श्रीडूंगरगढ टुडे 19 अगस्त 2026
श्रीडूंगरगढ़ कस्बें की निवासी एक 21 वर्षीय युवती के लापता होने की जानकारी सामने आई है। युवती के पिता ने श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने पहुंचकर ढूंढ लाने की गुहार लगाते हुए गुमशुदगी दर्ज करवाते हुए बताया की उसकी पुत्री बीकानेर में एक ब्यूटी पार्लर में काम करती थी और रोजाना की तरह घर से पार्लर जाने का कहकर घर से निकली। युवती जब घर नहीं पहुंची तो चिंतित परिजनों ने पार्लर में संपर्क किया तो जानकारी मिली कि युवती पार्लर गई ही नहीं न वापस घर आई। इस पर चिंतित परिजन पुलिस थाने पहुंचे और युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। इस मामले की जांच एएसआई सुरेश कुमार गुर्जर को दी गई है।



