श्रीडूंगरगढ टुडे 19 जुलाई 2026
श्रीडूंगरगढ़। सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए कालूबास स्थित मोहता पैलेस का विस्तार किया जा रहा है। जनहित और सामाजिक गतिविधियों को अधिक सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से भवन में सेकेंड फ्लोर का निर्माण शुरू कर दिया गया। निर्माण कार्य का शुभारंभ शनिवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन के साथ हुआ।
भूमि पूजन पंडित श्रवण कुमार ने विधि-विधान से संपन्न कराया। इस अवसर पर डूंगरमल मोहता, कैलाश चंद मोहता, नंद किशोर मोहता, बैगराज मोहता, विनोद पारीक सहित मोहता परिवार के सदस्य मौजूद रहे और निर्माण कार्य की शुरुआत की।

मोहता परिवार ने बताया कि भवन के विस्तार का उद्देश्य केवल निर्माण बढ़ाना नहीं, बल्कि समाज को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। सेकेंड फ्लोर बनने के बाद सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों के आयोजन के लिए अधिक स्थान उपलब्ध होगा। इससे क्षेत्र के लोगों को विभिन्न सामाजिक आयोजनों के लिए बेहतर व्यवस्था मिल सकेगी।
क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मोहता परिवार की इस पहल को जनहित में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि समाज के सहयोग से तैयार होने वाले ऐसे भवन सेवा की भावना को मजबूत करते हैं।




