श्रीडूंगरगढ़ टुडे 24 मई 2026
क्षेत्र के विकास एवं पेयजल व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में श्रीडूंगरगढ़ को एक महत्वपूर्ण सौगात मिली है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के नवीन सहायक अभियंता कार्यालय का उद्घाटन 25 मई 2026 को प्रातः 09:30 बजे किया जाएगा। उद्घाटन समारोह हनुमान धोरा के नीचे स्थित वाटर वर्क्स ऑफिस, NH-11, श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित होगा।
इस नवीन सहायक अभियंता कार्यालय के शुरू होने से क्षेत्र में जलदाय विभाग के कार्यों को गति मिलेगी तथा आमजन को पेयजल संबंधी समस्याओं के समाधान में सुविधा प्राप्त होगी। इससे विभागीय कार्यों के संचालन में पारदर्शिता एवं प्रभावशीलता बढ़ेगी तथा क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।
उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं उद्घाटनकर्ता श्रीडूंगरगढ़ विधायक श्री ताराचंद सारस्वत होंगे। विधायक सारस्वत ने कहा कि क्षेत्र के विकास, बेहतर पेयजल व्यवस्था और जनहित के कार्यों के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं तथा यह कार्यालय क्षेत्रवासियों के लिए उपयोगी साबित होगा।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहेंगे।


