श्रीडूंगरगढ़ टुडे 12 जुलाई 2026
सुरवि चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा रविवार को तेरापंथ भवन मोमासर में आयोजित निःशुल्क महिला स्वास्थ्य चिकित्सा एवं परामर्श शिविर का आयोजित किया गया।
शिविर मोमासर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की 178 महिलाओं ने स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श सेवाओं का लाभ लिया।शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों महिलाओं का स्वास्थ्य जांच, परामर्श एवं आवश्यक उपचार संबंधी आवश्यक परामर्श दिया। इस दौरान विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षणों के साथ पैप स्मीयर (Pap Smear) जांच भी की गई। जरूरतमंद महिलाओं को निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया।
ट्रस्ट पदाधिकारियों ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना तथा गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान सुनिश्चित करना रहा। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने बताया कि सुरवि चेरिटेबल ट्रस्ट का सदैव प्रयास रहा है कि ग्रामीण क्षेत्र की अधिक से अधिक महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण करवाकर स्वस्थ जीवन की ओर अग्रसर हों। महिला स्वास्थ्य शिविर इसी जनकल्याणकारी सोच का एक महत्वपूर्ण भाग है।
शिविर में बेल्जियम प्रवासी व मोमासर निवासी समाजसेवी सुरेंद्र बोरड़ पटावरी, सुरवि चेरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी किशन लाल पटावरी, विपिन जोशी,महावीर शर्मा एवं विद्याधर शर्मा उपस्थित रहे। तथा उन्होंने ट्रस्ट की जनसेवा गतिविधियों की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की करवाने की बात कही।
शिविर के सफल संचालन में ट्रस्ट प्रतिनिधि राजेश रोहिल्ला की सक्रिय भूमिका रही। उनके साथ संजय सुथार, सांवरमल शर्मा,मदनलाल शर्मा,भागीरथ प्रजापत, राजेंद्र कुमार, अणुव्रत समिति मंत्री राकेश संचेती तथा महिला मंडल की सदस्या पुष्पा पटावरी, रस्मी संचेती,पुष्पा कोठारी, किरण पटावरी एवं चंदा बोथरा ने उल्लेखनीय सहयोग प्रदान किया।
सुरवि चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता एवं जनकल्याण के क्षेत्र में निरंतर किए जा रहे कार्य ग्रामीण समाज के लिए प्रेरणास्रोत बन रहे हैं। शिविर में महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने यह सिद्ध किया कि स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला रहे हैं।
शिविर में डॉ संतोष सुथार संभव हॉस्पिटल बीकानेर ओर डॉ श्वेता दाधीच इंदिरा आईवीएफ सेंटर बीकानेर,बजरंग बिस्सू सुरवि द्वारा संचालित मेडिकल सब सेंटर की ए एन एम का भी का बहुमूल्य योगदान रहा।






