श्रीडूंगरगढ टुडे 12 अक्टूबर 2026
राजस्थान के शेखावाटी (चूरू जिले) के ग्रामीण अंचल से ताल्लुक रखने वाले युवा छात्रनेता लक्ष्यराज सिंह ने देश के प्रतिष्ठित दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के प्रत्याशी के रूप में शानदार जीत दर्ज कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
लक्ष्यराज चूरू जिले की राजगढ़ तहसील के अमरपुरा गांव के रहने वाले हैं। एबीवीपी ने 12 साल बाद राजस्थान के किसी छात्र पर भरोसा जताकर उन्हें अपने पैनल से चुनाव में उतारा था। लक्ष्यराज पिछले 7 साल से छात्र राजनीति में संघर्ष कर रहे थे।
18 सितंबर 2026 को हुए दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) के चुनावों में उन्होंने ABVP (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) की तरफ से संयुक्त सचिव (Joint Secretary) पद का चुनाव जीता है।
डूसू चुनाव के लिए 18 सितंबर को मतदान हुआ था और 19 सितंबर को मतगणना हुई। लक्ष्यराज सिंह को 16,615 छात्रों ने वोट देकर विजयी बनाया।
लक्ष्यराज महंत सुरेंद्र सिंह के छोटे बेटे हैं। वे दिल्ली विश्वविद्यालय के कैंपस लॉ सेंटर में पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हैंडबॉल में भारत का प्रतिनिधित्व किया है।
श्रीडूंगरगढ़ में भव्य स्वागत सोमवार को जब लक्ष्यराज सिंह श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे, तो होटल मालजी के पास स्थानीय गणमान्य नागरिकों और युवाओं ने उनका जोरदार अभिनंदन किया। इस मौके पर राज्य के युवा के देश की राजधानी में बड़ी उपलब्धि प्राप्त करने को गर्व का विषय बताते हुए लक्ष्यराज का फूलमाला व साफा पहनाकर स्वागत किया
इस दौरान पूर्व सरपंच रतनसिंह केउ, राजेन्द्र सिंह पूंदलसर, सुरेंद्र सिंह, जेठू सिंह पूंदलसर, विक्रम सिंह, महेंद्र सिंह लखासर, श्याम सारस्वत हेमासर, सक्रीय युवा संदीप सिंह मिंगसरीया और सुबोध शिक्षण संस्थान के निदेशक सुमेर सिंह सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


