श्रीडूंगरगढ़ टुडे 12 अगस्त 2026
पूनरासर हनुमानजी मंदिर के पुजारी नथमल सोहनलाल बोथरा परिवार द्वारा गुसाईंसर बड़ा स्थित श्रीकृष्ण गौशाला में गौमाताओं की सेवा के लिए एक पिकअप अनाज दान किया गया।
अमावस्या के पावन अवसर पर बोथरा परिवार के छतरसिंह, निर्मल बोथरा, रणजीत, नीरज एवं अभिनंदन ने गौशाला की गौमाताओं के लिए एक पिकअप अनाज समर्पित कर गौशाला पहुँचाया ।
गौशाला समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी ने बताया कि अमावस्या पर गौशाला परिसर में विशेष गौपूजन का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर अनेक श्रद्धालुओं एवं दानदाताओं ने गौमाताओं को गुड़ खिलाया और हरा चारा भी भेंट किया।
अध्यक्ष स्वामी ने बोथरा परिवार सहित सभी सहयोगियों व दानदाताओं का सहृदय आभार व्यक्त किया।




