श्रीडूंगरगढ टुडे 15 अगस्त 2026
स्वतंत्रता दिवस के महापर्व पर शनिवार सुबह से ही शहर के विभिन्न क्षेत्रों में ध्वजारोहण कार्यक्रमों की धूम रही। सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों, राजनीतिक दलों के दफ्तरों, सामाजिक संगठनों के भवनों में गर्व से तिरंगा फहराया गया
भाजपा कार्यालय श्रीडूंगरगढ़ में हर्षोल्लास से फहराया गया तिरंगा, कार्यकर्ताओं ने लिया राष्ट्रसेवा का संकल्प
श्रीडूंगरगढ़ टुडे 15 अगस्त 2026
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी श्रीडूंगरगढ़ कार्यालय में शहर मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान गाकर वीर शहीदों को नमन किया और देश की एकता व अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी ने अपने संबोधन में कहा कि आजादी लंबे संघर्ष और बलिदानों का परिणाम है, इसलिए हमारा दायित्व है कि राष्ट्रहित को सदैव सर्वोपरि रखें। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी अभियानों से जुड़ने के साथ-साथ युवाओं को राष्ट्रनिर्माण, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्त समाज के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़, चेयरमैन मानमल शर्मा, पूर्व चेयरमैन शिव स्वामी, पूर्व चेयरमैन लीलाधर बोथरा पूर्व मंडल अध्यक्ष महावीर प्रजापत, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा, पार्षद एवं ओबीसी मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष विनोद गिरी गुंसाई, जगदीश गुर्जर, महेश राजोतिया, भवानी प्रकाश तावणीया,शहर महामंत्री संदीप कायल, शहर महामंत्री मदन सोनी, शहर उपाध्यक्ष गजानंद दाधीच,शहर मंत्री महेंद्र पारीक , पवन उपाध्याय, लोकेश गौड़,महेन्द्र राजपूत , रामसिंह जागीरदार, रजत आसोपा, नानू कुचेरिया, मूलचंद इंदौरिया, जेपी स्वामी, सूरजभान स्वामी, सत्यनारायण नाई, गणेश सिद्ध, कन्हैयालाल शर्मा , विष्णु वाल्मीकि, सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के जयघोष के साथ सभी ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

श्रीडूंगरगढ़ नगर पालिका में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, उत्कृष्ट कार्य करने वालों कर्मचारियों का सम्मान
श्रीडूंगरगढ़ टुडे 15 अगस्त 2026
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर श्रीडूंगरगढ़ नगर पालिका कार्यालय में शुक्रवार को धूमधाम से समारोह आयोजित किया गया। पालिका भवन पर अधिशासी अधिकारी अभिषेक गहलोत ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
समारोह में निवर्तमान पालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद गिरि गोस्वामी, शहर मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, हेमनाथ जाखड़, कन्हैया लाल शर्मा, शिवप्रकाश स्वामी, महावीर प्रसाद प्रजापत, पार्षद रजत आसोपा, लोकेश माली, भवानी प्रकाश तावणिया सहित बड़ी संख्या में पालिका कर्मचारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर नगर पालिका में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता और विकास के प्रति अपने संकल्प को दोहराया।



स्कूलों में विद्यार्थियों ने दी देशभक्ति की प्रस्तुतियां
श्रीडूंगरगढ़ टुडे 15 अगस्त 2026
कालूबास स्थित राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर विद्यार्थियों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। महावीर जाट ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह रहा। सनशाइन पब्लिक स्कूल में निदेशक राकेश कुमार व्यास ने ध्वजारोहण कर विद्यार्थियों को प्रेरणादायक संबोधन दिया और राष्ट्र प्रथम का संदेश दिया। विद्यास्थली कॉन्वेंट स्कूल में प्रधानाध्यापक परमेश्वर सहारण ने ध्वजारोहण कर शहीदों को नमन किया।





श्रीडूंगरगढ़ पब्लिक स्कूल में फहराया ध्वज।
श्रीडूंगरगढ़ टुडे 15 अगस्त 2026
कालूबास में स्थित श्रीडूंगरगढ़ पब्लिक स्कूल में अजीत कुमार पुगलिया ने ध्वजारोहण कर बच्चों को देशभक्ति का महत्व बताया। पुगलिया ने कहा कि देश के नागरिक जागरूक होकर अपने देश के उत्थान के लिए सहयोगी बनने का संकल्प करें। बच्चों ने सुंदर प्रस्तुतियां दी व स्कूल निदेशक कांतिप्रकाश दर्जी ने सभी का आभार जताया। इस दौरान स्कूल का स्टाफ सक्रिय रहा और अनेक अभिभावक भी कार्यक्रम में शामिल हुए।




