श्रीडूंगरगढ़ टुडे 27 मई 2026
पुरुषोत्तम मास की पद्मिनी एकादशी के पुनित अवसर पर राधाकिशन चैरिटेबल ट्रस्ट चेन्नई के द्वारा आज गांव कोटासर की श्री करणी गौशाला में 19794 रू की पावन राशि समर्पित कर गौशाला की गो माताओं के लिए 6 कटे मुंगचुरी, 5 कटे जौ का दलिया, एवं पक्षियों के लिए 4 कटे जवार का चुगा समर्पित कर गौ सेवा एवं पक्षी सेवा का सौभाग्य प्राप्त किया गौशाला कमेटी ने राधाकिशन चैरिटेबल ट्रस्ट चेन्नई का आभार जताया आज एकादशी के पर्व पर गौशाला के परिसर में महिला सत्संग मंडली के द्वारा दिव्य सत्संग भजन कीर्तन का आयोजन हुआ महिला सत्संग मंडली के द्वारा भजन कीर्तन के साथ सामुहिक रूप से 4क्विटंल शीतल तरबूज का गो सेवा भंडारा किया गया।ओर भी दानदाताओं ने बढ़ चढ़कर गौसेवा में सहयोग किया। गुवाहाटी प्रवासी चुन्नी देवी धर्मपत्नी स्वर्गीय भंवरलाल सोमानी श्रीडूंगरगढ़ ने 2 क्विंटल तरबूज, मुंबई प्रवासी मोहनलाल सुथार दुसारणा 4 क्विंटल तरबूज, गंगा शहर निवासी राजेंद्र कुमार जोशी ने 2 क्विंटल तरबूज, बालोतरा प्रवासी रामेश्वर लाल भूतड़ा निवासी भाप ने 4क्विंटल तरबूज, श्री राधा रानी सरकार के नाम से 2क्विंटल तरबूज, दुलचासर के लिछुराम सुथार एवं गोविंद राम छरंग ने 7क्विटंल तरबूज गौ माताओं को समर्पित कर गौ सेवा का सौभाग्य प्राप्त किया गौशाला कमेटी ने सभी दानदाताओं का आभार जताया।





