श्रीडूंगरगढ़ टुडे 22 मई 2026
श्रीडूंगरगढ़ सर्कल में नशे के खिलाफ पुलिस लगातार नशा तस्करों पर शिकंजा कस रही है। जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के नेतृत्व में चलाया गया ऑपरेशन नीलकंठ अब गति पकड़ता जा रहा है। सेरूणा थाना क्षेत्र इलाके में गश्त के दौरान अफीम सहित पकड़े गए फॉरच्यूनर सवार तीन आरोपियों से हुई पूछताछ के बाद एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
जांच अधिकारी मोहनलाल कड़वासरा से मिली जानकारी के अनुसार 261 ग्राम अफीम सहित पकड़े गए आरोपियों मनोज जाट निवासी कोटासर, राकेश जाट निवासी रीड़ी, केशराराम जाट निवासी राजेडू से पूछताछ के बाद सामने आया कि इन्होंने अफीम सांडवा थाना क्षेत्र के लालगढ़ निवासी गणेश सिंह पुत्र मालसिंह राजपूत से खरीदी थी इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी गणेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस रिमांड पूर्ण होने पर आज चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश करके बीकानेर जेल भेज दिया।


