श्रीडूंगरगढ टुडे 17 जुलाई 2026
श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष (राज्य मंत्री) रामगोपाल सुथार ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ से शिष्टाचार मुलाकात की। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, संगठनात्मक गतिविधियों में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय के साथ आमजन तक योजनाओं का लाभ प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर भी जोर दिया गया।

रामगोपाल सुथार ने प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के नेतृत्व में भाजपा संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मजबूत संगठन ही जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने और विकसित राजस्थान के संकल्प को साकार करने का आधार है। उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए निरंतर कार्य करने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।



