श्रीडूंगरगढ़ टुडे 3 जुलाई 2026
1 RSS की पहली प्रतिक्रिया – बोला- चढ़ावा चोरी से रामभक्त आहत, दोषियों को कठोर दंड मिलना चाहिए; विनय कटियार बोले- चंपत राय जेल जा सकते हैं
2 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने जारी बयान में कहा कि श्री राम जन्मभूमि पर बना भव्य मंदिर पीढ़ियों के संघर्ष, करोड़ों राम भक्तों के समर्पण, त्याग और बलिदान का प्रतीक है। यही कारण है कि यह मंदिर पूरे हिंदू समाज की आस्था, श्रद्धा और भक्ति का प्रमुख केंद्र है। ऐसे में अयोध्या स्थित श्री रामलला मंदिर के दान पात्रों में जमा धनराशि की चोरी की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
3 अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी मामले पर बीजेपी नेता और बजरंग दल के संस्थापक विनय कटियार ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि इस पूरे मामले पर उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी बातचीत हुई है। कटियार ने कहा कि आने वाले दिनों में चंपत राय, गोपाल राव
4 अमरनाथ यात्रा शुरू होने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के श्रद्धालुओं के नाम एक विशेष पत्र लिखकर उन्हें शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि बाबा बर्फानी के दर्शन हर शिवभक्त के लिए सौभाग्य का विषय हैं और यह यात्रा केवल धार्मिक आस्था का नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक एकता का भी प्रतीक है। प्रधानमंत्री ने श्रद्धालुओं से सुरक्षित यात्रा करने, पर्यावरण की रक्षा करने और स्थानीय लोगों का सहयोग करने की अपील की
5 राम मंदिर चंदा चोरी पर अब उद्धव ने कर दिया ‘राम रक्षा’ आंदोलन का ऐलान, 5 तारीख को जुटेंगे कार्यकर्ता
6 ‘नए विधायकों में सीखने-समझने की ललक होनी चाहिए’, कोलकाता में बोले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला
7 गुजरात-एमपी में जैश से जुड़े 8 आतंकी पकड़े गए, गुजरात में टेररिस्ट नेटवर्क फैलाने का काम कर रहे थे, एटीएस ने पूछताछ शुरू की
8 महाराष्ट्र सरकार ने एनर्जी ड्रिंक स्टिंग स्कूलों के पास बेचने पर रोक लगा दी है। महाराष्ट्र सरकार के खाद्य और औषधि मंत्री नरहरि जिरवाल ने विधानसभा में यह एलान किया। उन्होंने बताया कि स्कूलों के 500 मीटर के दायरे के भीतर इस ड्रिंक की बिक्री पर रोक रहेगी। यह घोषणा राज्य के मानसून सत्र के दौरान की गई।
9 बताया जा रहा है सरकार ने यह फैसला ड्रिंक में कैफीन की मात्रा सामान्य से अधिक रहने के कारण लिया गया है। हाल ही में खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने गलत ब्रांडिंग के आरोप में उक्त ड्रिंक को बनाने वाली कंपनी समेत छह कंपनियों को नोटिस जारी किया था।
10 बेंगलुरु डे-केयर मामले में दो महिला अरेस्ट, बाथरूम में जेट से पानी डाला, वॉशिंग मशीन में बैठाया था; पैरेंट्स बोले- काश ये AI वीडियो होता
11 चलते ई-रिक्शा को बंद करने वाले चाइनीज एप बैन, बदमाश ब्लूटूथ के जरिए बैटरी ऑफ कर देते थे; इलेक्ट्रिक कार-स्कूटर को खतरा नहीं
12 सेंसेक्स 261 अंक चढ़कर 77,764 पर बंद, निफ्टी में भी 95 अंकों की तेजी रही; रियल्टी-IT शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी
13 भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, देश के बड़े हिस्से में मानसून की सक्रियता बढ़ने वाली है। मानसून के अगले 2-3 दिनों में उत्तर अरब सागर, गुजरात और मध्य प्रदेश के बाकी हिस्सों के साथ-साथ हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के कुछ और इलाकों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल बनी हुई हैं।
14 उज्जैन में क्षिप्रा में बाढ़, मंदिर डूबे, गुजरात में बच्चे पानी में बहे, घरों में पानी घुसा; बारिश के बाद हिमाचल में लैंडस्लाइड, गाड़ियां दबीं
==============================





