श्रीडूंगरगढ़ टुडे 15 अगस्त 2026
उपजिला अस्पताल परिसर में स्वतंत्रता दिवस पर भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता अस्पताल प्रभारी डॉ. ओमप्रकाश स्वामी ने की। कार्यक्रम का सफल संचालन चेतन स्वामी ने किया, वहीं अंत में वरिष्ठ सर्जन डॉ. एस.के. बिहाणी ने सभी अतिथियों, दानदाताओं और विभागीय कार्मिकों का आभार व्यक्त किया।
डॉ. ओमप्रकाश स्वामी ने अपने संबोधन में कहा कि चिकित्सा केवल आजीविका या पेशा नहीं, बल्कि यह मानवता और समाज की सेवा का सबसे बड़ा माध्यम है। एक चिकित्साकर्मी का मुख्य उद्देश्य रोगी के जीवन की रक्षा करना और उसके कष्ट दूर करना है। यह कार्य पूरी तरह से धैर्य और नैतिक जिम्मेदारी पर टिका हुआ है। उन्होंने सभी कर्मचारियों को निष्ठापूर्वक कार्य करने की प्रेरणा दी और अस्पताल के विकास में योगदान देने वाले दानदाताओं का आभार जताया। कार्यक्रम के आयोजन में भी पुगलिया मुख्य व राजेंद्र स्वामी के सहयोगी रहें।
विभागीय कार्मिकों का आभार व्यक्त किया।
डॉ. ओमप्रकाश स्वामी ने अपने संबोधन में कहा कि चिकित्सा केवल आजीविका या पेशा नहीं, बल्कि यह मानवता और समाज की सेवा का सबसे बड़ा माध्यम है। एक चिकित्साकर्मी का मुख्य उद्देश्य रोगी के जीवन की रक्षा करना और उसके कष्ट दूर करना है। यह कार्य पूरी तरह से धैर्य और नैतिक जिम्मेदारी पर टिका हुआ है। उन्होंने सभी कर्मचारियों को निष्ठापूर्वक कार्य करने की प्रेरणा दी और अस्पताल के विकास में योगदान देने वाले दानदाताओं का आभार जताया।
दानदाता व भामाशाह हुए सम्मानित
अस्पताल को सहयोग देने वाले प्रमुख दानदाताओं व भामाशाहों का अभिनंदन किया गया। इसमें जतन पारख, इनलैंड सोमानी फाउंडेशन, कोडमल गोपाल राठी (नागपुर), इन्द्रकुमार सिंधी, जुगल तावणियां, हनुमानमल श्यामसुखा, बृजलाल तावणियां, उत्तमचंद सेठिया, बिरदीचंद भवानीशंकर छाजेड़, पवन सोनी, पांचीलाल सिंघी, राजकुमार बाफना, विमल व्यास (आडसर), प्रकाशचंद्र मूंधड़ा, मदनलाल, रोशनलाल चोरङिया, पार्वती देवी रामकिशन झंवर फाउंडेशन, चांदरतन गोपाल सोनी, डॉ. रजनीश कौशिक और देवराज गुरनानी शामिल रहे।
कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी निर्मल पुगलिया ने प्रसूति विभाग की मशीनों की मरम्मत हेतु 31 हजार रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की।
प्रेरक संस्थाओं व सहयोगियों का अभिनंदन
चिकित्सा सेवाओं में प्रेरणास्रोत रहे समाजसेवियों व संस्थाओं को सम्मानित किया गया, जिनमें आपनो गांव सेवा समिति, एपीजे अब्दुल कलाम एम्बुलेंस सेवा, नागरिक विकास परिषद, राजेन्द्र स्वामी, अशोक झाबक, तुलसीराम चोरङिया, सुमेरमल सिंघी, पांचीलाल सिंघी, बबलू सिंधी, चांदरतन राठी, श्रीगोपाल राठी, बींझासर कानदास स्वामी, निर्मल पुगलिया सहित नर्सिंग ऑफिसर परमवीर चौधरी, सीनियर रमाकांत शर्मा, संदीप पारीक, किशोर मारू और डॉ. रवीन्द्र गोदारा प्रमुख थे।
उल्लेखनीय सेवाओं के लिए विभागीय कार्मिक सम्मानित
अस्पताल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभागीय कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में गणेश, आंनद सैन, नरेंद्र दुसाद, ललिता स्वामी, विनोद जाट, अभय शर्मा, भागीरथ मेघवाल, प्रदीप पांडे, कविता बिका, राकेश स्वामी, सुनील, मघराज स्वामी, महेश तावणियां, नीतू, भागीरथ बीका, ओमप्रकाश सुंडा, सुमनलता राजोतिया, संतोष, ललिता, सुभाष, विनोद, संतोष, मोहिनी, राजकुमार गोदारा, राजू गोदारा, कृष्णगोपाल मीणा, ममता स्वामी, पुखराज पारीक, सपना सक्सेना, युवराज सकसेना, पवन तिवाड़ी, पवन सौलंकी और भारती शामिल रहे।
समारोह में क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।













