श्रीडूंगरगढ टुडे 29 अक्टूबर 2026
1 सुप्रीम कोर्ट ने डिजिटल अरेस्ट डकैती जैसा बताया, कहा- ऐसे बेरहम अपराधियों से बेहद सख्ती से निपटना चाहिए
2 ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कल विपक्ष का ‘जन महाभियोग’, पीठासीन अधिकारी होंगी मीरा कुमार, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव
3 पुलिस और लाठियों की चिंता मत करो…चलो दिल्ली रामलीला मार्च…राहुल गांधी ने की लोगों से अपील
4 INDIA ब्लॉक में शामिल हो सकती है CJP, कार्यकर्ताओं से फीडबैक मांगा, 1 नवंबर की रैली को समर्थन; राहुल बोले- छात्र संगठन भी मार्च में आएं
5 नागपुर में जीत के बाद कांग्रेस का BJP पर पलटवार, कहा- फडणवीस ने ट्वीट डिलीट किया; MLC चुनाव पर पीएम का पोस्ट शेयर किया था
6 उत्तरप्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की 28 सीटों पर हुए विधान परिषद के चुनाव ने बीजेपी और कांग्रेस दोनों की टेंशन बढ़ा दी है,भले ही बीजेपी ने सबसे अधिक 13 सीटें जीती हो, लेकिन नागपुर और वाराणसी में हुई हार ने उसके ज़श्न को फीका कर दिया
7 कांग्रेस नागपुर की सीट जीतने के बाद हमलावर है, कांग्रेस ने कहा, प्रवचनमंत्री जी को आत्मविश्लेषण की जरूरत है, लेकिन वे दूसरों को प्रवचन दे रहे हैं, कांग्रेस की सीटें गिनने से पहले काश यह भी विचार कर लेते कि उनके अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी की दोनों सीटों पर भाजपा क्यों हारी,और RSS के गढ़ में नागपुर में कांग्रेस ने भाजपा को कैसे हराया?
8 कांग्रेस ने कहा मोदी जी ट्रोलिंग बंद कीजिए, करोड़ों परिवार कमरतोड़ मंहगाई से त्रस्त है, युवा बेरोजगार हैं,और निजी निवेश ठप पड़ा है, अंहकार छोड़कर इन मुद्दों पर विचार करिए, वाराणसी और नागपुर से लेकर लखनऊ, प्रयागराज, पटना की जनता ने स्पष्ट रूप से आपकी नीतियों के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित किया है
9 ‘आप गूंगे बनकर बैठ जाते हैं’, नसीरुद्दीन शाह के सरकार विरोधी बयान के बाद भड़के पुनीत इस्सर; परेश रावल बोले- सबको अपनी राय रखने का हक
10 कोलकाता पुलिस बोली- कपड़े-मेकअप बचाने के चक्कर में भगदड़ मची, महिलाएं बारिश से बचने के लिए गेट पर जमा हुईं; नवरात्रि में दुर्गा पंडाल में 19 की मौत हुई थी
11 सेंसेक्स 905 अंक चढ़कर 74,151 पर बंद, निफ्टी भी 238 अंक ऊपर 22937 पर पहुंचा; रियल एस्टेट, FMCG और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा खरीदारी
12 ओडिशा में साइक्लोन से बाढ़, 300 गांवों में लोग फंसे, आंध्र प्रदेश में रेलवे पुल डूबा; MP-राजस्थान सहित 15 राज्यों में बारिश-ठंड बढ़ेगी
13 इजराइल चुनाव में विदेशी दखल का शक, चुनाव आयोग ने जांच के आदेश दिए; 92% वोट गिने जा चुके, नेतन्याहू और आइजनकोट दोनों बहुमत से दूर
14 इजरायल में अब यूनिटी सरकार? बहुमत नहीं मिला तो नेतन्याहू ने बनाया ‘प्लान-B’, विरोधी के साथ बनाएंगे सरकार
=============================











