श्रीडूंगरगढ़ टुडे 22 मई 2026
पुरुषोत्तम मास के आवास पर शुक्रवार को बजरंग लाल मुंधड़ा निवासी दुलचासर प्रवासी सुरत के सुपुत्र दिनेश मुंधड़ा अपनी धर्मपत्नी, पुत्र, पुत्रियां सहित श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में पधारकर गौशाला का भ्रमणकर अवलोकन किया इस अवसर पर गौशाला की गौ मताओं को सवा पांच किवंटल मीठे शीतल तरबूजों का पावन भंडारा करवा कर भोग लगाया। सचिव रेवंतसिंह पड़िहार ने बताया कि वहीं पक्षियों के लिए सुरत, रावला प्रवासी जुगल किशोर मुंधड़ा ने एक कट्टा बाजरी, एक कट्टा ज्वार समर्पित कर दो टंकी जल गौशाला के वृक्षों में डलवाया।



