श्रीडूंगरगढ़ टुडे 29 मई 2026
खाजूवाला नगर पालिका वाइस चेयरमैन शीशपाल सिंह राजपुरोहित व जीवन संगिनी कविता कंवर राजपुरोहित निवासी सोवा ने आज गांव कोटासर की श्री करणी गौशाला में गौ माताओं को मुंगचुरी का विशाल भंडारा का पावन भोग लगाकर 16वीं वैवाहिक वर्षगांठ मनाई गौशाला कमेटी ने वैवाहिक वर्षगांठ की बधाई देते हुए खुशहाल दांपत्य जीवन के लिए मंगल कामना की। गौशाला प्रबंधक अगर सिंह पड़िहार ने बताया कि शीशपाल सिंह राजपुरोहित सोवा गांव कोटासर की करणी गौशाला से समर्पित भाव से जुड़े हैं इतना ही नहीं आपके परिवारजन भी गौ सेवा के लिए सक्रिय रहते हैं।





