श्रीडूंगरगढ़ टुडे 25 मई 2026
राजस्थान सरकार द्वारा 25 मई से 5 जून तक संचालित किए जाने वाले “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान” के तहत भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश, संभाग एवं मॉनिटरिंग टीम की घोषणा की है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार जारी आदेश में बीकानेर संभाग के लिए रामगोपाल सुथार (अध्यक्ष, श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड) और वासुदेव चावला (पूर्व प्रदेश मंत्री) को संभाग प्रभारी नियुक्त किया गया है। दोनों नेताओं को अभियान के सफल संचालन और समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अभियान के तहत प्रदेशभर में जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और जनजागरण को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें जल स्रोतों के संरक्षण, वर्षा जल संचयन, स्वच्छता अभियान तथा आमजन की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर रहेगा। सरकार और संगठन की ओर से अभियान को जनआंदोलन का रूप देने की तैयारी की गई है।


