30.
दिन नक्षत्र एवं चरणाक्षर संबंधी संपूर्ण विवरण
संदर्भ विशेष -यदि किसी बालक का जन्म गंड नक्षत्रों (रेवती, अश्विनी, अश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा और मूल) में होता है तो सविधि नक्षत्र शांति की आवश्यक मानी गयी है जो सविधि होनी चाहिये
आज जन्मे बालकों का नक्षत्र के चरण के समय समय के अनुसार राशिगत् नामाक्षरे….
समय-नक्षत्र नाम-नक्षत्र चरण-चरणाक्षर 09.49 AM तक…….स्वाति…..3…….रो
04.29 PM तक…….स्वाति…..4…….ता
राशि तुला – पाया रजत्_
11.09 PM तक…..विशाखा….1…….ती
उपरांत रात्रि तक…..विशाखा….2……..तू
राशि तुला – पाया ताम्र
✴️आज की विशेष प्रस्तुति✴️
💥धर्म ज्योतिष वास्तु एवं गोचर राशिफल 💥
निर्जला एकादशी 2026: भगवान विष्णु की कृपा पाने का महापुण्य पर्व, जानें व्रत, पूजा और दान का महत्व/ एक परिपूर्ण तारक व्रत..
वैदिक पंचांग के अनुसार, इस वर्ष एकादशी तिथि का प्रारंभ 24 जून को शाम 06 बजकर 12 मिनट से होगा और इसका समापन 25 जून को रात्रि 08 बजकर 09 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार 25 जून 2026 को निर्जला एकादशी का व्रत रखा जाएगा।
सनातन धर्म में प्रत्येक मास, तिथि और पर्व का अपना विशेष आध्यात्मिक महत्व होता है। इन्हीं पावन अवसरों में ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर आने वाली निर्जला एकादशी अत्यंत पुण्यदायी और मंगलकारी मानी जाती है।
यह व्रत भगवान श्रीहरि विष्णु को समर्पित है और इसकी महिमा शास्त्रों में अत्यंत विस्तार से वर्णित की गई है। मान्यता है कि जो साधक श्रद्धा और नियमपूर्वक निर्जला एकादशी का व्रत करता है, उसे वर्ष भर की सभी एकादशियों के समान फल प्राप्त होता है।
निर्जला एकादशी आत्मशुद्धि, संयम, भक्ति और दान का दिव्य पर्व है। यह दिन साधक को भगवान विष्णु की विशेष कृपा, पापों से मुक्ति और मोक्ष का मार्ग प्रदान करता है।
निर्जला एकादशी का धार्मिक महत्व
निर्जला एकादशी को भीमसेनी एकादशी भी कहा जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार महाबली भीमसेन भोजन के बिना नहीं रह पाते थे, इसलिए महर्षि वेदव्यास ने उन्हें वर्ष भर की सभी एकादशियों के फल की प्राप्ति हेतु केवल एक निर्जला एकादशी का व्रत रखने का उपदेश दिया था। तभी से यह एकादशी विशेष रूप से भीमसेन एकादशी के नाम से भी विख्यात हुई।
निर्जला शब्द का अर्थ है बिना जल के। इस दिन साधक सूर्योदय से लेकर अगले दिन द्वादशी तक अन्न और जल दोनों का त्याग करता है। यह व्रत अत्यंत कठिन माना जाता है, परंतु इसकी महिमा भी उतनी ही महान है।
धर्म शास्त्रों में कहा गया है कि यह व्रत करने से मनुष्य के संचित पाप नष्ट होते हैं और उसे भगवान विष्णु का दिव्य आशीर्वाद प्राप्त होता है।
निर्जला एकादशी कब है?
हर वर्ष ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को निर्जला एकादशी मनाई जाती है। इस पावन दिन भगवान लक्ष्मी-नारायण की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है और अगले दिन द्वादशी तिथि पर विधिपूर्वक पारण किया जाता है।
निर्जला एकादशी व्रत की महिमा
निर्जला एकादशी को समस्त पापों का नाश करने वाली तिथि कहा गया है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन व्रत, उपासना और दान करने से मनुष्य को अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।
भगवान विष्णु की कृपा से साधक के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आध्यात्मिक उन्नति आती है। यह व्रत विशेष रूप से उन लोगों के लिए भी महत्वपूर्ण है जो वर्षभर सभी एकादशियों का पालन नहीं कर पाते।
शास्त्रों में वर्णित है कि “एक निर्जला एकादशी का फल सभी चौबीस एकादशियों के समान होता है।”
निर्जला एकादशी पूजा विधि
प्रातःकाल स्नान और संकल्प : ब्रह्म मुहूर्त में जागकर गंगाजल मिश्रित जल से स्नान करें। स्वच्छ पीले या सफेद वस्त्र धारण करें। सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करें और भगवान विष्णु के समक्ष निर्जल व्रत का संकल्प लें।
पूजा स्थल की तैयारी : पूजा स्थान को शुद्ध कर एक चौकी स्थापित करें। उस पर पीला वस्त्र बिछाकर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की मूर्ति या चित्र स्थापित करें।
श्रीहरि का पूजन: भगवान विष्णु को चंदन, अक्षत, पीले पुष्प, धूप-दीप तथा विशेष रूप से तुलसी दल अर्पित करें। पंचामृत से अभिषेक करना अत्यंत शुभ माना जाता है।
मंत्र जाप और पाठ : पूरे दिन श्रद्धा भाव से इस मंत्र का जाप करें, “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय।” साथ ही इस दिन विष्णु सहस्रनाम और भगवद्गीता का पाठ अत्यंत पुण्यकारी माना गया है।
भोग और आरती : भगवान को केसरयुक्त खीर, फल या मिष्ठान्न का भोग लगाकर आरती करें।
निर्जला एकादशी पर दान का महत्व
सनातन धर्म में दान को सर्वोच्च सत्कर्मों में स्थान दिया गया है। विशेष रूप से निर्जला एकादशी पर किया गया दान अनेक गुना पुण्य फल प्रदान करता है।
दान के महत्व का उल्लेख करते हुए धर्म ग्रंथों में कहा गया है
दानेन प्राप्तये स्वर्गो दानेन सुखश्रुते।
इहामुत्र च दानेन पूज्यो भवति मानवः।।
अर्थात, दान से स्वर्ग की प्राप्ति होती है, दान से सुख मिलता है और इस लोक तथा परलोक दोनों में मनुष्य पूजनीय बनता है।
इस दिन किन वस्तुओं का दान करें?
निर्जला एकादशी के दिन निम्न वस्तुओं का दान अत्यंत शुभ माना गया है
अन्न और भोजन
जल से भरा मिट्टी का घड़ा
वस्त्र
फल और फूल
छाता
जूते-चप्पल
शीतल पेय पदार्थ
धन का दान
विशेष रूप से ज्येष्ठ मास की तीव्र गर्मी को देखते हुए जलदान और अन्नदान का महत्व अत्यधिक बढ़ जाता है।
अन्नदान का विशेष पुण्य इस पुण्यकारी अवसर पर दीन-हीन, असहाय और जरूरतमंद लोगों को भोजन कराना अत्यंत श्रेष्ठ माना गया है। कहा जाता है कि भूखे को अन्न खिलाना सीधे भगवान नारायण की सेवा के समान है।
यदि इस दिन कोई साधक दिव्यांग बच्चों, असहाय लोगों या गरीब परिवारों के भोजन हेतु सहयोग करता है, तो उसे भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
पारण का सही समय
निर्जला एकादशी का व्रत द्वादशी तिथि पर विधिपूर्वक खोला जाता है। स्नान, पूजा और दान के बाद ही जल और अन्न ग्रहण करना चाहिए।
दृक पंचांग के अनुसार 26 जून 2026 को द्वादशी तिथि पर पारण का समय प्रातः 6 बजे से 8 बजकर 39 मिनट तक शुभ माना गया है। पारण से पूर्व भगवान लक्ष्मी-नारायण की पूजा करें और तत्पश्चात अन्नदान करके व्रत खोलें।
स्वास्थ्य संबंधी सावधानी
निर्जला व्रत अत्यंत कठिन होता है क्योंकि इसमें जल तक ग्रहण नहीं किया जाता। यदि किसी साधक का स्वास्थ्य ठीक न हो, वृद्धावस्था हो, गर्भवती महिला हों या चिकित्सकीय समस्या हो, तो वे केवल पूजा, जप और दान-पुण्य करके भी इस व्रत का पुण्य प्राप्त कर सकते हैं। क्योंकि सनातन धर्म में भावना और श्रद्धा को सर्वोपरि माना गया है।
निर्जला एकादशी भगवान विष्णु की उपासना, आत्मसंयम और दान का महापर्व है। यह व्रत जीवन में पुण्य, शांति और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करता है। इस पावन अवसर पर व्रत, पूजा और अन्नदान करके साधक श्रीहरि की कृपा का पात्र बनता है।
✴️ 🕉️आज का राशिफल
मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ):- आज धार्मिक और आध्यात्मिक रुचि के काम करने के लिए अच्छा दिन है। आज धन आपके हाथ में नहीं टिकेगा, आपको धन संचय करने में आज बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अपनी जीवन में एक संगीत पैदा करें, समर्पण का मूल्य समझें और हृदय में प्रेम व कृतज्ञता के फूल खिलने दें। आप अनुभव करेंगे कि आपका जीवन अधिक अर्थपूर्ण हो रहा है। हालांकि बात करने से पहले आपको उनके मनोभावों को जान लेना चाहिए। बहादुरी भरे क़दम और फ़ैसले आपको अनुकूल पुरुस्कार देंगे। खाली समय का पूरा आनंद उठाने के लिए आपको लोगों से दूर होकर अपने पसंदीदा काम करने चाहिए। ऐसा करके आपमें सकारात्मक बदलाव भी आएंगे।
वृषभ-(इ उ एओ वा वी वू वे वो):- आज आपकी उम्मीद एक महक से भरे हुए ख़ूबसूरत फूल की तरह खिलेगी। अपने जीवनसाथी केे साथ धन से जुड़े किसी मामले को लेकर आज आपका झगड़ा हो सकता है। हालांकि अपने शांत स्वभाव से आप सबकुछ ठीक कर देंगे। पुराने परिचितों से मिलने-जुलने और पुराने रिश्तों को फिर से तरोताज़ा करने के लिए अच्छा दिन है। अपनी दीवानगी को क़ाबू में रखें, नहीं तो यह आपके प्रेम-संबंध को मुश्किल में डाल सकती है। जब तक आपको तसल्ली न हो जाए कि सारा काम पूरा हो चुका है, दस्तावेज़ अपने वरिष्ठ को न दें। आज खाली वक्त का सही उपयोग करने के लिए आप अपने पुराने मित्रों से मिलने का प्लान बना सकते हैं। किसी के प्रभाव में आकर आपका जीवनसाथी आपसे झगड़ सकता है, लेकिन प्यार और सद्भाव से मामला सुलझ जाएगा।
मिथुन- (क की कू घ ङ छ के को ह):- आज आप क़िस्मत के भरोसे न बैठें और अपनी सेहत सुधारने के लिए ख़ुद मेहनत करें, क्योंकि हाथ पर हाथ रखे रहने से कुछ नहीं होने वाला। अब वक़्त आ गया है कि आप अपना वज़न क़ाबू में करें और स्वस्थ रहने के लिए नियमित व्यायाम का सहारा लें। घर की जरुरतों को देखते हुए आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कोई कीमती सामान खरीद सकते हैं जिससे आर्थिक हालात थोड़े तंग हो सकते हैं। अपने मेहमानों से ख़राब बर्ताव न करें। आपका ऐसा व्यवहार न केवल आपके परिवार को दुःखी कर सकता है, बल्कि संबंधों में दूरी भी पैदा कर सकता है। प्यार के मामले में आज आप ग़लत समझे जा सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर आपकी कड़ी मेहनत ज़रूर रंग लाएगी। यात्रा और भ्रमण वग़ैरह न सिर्फ़ आनन्ददायक सिद्ध होंगे, बल्कि काफ़ी शिक्षाप्रद भी रहेंगे। असहवजता की वजह से आप वैवाहिक जीवन में ख़ुद को फँसा हुआ अनुभव कर सकते हैं। आपको ज़रूरत है तो जीवनसाथी के साथ आत्मीय बातचीत की।
कर्क- (ही हू हे हो डा डी डू डे डो):- आज के दिन आप बिना झंझट विश्राम कर सकेंगे। आज आप आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं- लोगों को दिए पुराने कर्ज़ वापिस मिल सकते हैं- या फिर किसी नयी परियोजना पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं। बेटी की बीमारी आपका मूड ख़राब कर सकती है। उत्साह बढ़ाने के लिए उसे स्नेह से दुलारें। प्यार में बीमार को भी भला-चंगा करने की ताक़त होती है। कोई अच्छी ख़बर या जीवनसाथी/प्रिय से मिला कोई संदेश आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। हाल में विकसित किए गए व्यावसायिक संबंध आगे चलकर बहुत फ़ायदा देंगे। जीवन की पेचीदिगियों को समझने के लिए आज घर के किसी वरिष्ठ शख्स के साथ आप वक्त गुजार सकते हैं। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ बेहतरीन पल गुज़ार सकेंगे।
सिंह- (मा मी मू मे मो टा टी टू टे):- आपको आज महत्वपूर्ण निर्णय लेने होंगे, जिसके चलते आपको तनाव और बेचैनी का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको अपनी संतान की वजह से आर्थिक लाभ होने की संभावना नजर आ रही है। इससे आपको काफी खुशी होगी। विवाद, मतभेद और दूसरों की आपमें कमियाँ निकालने की आदत को नज़रअन्दाज़ करें। कोई पौधा लगाएँ। अन्य दिनों की अपेक्षा आज आपके सहकर्मी आपको अधिक समझने की कोशिश करेंगे। आज आपके पास लोगों से मिलने-जुलने का और अपने शौक़ पूरे करने का पर्याप्त खाली वक़्त है। आपके जीवनसाथी की कामकाज को लेकर व्यस्तता आपकी उदासी का कारण बन सकती है।
कन्या- (टो प पी पू ष ण ठ पे पो):- आज ख़ुश हो जाएँ क्योंकि अच्छा समय आने वाला है और आप स्वयं में अतिरिक्त ऊर्जा का अनुभव करेंगे। दिन के दूसरे हिस्से में आर्थिक तौर पर फ़ायदा होगा। आम परिचितों से व्यक्तिगत बातों को बांटने से बचें। अपने दोस्त से बहुत लम्बे समय बाद मिलने का ख़याल आपके दिल की धड़कन को बढ़ा सकता है। आज आपके बॉस का बढ़िया मिज़ाज पूरे कार्यालय के माहौल को अच्छा बना देगा। इस राशि के लोगों को आज अपने आप को समझने की जरुरत है। यदि आपको लगता है कि आप दुनिया की भीड़ में कहीं खो गये हैं तो अपने लिए वक्त निकालें और अपने व्यक्तित्व का आकलन करें। जो यह समझते हैं कि शादी सिर्फ़ रस्म के लिए होती है, वे ग़लत हैं। क्योंकि आज आपको सच्चे प्यार का एहसास होगा।
तुला- (रा री रू रे रो ता ती तू ते):- आज अभी तक जो समस्याएँ आपको परेशान कर रही हैं, उन्हें हल करने के लिए होशियारी, चतुरता और कूटनीति के दाव-पेंचों की ज़रूरत है। यूं तो आज आर्थिक पक्ष अच्छा रहेगा लेकिन इसके साथ ही आपको यह ध्यान भी रखना होगा कि आप अपने पैसे को व्यर्थ में खर्च न करें। अगर बातचीत और चर्चा आपके मुताबिक़ न हो, तो आप नाराज़गी में कड़वी बातें कह सकते हैं जिन्हें लेकर बाद में आपको पछताना पड़ सकता है – इसलिए भली-भांति सोचकर ही बोलें। संतोषजनक परिणाम पाने के लिए काम को योजनाबद्ध तरीक़े से करें, दफ़्तर की परेशानियों को हल करने में आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आज अपनेे विवेक का उपयोग करते हुए ही घर के लोगों से बातें करें अगर आप ऐसा नहीं करते तो बेवजह के झगड़ों की वजह से आपका समय खराब हो सकता है। सुबह जीवनसाथी से आपको कुछ ऐसा मिल सकता है, जिससे आपका सारा दिन ख़ुशगवार गुज़रेगा।
वृश्चिक- (तो ना नी नू ने नो या यी यू):- आज बहुत ज़्यादा खाने से बचें और अपने वज़न पर नज़र रखें। आर्थिक तौर पर सुधार तय है। आपका मज़ाकिया स्वभाव आपके चारों ओर के वातावरण को ख़ुशनुमा बना देगा। अपने साथी को भावनात्मक तौर पर ब्लैकमेल करने से बचें। खुदरा और थोक व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं। जीवनसाथी की ओर से जानबूझ कर भावनात्मक चोट मिल सकती है, जिसके चलते आप उदास हो सकते हैं।
धनु-ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे):- आज आप खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं, जो आपको तन्दुरुस्त बनाए रखेगा। जो लोग लघु उद्योग करते हैं उन्हें आज के दिन अपने किसी करीबी की कोई सलाह मिल सकती है जिससे उन्हें आर्थिक लाभ होने की संभावना है। आपकी पारिवारिक सदस्यों को क़ाबू में रखने और उनकी न सुनने प्रवृत्ति की वजह से बेवजह वादविवाद हो सकता है और आपको आलोचना का सामना भी करना पड़ सकता है। संयम और साहस का दामन थामे रखें। ख़ास तौर पर तब जब दूसरे आपका विरोध करें, जिसकी कामकाज के दौरान संभावना है। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। आज आप अपने जीवनसाथी से काफ़ी आत्मीय बातचीत कर सकते हैं।
मकर- (भो जा जी खी खू खे खो गा गी):- आज हँसमुख रिश्तेदारों का साथ आपके तनाव को कम करेगा और आपको ज़रूरी आराम देगा। आप ख़ुशनसीब हैं कि आपके ऐसे सगे-संबंधी हैं। रियल एस्टेट और वित्तीय लेन-देन के लिए अच्छा दिन है। रिश्तेदारों और दोस्तों से अचानक उपहार मिलेगा। आज के दिन आपका कठिन परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा। वक्त के साथ चलना आपके लिए अच्छा है लेकिन साथ ही आपको यह समझना भी जरुरी है कि जब कभी आपके पास खाली समय हो अपने करीबियों के साथ वक्त बिताएं। आपका जीवनसाथी आपको ख़ुश करने के लिए आज काफ़ी कोशिशें करता नज़र आएगा।
कुंभ- (गू गे गो सा सी सू से सो द):- आज प्रकृति ने आपको आत्मविश्वास और तेज़ दिमाग़ दिया है- इसलिए इनका भरपूर उपयोग कीजिए। आज धन लाभ होने की संभावना तो बन रही है लेकिन ऐसा हो सकता है कि अपने गुस्सैल स्वभाव के कारण आप पैसा कमाने में सक्षम न हो पाएं। अपने परिवार की भलाई के लिए मेहनत करें। आपके कामों के पीछे प्यार और दूरदृष्टि की भावना होनी चाहिए, न कि लालच कीै। समय, कामकाज, पैसा, यार-दोस्त, नाते-रिश्ते सब एक ओर और आपका प्यार एक तरफ़, दोनों आपस में खोए हुए – कुछ ऐसा मिज़ाज रहेगा आपका आज। सहकर्मियों और वरिष्ठों के पूरे सहयोग के चलते दफ़्तर में काम तेज़ रफ़्तार पकड़ लेगा। आपके घर वाले आज आपसे कई परेशानियां शेयर करेंगे लेकिन आप अपनी ही धुन में मस्त रहेंगे और खाली समय में कुछ ऐसा करेंगे जो करना आपको पसंद है। आपके जीवनसाथी का आन्तरिक सौन्दर्य बाहर भी पूरी तरह महसूस होगा।
मीन- (दी दू थ झ ञ दे दो च ची):- आज आपका तनाव काफ़ी हद तक ख़त्म हो सकता है। जिन लोगों ने किसी अनजान शख्स की सलाह पर कहीं निवेश किया था आज उन्हें उस निवेश से फायदा होने की पूरी संभावना है। रिश्तेदारों के यहाँ जाना उससे काफ़ी बेहतर रहेगा, जितना आप सोच सकते हैं। अपने प्रिय को आज निराश न करें- क्योंकि ऐसा करने की वजह से बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। आज अनुभवी लोगों से जुड़कर जानने की कोशिश करें कि उनका क्या कहना है। समय का अच्छा उपयोग करने के लिए आज आप पार्क में घूमने का प्लान बना सकते हैं लेकिन वहां किसी अनजान शख्स से आपकी बहस हो पंडित नरेश सारस्वत रीङी 8055566975

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp arrow_circle_right फेसबुक subscriptions यूट्यूब