श्रीडूंगरगढ टुडे 21 जुलाई 2026
🙏जय श्री गणेशाय नमः🙏
🙏जय श्री कृष्णा🙏
🕉️आज का पंचांग-21.07.2026🕉️
दैनिक गोचर ग्रह एवं राशिफल
🕉️ शुभ मंगलवार 🌞 – शुभ प्रभात् 🕉️
74-30💥मध्यमान्💥75-30
(केतकी चित्रापक्षीय गणितानुसारेण निर्मितम्)
🕉️💥💥🌄💥💥🕉️
_आज विशेष
किन लोगों को धारण करना चाहिए रुद्राक्ष…?
क्या हैं इसके धारण से मिलने वाले लाभ
🕉️✴️🌄🏵️🌞🏵️🌄✴️🕉️
_दैनिक पंचांग विवरण
✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️
आज दिनांक…………………..21.7.2026
कलियुग संवत्………………………..5128
विक्रम संवत्……………… ………… 2083
शक संवत्……………………………. 1948
संवत्सर……………………………….श्री रौद्र
अयन…………………………………..दक्षिण
गोल……………………………………. उत्तर
ऋतु…………………………………….. वर्षा
मास…………………………………. आषाढ़
पक्ष……………………………………. शुक्ल
तिथि…….अष्टमी. रात्रि. 5.17* तक / नवमी
वार………………………………… मंगलवार नक्षत्र……….चित्रा. रात्रि. 8.49 तक / स्वाति
चंद्र राशि…….कन्या. प्रातः 7.54 तक / तुला
योग……….. सिद्ध. सायं. 6.24 तक / साध्य
करण…………विष्टि(भद्रा) अपरा. 4.36 तक
करण………बव. रात्रि. 5.17* तक / बालव
🌞✴️✴️🌄✴️✴️🌞
नोट-जिस रात्रि समय के ऊपर(*) लगा हुआ हो
वह समय अर्द्ध रात्रि के बाद सूर्योदय तक का है
-दैनिक सूर्योंदयास्त दिनमानादि पंचांग विवरण-
✴️🌄🏵️🌞🏵️🌄✴️
सूर्योदय………………..प्रातः 05.54.20 पर
सूर्यास्त………………..सायं. 07.21.11 पर
दिनमान-घं.मि.से………………..13.26.50
रात्रिमान-घं.मि.से. …………….. 10.33.38
चंद्रोदय……………….. 12.35.26 PM पर
चंद्रास्त……………….. 11.55.18 PM पर
राहुकाल…….अपरा. 3.59 से 5.40(अशुभ)
यमघंट………प्रातः 9.16 से 10.57(त्याज्य)
गुलिक..अपरा.12.38 से 2.49(शुभे त्याज्य)
अभिजित……..मध्या.12.11 से 1.05(शुभ)
पंचक………………………………… नहीं है
हवन मुहूर्त(अग्निवास)……………….आज है
दिशाशूल…………………………. उत्तर दिशा
दोष परिहार……. गुड़ का सेवन कर यात्रा करें
आज का दिन
🌞✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄🌞
व्रत विशेष…………………………….. नहीं है
अन्य व्रत……..गुप्त नवरात्रि व्रत विधान जारी
नवरात्रि……………अष्टम्. मां महागौरी पूजन
पर्व विशेष…… चौमासी अष्टाह्निका पर्व (जैन)
दिन विशेष……………………………. नहीं है
खगोलीय……………………………… नहीं है
सूर्य नक्षत्र………………… पुष्ये रवि. जारी है
नक्षत्र वाहन…………….. मूषक (वर्षा मध्यम्)
विष्टि(भद्रा)………………..अपरा. 4.36 तक
पंचक…………………………………. नहीं है
सर्वा.सि.योग…………………………. नहीं है
अमृत सि.योग………………………… नहीं है
सिद्ध रवियोग………………………… .नहीं है
✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️
✴️ अगले दिन की प्रतीकात्मक जानकारी✴️
दिनांक……………………….22.07.2026
तिथि…………..आषाढ़ शुक्ला नवमी बुधवार
व्रत विशेष……………………………..नहीं है
अन्य व्रत..गुप्त नवरात्रि व्रत विधान आज पूर्ण
नवरात्रि………….नवम् मां सिद्धिदात्री पूजन
पर्व विशेष…………………… भडडुली नवमी
दिन विशेष……………..विश्व मस्तिष्क दिवस
खगोलीय…… बुधोदय पूर्वे. प्रातः 11.11 पर
खगोलीय………. सिंहे भानु रात्रि12.43* पर
सूर्य नक्षत्र………………… पुष्ये रवि. जारी है
नक्षत्र वाहन…………….. मूषक (वर्षा मध्यम्)
विष्टि(भद्रा)……………………………. नहीं है
पंचक…………………………………. नहीं है
सर्वा.सि.योग…………………………. नहीं है
अमृत सि.योग……………………….. नहीं है
सिद्ध रवियोग….. रात्रि. 11.03 से रात्रि पर्यंत
🕉️✴️🌄🏵️🌞🏵️🌄✴️🕉️ ________________________________
विभिन्न नगरों के सूर्योदय में समयांतर मिनट
🌞श्री सनातन हिंदू पंचांग के अनुसार🌞
दिल्ली -10 मिनट———जोधपुर +6 मिनट
जयपुर -5 मिनट——अहमदाबाद +8 मिनट
इंदौर – 4 मिनट————-मुंबई +7 मिनट
लखनऊ – 25 मिनट——बीकानेर +5 मिनट
कोलकाता -54 मिनट–जैसलमेर +15 मिनट
🌄विशिष्ट काल-मुहूर्त-वेला परिचय🌄
🏵️🌞🌞✴️🌞🌞🏵️__ अभिजित् मुहुर्त – दिनार्द्ध से एक घटी पहले और एक घटी बाद का समय अभिजित मुहूर्त कहलाता है,पर बुधवार को यह शुभ नहीं होता.
ब्रह्म मुहूर्त – सूर्योदय से पहले का 1.30 घंटे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है..
प्रदोष काल – सूर्यास्त से 45 मिनट पहले और 45 मिनट बाद का समय प्रदोष काल होता है
गौधूलिक काल सूर्यास्त से 12 मिनट पहले एवं
12 मिनट बाद का समय कहलाता है
🌄✡️✡️✡️✴️✡️✡️✡️🌄🌄✴️भद्रा वास शुभाशुभ विचार✴️🌄
भद्रा मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक के चंद्रमा में स्वर्ग में व कन्या, तुला, धनु, मकर के चंद्रमा में पाताल लोक में और कुंभ, मीन, कर्क, सिंह के चंद्रमा में मृत्युलोक में मानी जाती है यहां स्वर्ग और पाताल लोक की भद्रा शुभ मानी जाती हैं और मृत्युलोक की भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं इसी तरह भद्रा फल विचार करें।
✴️🌄दिन का चौघड़िया 🌄✴️
चंचल…………..प्रातः 9.16 से 10.57 तक
लाभ………….पूर्वा. 10.57 से 12.38 तक
अमृत…………अपरा. 12.38 से 2.19 तक
शुभ…………….अपरा. 3.59 से 5.40 तक
✴️🌄रात्रि का चौघड़िया🌄✴️
लाभ……………. रात्रि. 8.40 से 9.59 तक
शुभ…….रात्रि. 11.19 से 12.38 AM तक
अमृत..रात्रि 12.38 AM से 1.57 AM तक
चंचल…रात्रि..1.57 AM से 3.16 AM तक
✴️🌞✴️🌄✴️🌄✴️🌞✴️
(विशेष – ज्योतिष शास्त्र में एक शुभ योग और एक अशुभ योग जब भी साथ साथ आते हैं तो शुभ योग की स्वीकार्यता मानी गई है )
✴️🌞✴️🌄✴️🌄✴️🌞✴️
🔱🌄🔱🔱✴️🔱🔱🌄🔱
🌞🕉️शुभ शिववास की तिथियां🕉️🌞
शुक्ल पक्ष-2—–5—–6—- 9——-12—-13.
कृष्ण पक्ष-1—4—-5—-8—11—-12—-30.
✴️🏵️🌄🏵️✴️🏵️🌄🏵️✴️
दिन नक्षत्र एवं चरणाक्षर संबंधी संपूर्ण विवरण
संदर्भ विशेष -यदि किसी बालक का जन्म गंड नक्षत्रों (रेवती, अश्विनी, अश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा और मूल) में होता है तो सविधि नक्षत्र की शांति आवश्यक मानी गयी है जो सविधि होनी चाहिये
आज जन्मे बालकों का नक्षत्र के चरण के समय समय के अनुसार राशिगत् नामाक्षरे….
समय – नक्षत्र नाम – नक्षत्र चरण – चरणाक्षर
07.54 AM तक….. चित्रा……2……पो
राशि कन्या – पाया रजत्_
02.20 PM तक….. चित्रा …..3…….रा
08.49 PM तक….. चित्रा……4…… री
03.19 AM तक…..स्वाति……1…….रू
उपरांत रात्रि तक…..स्वाति… ..2……..रे
राशि तुला – पाया रजत्
✴️आज की विशेष प्रस्तुति✴️
💥धर्म ज्योतिष वास्तु एवं गोचर राशिफल 💥
🕉️✴️✴️🌞✴️✴️🕉️
किन लोगों को धारण करना चाहिए रुद्राक्ष…? क्या हैं इसके धारण से मिलने वाले लाभ..
रुद्राक्ष धारण करना विशेष रूप से शुभ माना जाता है. रुद्राक्ष जीवन में आने वाली कई तरह की बाधाओं को दूर करता है।
ज्योतिष और धर्म की दृष्टि से रुद्राक्ष धारण करने का का अपना विशेष महत्व है. वैसे तो रुद्राक्ष को किसी भी दिन धारण किया जा सकता है लेकिन सावन के महीने में लोग इसे धारण करते हैं. ज्योतिष शास्त्र में इसके कई लाभ बताए गए हैं. कहा जाता है कि जिस पर भगवान शिव की कृपा होती है वो ही रुद्राक्ष को धारण करता है।
शास्त्रों के अनुसार रुद्राक्ष शरीर के कवच के रूप में काम करता है. सावन के महीने में इसे धारण करना और भी शुभ माना जाता है. रुद्राक्ष जीवन में आने वाले कई तरह की बाधाओं को दूर करता है.रुद्राक्ष को बेहद प्रभावशाली माना गया है. इसे पहनने से जीवन में उन्नति और एकाग्रता प्राप्त होती है. साथ ही किसी भी प्रकार का डर दूर होता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिनकी कुंडली में सूर्य कमजोर होता है उन्हें यह रुद्राक्ष धारण करना चाहिए. इसके साथ ही आंखों के विकार, हड्डी की परेशानियां भी दूर होती है।
ध्यान साधना में सहायक है रुद्राक्ष
रुद्राक्ष धारण करने से कई ग्रहों की अंतर्दशा और महादशा में भी इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ता है. इतना ही नहीं रुद्राक्ष ध्यान साधना में व्यक्ति की पूरी सहायता करता है।
✴️ 🕉️आज का राशिफल🕉️ ✴️
मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
यह बात सिर्फ़ आप जानते हैं कि आपके लिए क्या बेहतर है, इसलिए मज़बूत और स्पष्टवादी बनें तथा फ़ैसले तुरन्त लें और उनके परिणामों का सामना करने के लिए तैयार रहें। अचानक आए ख़र्चे आर्थिक बोझ बढ़ा सकते हैं। पुराने परिचितों से मिलने-जुलने और पुराने रिश्तों को फिर से तरोताज़ा करने के लिए अच्छा दिन है। आज कार्यक्षेत्र में आपकी ऊर्जा घर के किसी मसले को लेकर कम रहेगी। इस राशि के कारोबारियों को आज के दिन अपने साझेदारों पर नजर बनाए रखने की जरुरत है,वो आपको नुक्सान पहुंचा सकते हैं। खाली वक्त में आप कोई फिल्म देख सकते हैं यह फिल्म आपको पसंद नहीं आएगी और आपको लगेगा कि आपने अपना कीमती वक्त जाया कर दिया। आपका जीवनसाथी आपकी बहुत तारीफ़ करेगा और आप को बहुत स्नेह देगा।
वृषभ-(इ उ एओ वा वी वू वे वो)
अभी तक जो धुंध आपके चारों तरफ़ छायी हुई है और आपकी प्रगति को बाधित कर रही है, उससे बाहर निकलने का समय है। दिन बहुत लाभदायक नहीं है- इसलिए अपनी जेब पर नज़र रखें और ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चा न करें। दूसरों को प्रभावित करने की आपकी क्षमता आपको कई सकारात्मक चीज़ें दिलाएगी। कार्यक्षेत्र में आपके प्रतिद्वन्द्वियों को अपने ग़लत कामों का फल मिलेगा। अगर आप किसी विवाद में उलझ जाएँ तो तल्ख़ टिप्पणी करने से बचिए। रिश्ते ऊपर स्वर्ग में बनते हैं और आपका जीवनसाथी आज यह साबित कर सकता है।
मिथुन- (क की कू घ ङ छ के को ह)
आज आप ऐसी गतिविधियों में शामिल हों जो रोमांचक हों और आपको सुकून दें। आज किसी पार्टी में आपकी मुलाकात किसी ऐसे शख्स से हो सकती है जो आर्थिक पक्ष को मजबूत करने के लिए आपको अहम सलाह दे सकता है। घरेलू मोर्चे पर समस्या खड़ी हो सकती है, इसलिए तोल-मोल कर ही बोलें। आपका प्रेम संबंध आज थोड़ी परेशानी में पड़ सकता है। कार्यालय में कोई आपको कुछ बढ़िया चीज़ या ख़बर दे सकता है। अगर आज आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की ज़रूरत है। जीवनसाथी की ओर से मिले तनाव के चलते सेहत पर बुरा असर पड़ना संभव है।
कर्क- (ही हू हे हो डा डी डू डे डो)
आज ख़ुद को ज़्यादा आशावादी बनने के लिए प्रेरित करें। इससे न सिर्फ़ आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और व्यवहार लचीला होगा, बल्कि डर, ईर्ष्या और नफ़रत जैसे नकारात्मक मनोभावों में भी कमी आएगी। आप ऐसे स्रोत से धन अर्जित कर सकते हैं, जिसके बारे में आपने पहले सोचा तक न हो। आपकी दिलचस्प रचनात्मकता आज घर के वातावरण को सुखद बनाएगी। अपने प्रिय के बिना समय बिताने में दिक़्क़त महसूस करेंगे। यह उन अच्छे दिनों में से एक दिन है जब कार्यक्षेत्र में आप अच्छा महसूस करेंगे। आज आपके सहकर्मी आपके काम की तारीफ करेंगे और आपका बॉस भी आपके काम से खुश होगा। कारोबारी भी आज कारोबार में मुनाफा कमा सकते हैं। महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते वक़्त अपने शब्दों को ग़ौर से चुनें। आपका जीवनसाथी आपसे नाराज़ हो सकता है, क्योंकि आप उनसे कोई बात साझा करना भूल गए थे।
सिंह- (मा मी मू मे मो टा टी टू टे)
आज आप तनाव को नज़रअंदाज़ न करें। यह तम्बाकू और शराब की ही तरह ख़तरनाक महामारी है, जो तेज़ी से पाँव पसार रही है। अगर आप लोन लेने वाले थे और काफी दिनों से इस काम में लगे थे तो आज के दिन आपको लोन मिल सकता है। परिवार के सदस्य कई चीज़ों की मांग कर सकते हैं। कोई अच्छी ख़बर या जीवनसाथी/प्रिय से मिला कोई संदेश आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। मशहूर लोगों से मेलजोल आपको नई योजनाएँ और आइडिया सुझाएगा। आपके घर वाले आज आपसे कई परेशानियां शेयर करेंगे लेकिन आप अपनी ही धुन में मस्त रहेंगे और खाली समय में कुछ ऐसा करेंगे जो करना आपको पसंद है। आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा क्योंकि आप अपने जीवनसाथी के साथ सच्चे प्रेम का अनुभव करेंगे।
कन्या- (टो प पी पू ष ण ठ पे पो)
ख़याली पुलाव पकाना मदद नहीं करता। परिवार की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए आपको कुछ कर दिखाने की ज़रूरत है। अपने निवेश और भविष्य की योजनाओं को गुप्त रखें। आम परिचितों से व्यक्तिगत बातों को बांटने से बचें। आज आपकी कोई बुरी आदत आपके साथी को बुरी लग सकती है और वो आपसे नाराज हो सकते हैं। अगर आप अपने काम पर ध्यान दें तो क़ामयाबी और प्रतिष्ठा आपकी होगी। आज आप बिना किसी वजह के कुछ लोगों के साथ उलझ सकते हैं। ऐसा करना आपके मूड को तो खराब करेगा ही साथ ही इससे आपका कीमती समय भी बर्बाद होगा। कोई पुराना दोस्त आपके और आपके जीवनसाथी की साझा यादों को तरोताज़ा कर सकता है।
तुला- (रा री रू रे रो ता ती तू ते)
आज आप तनाव से बचने के लिए अपना क़ीमती वक़्त बच्चों के साथ गुज़ारें। आप बच्चों की उपचार करने की शक्ति महसूस करेंगे। वे आध्यात्मिक तौर पर धरती पर सबसे ज़्यादा ताक़तवर और भावनात्मक लोग हैं। उनके साथ आप ख़ुद को ऊर्जा से भरा पाएंगे। अपने ख़र्चों पर क़ाबू रखें और आज हाथ खोलकर व्यय करने से बचें। ज़रूरत के वक़्त आपको दोस्तों का सहयोग मिलेगा। अपने प्रेम-प्रसंग के बारे में इधर-उधर ज़्यादा बातें न करें। दूसरों को ऐसा काम करने के लिए बाध्य न करें, जो आप स्वयं न करना चाहें। अगर आप सोचते हैं कि यार दोस्तों के साथ आवश्यकता से अधिक वक्त बिताना आपके लिए सही है तो आप गलत हैं ऐसा करने से आपको आने वाले वक्त में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा और कुछ नहीं। आप अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा दिन गुज़ार सकते हैं, इससे आपका रिश्ता मज़बूत होगा।
वृश्चिक- (तो ना नी नू ने नो या यी यू)
आज गर्भवती महिलाओं को चलते-फिरते समय ख़ास ख़याल रखने की ज़रूरत है। अगर संभव हो तो ऐसे लोगों से दूर रहें जो धूम्रपान करते हैं, क्योंकि इससे पैदा होने वाले शिशु को नुक़सान हो सकता है। जो लोग दुग्ध उद्योग से जुड़े हैं उन्हें आज आर्थिक लाभ होने की प्रबल संभावना है। बच्चे उम्मीदों पर खरे न उतरकर आपको निराश कर सकते हैं। सपनों को साकार करने के लिए उन्हें प्रोत्साहन देने की ज़रूरत है। व्यक्तिगत संबंध संवेदनशील और नाज़ुक रहेंगे। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हो रही है। जो भी आपसे मिले, उसके साथ विनम्र और सुखद व्यवहार करें। बहुत कम लोग ही आपके इस आकर्षण का राज़ जान पाएंगे। आपको अपने जीवनसाथी का सख़्त और रुखा पहलू देखने को मिल सकता है, जिसके चलते आप असहज महसूस करेंगे।
धनु-ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे)
आज आपका स्वास्थ्य अनुकूल रहने की पूरी उम्मीद है। अपने अच्छे स्वास्थ्य के चलते आज आप अपने दोस्तों के साथ खेलने का प्लान बना सकते हैं। पैसों की कमी आज घर में कलह की वजह बन सकती है, ऐसी स्थिति में अपने घर के लोगों से सोच-समझकर बात करें और उनसे सलाह लें। घर पर मेहमानों का आना दिन को बढ़िया और ख़ुशगवार बना देगा। आपके जीवन-साथी के पारिवारिक सदस्यों की वजह से आपका दिन थोड़ा परेशानीभरा हो सकता है। ऐसे लोगों से साथ जुड़ें जो स्थापित हैं और भविष्य के रुझानों को समझने में आपकी मदद कर सकते हैं। वक्त से बढ़कर कुछ नहीं होता। इसलिए आप वक्त का सदुपयोग करते हैं लेकिन कई बार आपको जीवन को लचीला बनाने की जरुरत भी होती है और अपने घर परिवार के साथ समय बिताने की जरुरत होती है। जीवनसाथी की ओर से मिले तनाव के चलते सेहत पर बुरा असर पड़ना मुमकिन है।
मकर- (भो जा जी खी खू खे खो गा गी)
असुरक्षा/ दुविधा के चलते आप असमंजस में फँस सकते हैं। आज आपको अपने भाई या बहन की मदद से धन लाभ होने की संभावना है। लोग आपको आशाएँ और सपने देंगे, लेकिन असल में सारा दारोमदार आपके प्रयासों पर रहेगा। हर बात पर प्यार का दिखावा करना ठीक नहीं है इससे आपका रिश्ता सुधरने की जगह बिगड़ सकता है। यह दूसरे देशों में व्यावसायिक सम्पर्क बनाने का बेहतरीन समय है। आज शादी के ठीक पहले के ख़ूबसूरत दिनों की याद ताज़ा हो सकती है।
कुंभ- (गू गे गो सा सी सू से सो द)
आज अपने ऊर्जा-स्तर को फिर से बढ़ाने के लिए पूरा आराम करें, क्योंकि थका हुआ शरीर दिमाग़ को भी थका देता है। आपको अपनी असली क्षमताओं को पहचानने की ज़रूरत है, क्योंकि आपमें क्षमता की नहीं बल्कि इच्छा-शक्ति की कमी है। लम्बे समय से अटके मुआवज़े और कर्ज़ आदि आख़िरकार आपको मिल जाएंगे। परिवार के साथ रिश्ते-नातों में नयी जान डालने का सही समय है। कार्यक्षेत्र में आज आप अपने काम में प्रगति देखेंगे। आपका संंगी आपसे सिर्फ कुछ समय चाहता है लेकिन आप उनको समय नहीं दे पाते जिससे वो खिन्न हो जाते हैं। आज उनकी यह खिन्नता स्पष्टता के साथ सामने आ सकती है। क्या आपको लगता है कि शादी महज़ समझौतों का नाम है? अगर हाँ, तो आप आज हक़ीक़त महसूस करेंगे और जानेंगे कि यह आपके जीवन की सबसे अच्छी घटना थी।
मीन- (दी दू थ झ ञ दे दो च ची)
आज आपकी सेहत पूरी तरह अच्छी रहेगी। आपके द्वारा धन को बचाने के प्रयास आज असफल हो सकते हैं हालांकि आपको इससे घबराने की जरुरत नहीं है स्थिति जल्द ही सुधरेगी। दूसरों के मामलों में दख़ल देने से आज बचें। संभव है आज आप अपने प्रिय को टॉफ़ी वग़ैरह दें। इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में आवश्यकता से बचना चाहिए नहीं तो आपकी छवि पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इस राशि के कारोबारियों को किसी पुराने निवेश की वजह से आज घाटा होने की संभावना है। गप्पबाज़ी और अफ़वाहो से दूर रहें। जीवनसाथी के साथ थोड़ा हँसी-मज़ाक़, आपको किशोरावस्था के दिनों की याद दिला देंगे।
पंडित नरेश सारस्वत रीङी 8055566975




