श्रीडूंगरगढ़ टुडे 8 जुलाई 2026
बुधवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया पुलिस के अनुसार एएसआई आवड़ दान को सूचना मिली थी कि सरदारशहर रोडवेज बस स्टैंड के पास पेड़ के नीचे कुछ लोग ताश के पत्तों पर जुआ खेल रहे हैं।
सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ताश की पत्तियां और 1620 रुपए की जुआ राशि बरामद की।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अकरम पुत्र मोहम्मद निवासी श्रीडूंगरगढ़, ताराचंद पुत्र रणजीतराम रैगर और बुधराम पुत्र भिखाराम रैगर निवासी श्रीडूंगरगढ़ के रूप में हुई है।
कार्रवाई करने वाली टीम में एएसआई आवड़ दान, नरेंद्र सिंह और राजेश कुमार शामिल रहे।



