श्रीडूंगरगढ टुडे 26 जुलाई 2026
ट्रॉमा सेंटर निर्माण शुरू करवाने की मांग को लेकर हिंदू क्रांति सेना व ऑटो यूनियन के बैनर तले सोमवार को रैली निकाली जाएगी। संगठन ने उपखंड अधिकारी के नाम पत्र देते हुए बताया कि रैली सोमवार सुबह 9 बजे गांधी पार्क से शुरू होकर मुख्य बाजार से होते हुए उपखंड कार्यालय पहुंचकर समाप्त होगी। तहसील अध्यक्ष श्यामगिरी गोस्वामी ने बताया कि रैली के बाद श्रीडूंगरगढ़ ट्रोमा निर्माण की मांग को लेकर उपखंड अधिकारी को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा संगठन के सदस्य रैली में शामिल होने के लिए लोगों से संपर्क कर रहें है।











