श्रीडूंगरगढ़ टुडे 23 अक्टूबर 2026
राजकीय महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ में राजस्थान महिला नीति 2021 योजना के तहत शुक्रवार को उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं तथा बैंकों द्वारा दिए जाने वाले स्टार्टअप लोन के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान छात्राओं को अवगत कराया गया कि सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से युवाओं को अपना नया उद्योग स्थापित करने के लिए सब्सिडी, कम ब्याज दरों पर ऋण और तकनीकी सहायता उपलब्ध कराई जाती है।
कार्यक्रम का सफल संचालन राजस्थान महिला नीति प्रभारी सुश्री शुभनदिनी द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य अमित तंवर ने भी छात्राओं से सीधा संवाद किया और उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की समस्त छात्राओं एवं स्टाफ सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।












