जय कन्हैया लाल की: श्रीडूंगरगढ़ में जन्माष्टमी की धूम, नन्हे-मुन्नों के बाल रूप ने मोहा मन
श्रीडूंगरगढ टुडे 4 सितंबर 2026
श्रीडूंगरगढ़ अंचल में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पूर्ण श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही मंदिरों एवं घरों में धार्मिक अनुष्ठानों और सामूहिक आयोजनों की धूम बनी हुई है।
क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों में विशेष सजावट की गई है, वहीं घर-घर में लड्डू गोपाल सहित नन्हे-मुन्नों को राधा-कृष्ण के बाल रूप में सजाया गया। माताओं एवं बहनों ने व्रत रखकर भगवान श्री कृष्णा के अवतार की अगवानी की। बच्चों को कान्हा एवं राधा बनाकर उनकी बलैया ली गई और परिजनों ने इन यादगार लम्हों को तस्वीरों में कैद किया।
भगवान श्रीकृष्ण को भोग लगाने के लिए घरों में माखन, मिश्री, धनिया-पंजीरी और विभिन्न प्रकार के प्रसाद तैयार किए गए हैं। शाम ढलते ही पूरा क्षेत्र भजन-कीर्तन, सत्संग और ‘जय कन्हैया लाल की’ के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। रात ठीक 12 बजे महाआरती के साथ जन्मोत्सव की मुख्य पूजा संपन्न होगी।
देखें नन्हे-मुन्नों के मनमोहक रूप
श्रीडूंगरगढ टुडे- सिलीगुड़ी प्रवासी परिवार ने कृष्णा झंवर नन्हे कन्हैया की मधुर मुस्कान। ( age 9 month)श्रीडूंगरगढ़ टुडे- बेंगलुरु प्रवासी परिवार ने सजाया नन्हा कान्हाश्रीडूंगरगढ़ टुडे- सिद्धार्थ पारीक ( 6 month) को सजाया बाल कृष्ण का रूप।श्रीडूंगरगढ़ टुडे- माखन चोर की मीठी सी हंसी।श्रीडूंगरगढ टुडे -प्रवासी परिवार ने सजाया नन्हा कन्हैयाश्रीडूंगरगढ टुडे- बेंगलुरु प्रवासी राजेश गांधी परिवार ने धूमधाम से मनाया जन्माष्टमी का उत्सव,पुत्र को सजाया बाल कृष्ण स्वरूप परिवार ने ली खूब बलैया।सूरत प्रवासी प्रवीण राठी के घर धूमधाम से मनाया जन्माष्टमी महोत्सव अपने पुत्र युवान राठी और भांजी अन्वी गांधी को सजाया कृष्ण बाल रूप मेंश्रीडूंगरगढ टुडे- रतनगढ़ धान्या भोजक बनी कृष्ण कन्हैया श्रीडूंगरगढ टुडे- सूरत राठी परिवार ने युवान को सजाया बाल कृष्ण का रूप।श्रीडूंगरगढ टुडे- भिवंडी में प्रवासी कनक आकाश डागा (5 year) को बनाया राधा रानी।श्रीडूंगरगढ टुडे- बेंगलुरु में महिलाओं ने धूमधाम से मनाया जन्माष्टमी महोत्सवश्रीडूंगरगढ टुडे- अनुराधा अविनाश सिखची भिवंडी परिवार ने धूमधाम से मनाया उत्सव, सजाई कृष्ण जन्म की झांकी।श्रीडूंगरगढ़ टुडे – भिवंडी प्रवासी परिवार ने धूमधाम से मनाया उत्सव, सजाया लड्डू गोपाल को लगाया भोगश्रीडूंगरगढ टुडे-बीकानेर प्रवासी वाणी बिनानी ( 4 year) की माता ने सजाया राधा रानी के वेश मेंश्रीडूंगरगढ टुडे– करणपुर श्री गंगानगर कनू को सजाया राधा रानी के वेश में।श्रीडूंगरगढ टुडे – शिक्षाविद सीमा भोजक ने सजाया लड्डू गोपाल कोश्रीडूंगरगढ टुडे- रीना भोजक बैंगलोर प्रवासी ने सजाया लड्डू गोपाल कोश्रीडूंगरगढ टुडे- जाह्नवी भोजक रतनगढ़ ने सजाया लड्डू गोपाल कोश्रीडूंगरगढ टुडे- शिव मंदिर व्यास कॉलोनी (बीकानेर ) पंडित गिरीश शर्मा ने सजाया लडडू गोपाल लगाया भोगश्रीडूंगरगढ टुडे- घरों में धूमधाम से मनाया कृष्ण जन्मोत्सव लगाया ठाकुर जी को मावा केक का भोगश्रीडूंगरगढ टुडे- मयंक भोजक बने कन्हैया, धूमधाम से मनाया उत्सवश्रीडूंगरगढ टुडे- कालूबास में आसोपा परिवार में सजाया बाल कृष्ण का रूप।श्रीडूंगरगढ टुडे- घरों में धूमधाम से मनाया कृष्ण जन्मोत्सव लगाया भोगश्रीडूंगरगढ टुडे- बिग्गाबास में गोरीशंकर लोहिया के घर धूमधाम से मनाया कृष्ण जन्मोत्सवश्रीडूंगरगढ टुडे- इंदौर में प्रवासी डागा परिवार ने धूमधाम से मनाया उत्सव, सजाई कृष्ण जन्म की झांकी।श्रीडूंगरगढ़ टुडे- नेपाल के काठमाडू में प्रवासी गिवीशा तापड़िया को बनाया राधा रानी।श्रीडूंगरगढ टुडे- रेलवे स्टेशन कॉलोनी में माधव कुमावत को सजाया बाल स्वरूप कान्हाश्रीडूंगरगढ टुडे- प्रवासियों ने धूमधाम से मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव, भिवंडी में नन्दा मंत्री ने सजाई घर में झांकी।श्रीडूंगरगढ टुडे- डॉ राठी निवास पर धूमधाम से मनाया कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व।बैंगलूरू में निधि सारस्वत बनी कन्हैया।