श्रीडूंगरगढ़ टुडे 4 सितंबर 2026
कस्बें की निजी शिक्षण संस्थान श्रीडूंगरगढ़ पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव अत्यंत धूमधाम व हर्षोल्लास के मनाया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा से सब का मन मोह लिया
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रकार की आयोजित प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे
- श्री कृष्ण बनो प्रतियोगिता: प्रतियोगिता में प्रेरणा सिद्ध ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि प्रांशुल सोनी द्वितीय स्थान पर रहे।
- राधा बनो प्रतियोगिता: बालिकाओं के इस रूपसज्जा वर्ग में अक्षिता सोनी ने प्रथम, अविरा माने ने द्वितीय तथा गरिमा हिरावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
- फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता: आकर्षक पोशाकों में सजे बच्चों के इस वर्ग में भव्य संचेती प्रथम स्थान पर रहे। निष्का सोनी एवं संध्या भार्गव ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान तथा ऋषिका बजाज एवं अभिनंदन सिद्ध ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया।
- नृत्य प्रतियोगिता: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में अपनी कला का श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए मानसी कोकचा प्रथम स्थान पर रहीं। दीक्षा सिद्ध एवं पलक करनाणी ने द्वितीय तथा तनिष्का बोहरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन व अतिथियों द्वारा सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया तथा जन्माष्टमी पर्व की शुभकामनाएं दी।








