श्रीडूंगरगढ टुडे 5 अगस्त 2026
बुधवार को गोपी किशन सुपुत्र भूरामल मुंधड़ा निवासी दुलचासर प्रवासी कोलकाता ने श्री गोपाल गौशाला दुलचासर की गौ माता एवं गोवंश को पौष्टिक आहार जौ दलिया मूंग चूरी का पावन भंडारा करवा कर भोग लगवाया है। सचिव रेवंतसिंह पड़िहार ने बताया कि भंडारा वितरण मे इन्द्र चंद सेन सुपुत्र सत्यनारायण सेन निवासी दुलचासर ने सहयोग किया गौशाला कमेटी ने दानदाता एवं सहयोग कर्ताओ का आभार प्रकट करते हुए ईश्वर से सदैव सुख समृद्धि कि कामना की।


