श्रीडूंगरगढ़ टुडे 6 जून 2026
श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ जैन मंदिर के नवनिर्माण को लेकर अहमदाबाद में हुई महत्वपूर्ण बैठकों में सफलता प्राप्त कर लौटे जीर्णोद्धार संयोजक अशोक बैद के श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने पर जैन समाज एवं श्री ओसवाल पंचायत की कार्यकारिणी द्वारा उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।समाजजनों ने अहमदाबाद में हुई सकारात्मक चर्चाओं को मंदिर निर्माण की दिशा में महत्त्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए प्रसन्नता व्यक्त की।
श्रीडूंगरगढ़ पहुचने पर अशोक बैद ने मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने दर्शन कर प्रभु के चरणों में वंदन किया और “श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ भगवान की जय” के उद्घोष लगाए।
इसके पश्चात श्री ओसवाल पंचायत की ओर से उनका स्वागत समारोह आयोजित किया गया, जिसमें कार्यकारिणी सदस्यों ने माल्यार्पण एवं पटका पहनाकर उनका अभिनंदन किया। कमल बोथरा ने तिलक लगाकर स्वागत किया तथा मिश्री खिलाकर मुंह मीठा करवाया।
इस अवसर पर पंचायत अध्यक्ष विनोद भदाणी, उपाध्यक्ष हेमराज भदाणी सहित कार्यकारिणी सदस्य पांचीलाल सिंघी, रतनलाल पुगलिया, लक्ष्मीपत भदाणी,राजू हिरावत (पत्रकार) कमल बोथरा, सुरेन्द्र दुग्गड़, सुनील सोगाणी, चन्द्रप्रकाश सेठिया,अक्षत पुगलिया,महेन्द्र (छोटूलाल) दुग्गड़ एवं प्रदीप मालू उपस्थित रहे। वहीं श्री ओसवाल पंचायत के कर्मचारी बंसीलाल झाबक एंव सुरेन्द्र हिरावत भी समारोह में उपस्थित रहे।
इस दौरान समाजजनों ने अहमदाबाद में हुई सकारात्मक चर्चाओं एवं मंदिर नवनिर्माण की दिशा में मिली सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा आशा जताई कि शीघ्र ही श्री पार्श्वनाथ जैन मंदिर का भव्य नवनिर्माण कार्य प्रारंभ होगा।









