श्रीडूंगरगढ़ टुडे 18 जून 2026
द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने गुरुवार को सीए फाइनल मई-2026 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया इस परीक्षा में श्रीडूंगरगढ़ की प्रतिभाओं ने भी अपनी सफलता के झंडे गाड़े है। श्रीडूंगरगढ़ के निवासी एवं प्रवासी युवाओं ने यह सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
कस्बे के बिग्गाबास निवासी लूणकरणसर प्रवासी राघव लखोटिया ने भी सीए फाईनल परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। राघव दिवंगत आशी देवी-किशनलाल लखोटिया के पौत्र एवं सुशीला देवी-ललित कुमार लखोटिया के पुत्र है।राघव के बड़े भाई नीतिक लखोटिया एक सफल सीए के रूप में सेवाएं दे रहा है।
वहीं बिग्गाबास निवासी एवं सूरत प्रवासी राहुल नाढानी ने भी सीए फाईनल परीक्षा में सफलता हासिल की। राहुल जगदीश प्रसाद नाढाणी का पुत्र है।
कस्बे के आडसर बास निवासी एवं दिल्ली प्रवासी तुषार मूंधडा ने अपने पहले प्रयास में ही सीए फाईनल को उर्तीण कर लिया है। तुषार आडसर बास निवासी महावीर मूंधडा एवं दिवंगत सरिता देवी मूंधडा के पुत्र है। इनकी बहिन स्वाति माहेश्वरी भी एक सफल सीए के रूप में सेवाएं दे रही है।
वही आडसर बास निवासी गिरीश कुमार बल्देवा ने भी सीए परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। गिरीश ने 600 में से 434 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया 20वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। गिरीश आडसर बास के राजेन्द्र प्रसाद बल्देवा के पुत्र एवं सोहनलाल बल्देवा के पौत्र है।
वहीं कालूबास निवासी जयपुर प्रवासी करिश्मा मोहता ने सीए फाईनल परीक्षा में सफलता हासिल की है। करिश्मा शंकरलाल-दुर्गादेवी मोहता की पौत्री एवं सुरेश कुमार किरण देवी मोहता की पुत्री है।करिश्मा ने सीए बन कर अपने परिवार व श्रीडूंगरगढ़ का गौरव बढ़ाया है।









