श्रीडूंगरगढ़ टुडे 2 अगस्त 2026
एक पेड़ गौ माता के नाम अभियान के तहत रविवार को श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रकार के छायादार व फलदार पौधो का रोपण किया गया।
गौशाला सचिव रेवन्त सिंह पड़िहार ने बताया कि आयोजन के तहत गांव से बड़ी संख्या में ग्रामीण गौशाला प्रांगण में पधारें सभी ने अपने हाथों से पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा सभी ने पौधों को वृक्ष बनने तक उनकी देखभाल का संकल्प लिया।
उन्होंने बताया कि एक पेड़ गौ माता के नाम” अभियान सांस्कृतिक व धार्मिक आस्था (गौ सेवा) को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ता है। इससे ग्रामीणों में पौधारोपण के प्रति नैतिक और भावनात्मक जुड़ाव पैदा होता है। इसी भावना के तहत गौशाला में तकरीबन 101 अतिरिक्त पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
गौशाला कमेटी ने सभी का आभार जताकर ईश्वर से सदैव सुख समृद्धि कि कामना की।




