श्रीडूंगरगढ़ टुडे 4 जून 2026
श्रीडूंगरगढ़ बुधवार रात्री के समय दुकान मंगल करके घर जा रहे युवक के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। पीड़ित बिग्गा बास निवासी दर्शन मोदी ने प्रकाश सिंधी के साथ श्री डूंगरगढ़ पुलिस थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ मारपीट करने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज करवाया ।
पीड़ित ने पुलिस को दी सूचना के अनुसार उसकी दुकान हाई स्कुल रोड़ पर स्थित है। जिसको वह रात के समय बंद करके करके अपने घर जा रहा था तब रास्ते मे हाई स्कुल के पास पहले से घात लगाकर खड़े समीर, तनवीर, अफरान, रिहान सोहेब, तालीब सहित कुछ अन्य आरोपीयो ने उसका रास्ता रोककर हाथो से लातो से लोहे की रॉड साथ मारपीट की और फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत मुकदमा दर्ज कर लिया है और ASI गजेंद्र सिंह को मामले की जांच सौंपी गई है।


