श्रीडूंगरगढ टुडे 27 अगस्त 2026
श्री रामदेव बाबा प्रेम मंडल, सूरत द्वारा 12वें वार्षिकोत्सव के पावन अवसर पर आगामी 6 सितंबर को विशाल भजन संध्या एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन माहेश्वरी लक्जुरिया, पर्वत पाटिया (डी.आर. वर्ल्ड के पास, आई माता चौक), सूरत में आयोजित किया जाएगा।
भक्तिमय भजनों की बहेगी सरिता
आयोजन में रामदेव बाबा भक्त मंडल (मगरा क्षेत्र) द्वारा भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। वहीं मुख्य कलाकार हर्षिता रामावत (काकड़ा) अपनी मधुर आवाज और भावपूर्ण भजनों से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर करेंगी।
चिकित्सा सहयोग और रक्तदान का संकल्प
मंडल का मुख्य उद्देश्य असहाय एवं जरूरतमंद परिवारों को चिकित्सा हेतु आर्थिक सहायता पहुंचाना है। इसी सेवा भावना को आगे बढ़ाते हुए विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिससे समय पर जरूरतमंद मरीजों को जीवनरक्षक रक्त उपलब्ध कराया जा सके।
आयोजकों की अपील
श्री रामदेव बाबा प्रेम मंडल, सूरत ने सभी श्रद्धालुओं, समाजबंधुओं एवं नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भजन संध्या एवं महाप्रसाद का लाभ लेने तथा रक्तदान महादान में सहभागिता निभाकर पुण्य का भागी बनने का आग्रह किया है।
मंडल सदस्य कमल राठी ने बताया कि आपका एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में रक्तदान जैसे महादान में सहभागी बनकर किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का पुण्य अर्जित करें।
सवामणी या चिकित्सा सहयोग राशि के लिए संपर्क करें
9377794654, 9374510011, 9374726266, +91 93749 86652, 9374738701, 9375712544, 9376859256



