श्रीडूंगरगढ टुडे 14 अक्टूबर 2026
पूर्व प्रधान स्व. रूघनाथ सिंह भाटी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तुलसीराम चौरडिया ने हदा गांव पहुंचे उन्होंने पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी से मुलाकात कर उनके पिता के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की और दिवंगत रूघनाथ सिंह भाटी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
हदा गांव स्थित निवास पर पहुंचे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तुलसीराम चौरडिया ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर इस दुख की घड़ी में अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने दिवंगत पूर्व प्रधान रूघनाथ सिंह भाटी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की।
इस दौरान चौरडिया ने कहा कि उनके निधन से उन्हें व्यक्तिगत क्षति पहुँची है। उन्होंने साझा किया कि उनके और स्व. रघुनाथ सिंह भाटी के बीच लंबे समय तक एक आत्मीय एवं गहरा संबंध रहा है।
चौरडिया ने आगे कहा कि उनके निधन से समाज के अनुभवी राजनेता व समाजसेवी मार्गदर्शक की अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी पूर्ति नहीं की जा सकती।


