श्रीडूंगरगढ टुडे 15 सितंबर 2026
ऋषि पंचमी के पावन अवसर पर मंगलवार को अंचल भर में माहेश्वरी समाज द्वारा भाई-बहन के अटूट स्नेह का पर्व ‘रक्षा बंधन’ परंपरागत श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
सुबह से ही समाज के घरों में उत्सव और उमंग का माहौल नजर आया। इस दौरान बहनों ने अपने भाइयों एवं भाभियों का तिलक कर उनकी कलाई पर रक्षा-सूत्र (राखियां) बांधकर और ईश्वर से उनके सुख, समृद्धि तथा दीर्घायु की प्रार्थना की।
राखी बंधवाने के बाद भाइयों ने भी बहनों के प्रति अपना प्रेम व सम्मान व्यक्त करते हुए उन्हें सामर्थ्य अनुसार उपहार, वस्त्र एवं नकद राशि भेंट की। साथ ही हर परिस्थिति में उनका साथ निभाने का वचन दिया। दिनभर चले इस उत्सव से परिवारों में खुशी और आत्मीयता का वातावरण बना रहा।























