श्रीडूंगरगढ़ टुडे 29 जून 2026
सोमवार को दानदाता नोखा निवासी चांदरतन डागा, बंजरगलाल राठी तथा दुलचासर निवासी शीव मुंधड़ा ने श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में पहुंचकर गौशाला का भ्रमणकर अवलोकन किया तथा गौ सेवा कर पुण्य अर्जित किया। सचिव रेवंतसिंह पड़िहार ने बताया कि वहीं गोपालराम सुपुत्र नथुराम पोटलिया निवासी झाड़ेली जिला नागौर ने एक मूंग चूरी का पावन भंडारा करवा कर भोग लगवाया भंडारा वितरण में सहयोग भैरू सिंह पड़िहार ने किया। गौशाला कमेटी ने सभी दानदाताओं सहयोग कर्ताओ का आभार प्रकट करते हुए ईश्वर से सदैव सुख समृद्धि कि कामना की।






