श्रीडूंगरगढ़ टुडे 11 जुलाई 2026
महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव व श्रीडूंगरगढ़ की कांग्रेस नेत्री नीरू चौधरी को संगठन द्वारा सीकर जिले का मुख्य प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में हर्ष का माहौल है।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि नीरू चौधरी लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहते हुए जनसेवा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उनकी संगठनात्मक क्षमता और संघर्षशील कार्यशैली को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में सीकर जिले में महिला कांग्रेस का संगठन और अधिक सशक्त होगा, संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी तथा पार्टी की विचारधारा और जनहितकारी नीतियों का व्यापक प्रचार-प्रसार होगा। इस नियुक्ति पर अनेक पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नीरू चौधरी को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी हैं।



