श्रीडूंगरगढ टुडे 10 सितंबर 2026
नगरपालिका चुनाव-2026 के मतदान से एक दिन पहले निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम झंवरलाल मित्तल ने सेक्टर ऑफिसर्स की बैठक लेकर चुनाव तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने शुक्रवार को होने वाले मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न करवाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मित्तल ने कहा कि मतदान के दौरान निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पूरी पालना सुनिश्चित की जाए। सभी अधिकारी अपने-अपने सेक्टर में मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं पर नजर रखें और मतदान प्रक्रिया में किसी तरह की बाधा या समस्या सामने आने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत करवाएं।

उन्होंने कहा कि निष्पक्ष मतदान और कानून-व्यवस्था बनाए रखना सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है। मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सेक्टर ऑफिसर्स को पुलिस एवं मतदान दलों के साथ समन्वय रखते हुए शांतिपूर्ण माहौल में मतदान करवाने के निर्देश दिए



