श्रीडूंगरगढ़ टुडे 3 जून 2026
श्रीडूंगरगढ़ बुधवार को मुस्लिम समाज द्वारा गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा को ज्ञापन सौंपा

समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि हिन्दू समाज की भावनाओं का आदर करते हुए इसका सम्मान करते है भारत एक प्राचीन संस्कृति और अद्वितीय विविधताओं का देश है अनादिकाल से गाय को केवल एक पशु नहीं, बल्कि अर्थव्यवस्था, कृषि, स्वास्थ्य और आस्था का मुख्य आधार माना गया है गोमाता का स्थान भारतीय समाज में अत्यत पूजनीय और सर्वोच्च रहा है और गाय भारत की साझी संस्कृति (गंगा-जमुनी तहजीब) और सौहार्य का प्रतीक है। एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था और जैविक कृषि पूरी तरह गोवंश पर टिकी हुई है।
राष्ट्रीय अस्मिता का प्रतीकः जिस प्रकार राष्ट्रीय पक्षी (मोर) और राष्ट्रीय पशु (बाघ) हमारे गौरव के प्रतीक है, उसी प्रकार शांत, परोपकारी और संपूर्ण मानव जाति के लिए कल्याणकारी गोमाता को राष्ट्रीय पशु का दर्जा मिलना हर देशवासी के लिए गौरव की बात होगी। इस दौरान बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के प्रतिनिधि मौजूद है रहे।


