🙏जय श्री गणेशाय नमः🙏
🙏जय श्री कृष्णा🙏
🕉️आज का पंचांग-08.07.2026🕉️
दैनिक गोचर ग्रह एवं राशिफल✴️
🕉️ शुभ बुधवार – 🌞 – शुभ प्रभात् 🕉️
74-30💥मध्यमान्💥75-30
(केतकी चित्रापक्षीय गणितानुसारेण निर्मितम्)
🕉️💥💥🌄💥💥🕉️
_आज विशेष
नमक के विविध प्रयोग घर परिवार में लाते हैं
चमत्कारिक लाभ जो काफी सरल व सुगम है
🕉️✴️🌄🏵️🌞🏵️🌄✴️🕉️ ________________________________
विभिन्न नगरों के सूर्योदय में समयांतर मिनट
🌞श्री सनातन हिंदू पंचांग के अनुसार🌞
दिल्ली -10 मिनट———जोधपुर +6 मिनट
जयपुर -5 मिनट——अहमदाबाद +8 मिनट
इंदौर – 4 मिनट————-मुंबई +7 मिनट
लखनऊ – 25 मिनट——बीकानेर +5 मिनट
कोलकाता -54 मिनट–जैसलमेर +15 मिनट
🕉️✴️🌄🏵️🌞🏵️🌄✴️🕉️
_दैनिक पंचांग विवरण
✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️
आज दिनांक…………………08.07.2026
कलियुग संवत्………………………..5128
विक्रम संवत्……………… ………… 2083
शक संवत्……………………………. 1948
संवत्सर……………………………….श्री रौद्र
अयन…………………………………..दक्षिण
गोल……………………………………. उत्तर
ऋतु………………………………………वर्षा
मास…………………………………. आषाढ़
पक्ष……………………………………. कृष्ण
तिथि…..अष्टमी. अपरा. 12.22 तक/ नवमी
वार……………………………………बुधवार नक्षत्र…..रेवती. अपरा. 4.00 तक / अश्विनी
चंद्र राशि…….मीन. अपरा. 4.00 तक / मेष
योग..अतिगंड. अपरा. 12.37 तक / सुकर्मा
करण…………..कौलव. अपरा. 12.22 तक
करण……. तैत्तिल. रात्रि.11.34 तक / गर
🌞✴️✴️🌄✴️✴️🌞
नोट-जिस रात्रि समय के ऊपर(*) लगा हुआ हो
वह समय अर्द्ध रात्रि के बाद सूर्योदय तक का है
-दैनिक सूर्योंदयास्त दिनमानादि पंचांग विवरण-
✴️🌄🏵️🌞🏵️🌄✴️
सूर्योदय………………..प्रातः 05.48.30 पर
सूर्यास्त………………..सायं. 07.24.27 पर
दिनमान-घं.मि.से………………..13.35.57
रात्रिमान-घं.मि.से. …………….. 10.24.27
चंद्रास्त……………….. .01.07.58 PM पर
चंद्रोदय…………………12.36.48 AM पर
राहुकाल…. अपरा. 12.36 से 2.18(अशुभ)
यमघंट………..प्रातः 7.30 से 9.12(त्याज्य)
गुलिक..पूर्वा 10.54 से 12.36(शुभे त्याज्य)
अभिजित…..मध्या.12.09 से 1.04(अशुभ)
पंचक…………….. अपरा. 4.00 पर समाप्त
हवन मुहूर्त(अग्निवास)……………….आज है
दिशाशूल………………………… उत्तर दिशा
दोष परिहार….. तिल का सेवन कर यात्रा करें
आज का दिन
🌞✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄🌞
व्रत विशेष……………………………..नहीं है
अन्य व्रत……………………………….नहीं है
पर्व विशेष……………………………..नहीं है
दिन विशेष………. राष्ट्रीय फ्रीजर पाॅप दिवस
खगोलीय………………………………नहीं है
सूर्य नक्षत्र…………………. पुनर्वसु (जारी है)
नक्षत्र वाहन……………….अश्व (वर्षा मध्यम्)
विष्टि(भद्रा)…………………………….नहीं है
पंचक………………अपरा. 4.00 पर समाप्त
सर्वा.सि.योग…………………………. नहीं है
अमृत सि.योग……………………….. नहीं है
सिद्ध रवियोग………………………… नहीं है
✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️
✴️ अगले दिन की प्रतीकात्मक जानकारी✴️
दिनांक………………………. 09.07.2026
तिथि………….. आषाढ़ कृष्णा नवमी गुरुवार
व्रत विशेष…………………………….. नहीं है
अन्य व्रत………………………………. नहीं है
पर्व विशेष…………………………… ..नहीं है
दिन विशेष………… अंतर्राष्ट्रीय फैशन दिवस
खगोलीय…………………………….. .नहीं है
सूर्य नक्षत्र…………………. पुनर्वसु (जारी है)
नक्षत्र वाहन………………. अश्व (वर्षा मध्यम्)
विष्टि(भद्रा)……….. रात्रि 9.32 से रात्रि पर्यंत
पंचक…………………………………. नहीं है
सर्वा.सि.योग…….. उदयात् अपरा. 2.56 तक
अमृत सि.योग……………………….. नहीं है
सिद्ध रवियोग………………………….. नहीं है
🌄विशिष्ट काल-मुहूर्त-वेला परिचय🌄
__🏵️🌞🌞✴️🌞🌞🏵️. अभिजित् मुहुर्त – दिनार्द्ध से एक घटी पहले और एक घटी बाद का समय अभिजित मुहूर्त कहलाता है,पर बुधवार को यह शुभ नहीं होता.
ब्रह्म मुहूर्त – सूर्योदय से पहले का 1.30 घंटे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है..
प्रदोष काल – सूर्यास्त से 45 मिनट पहले और 45 मिनट बाद का समय प्रदोष काल होता है
गौधूलिक काल सूर्यास्त से 12 मिनट पहले एवं
12 मिनट बाद का समय कहलाता है
🌄✡️✡️✡️✴️✡️✡️✡️🌄🌄✴️भद्रा वास शुभाशुभ विचार✴️🌄
भद्रा मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक के चंद्रमा में स्वर्ग में व कन्या, तुला, धनु, मकर के चंद्रमा में पाताल लोक में और कुंभ, मीन, कर्क, सिंह के चंद्रमा में मृत्युलोक में मानी जाती है यहां स्वर्ग और पाताल लोक की भद्रा शुभ मानी जाती हैं और मृत्युलोक की भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं इसी तरह भद्रा फल विचार करें।
✴️🌄दिन का चौघड़िया 🌄✴️
लाभ……………..प्रातः 5.49 से 7.30 तक
अमृत…………….प्रातः 7.30 से 9.12 तक
शुभ…………..पूर्वा. 10.54 से 12.36 तक
चंचल…………..अपरा. 4.00 से 5.42 तक
लाभ……………..सायं. 5.42 से 7.24 तक
✴️🌄रात्रि का चौघड़िया🌄✴️
शुभ…………. रात्रि.8.43 से से 10.01 तक
अमृत………….रात्रि 10.01 से 11.19 तक
चंचल…..रात्रि. 11.19 से 12.37 AM तक
लाभ….रात्रि. 3.13 AM से 4.31 AM तक
✴️🌞✴️🌄✴️🌄✴️🌞✴️
(विशेष – ज्योतिष शास्त्र में एक शुभ योग और एक अशुभ योग जब भी साथ साथ आते हैं तो शुभ योग की स्वीकार्यता मानी गई है )
✴️🌞✴️🌄✴️🌄✴️🌞✴️
🔱🌄🔱🔱✴️🔱🔱🌄🔱
🌞🕉️शुभ शिववास की तिथियां🕉️🌞
शुक्ल पक्ष-2—–5—–6—- 9——-12—-13.
कृष्ण पक्ष-1—4—-5—-8—11—-12—-30.
✴️🏵️🌄🏵️✴️🏵️🌄🏵️✴️
दिन नक्षत्र एवं चरणाक्षर संबंधी संपूर्ण विवरण
संदर्भ विशेष -यदि किसी बालक का जन्म गंड नक्षत्रों (रेवती, अश्विनी, अश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा और मूल) में होता है तो सविधि नक्षत्र शांति की आवश्यक मानी गयी है जो सविधि होनी चाहिये
आज जन्मे बालकों का नक्षत्र के चरण के समय समय के अनुसार राशिगत् नामाक्षरे….
समय-नक्षत्र नाम-नक्षत्र चरण-चरणाक्षर
10.09 AM तक……रेवती….3…….च
04.00 PM तक……रेवती….4…….ची
राशि मीन – पाया स्वर्ण
09.47 PM तक….अश्विनी…1……..चू
03.32 AM तक….अश्विनी…2……..चे
उपरांत रात्रि तक….अश्विनी…3……..चो
_राशि मेष – पाया स्वर्ण
✴️आज की विशेष प्रस्तुति✴️
💥धर्म ज्योतिष वास्तु एवं गोचर राशिफल 💥
🕉️✴️✴️🌞✴️✴️🕉️
नमक के विविध प्रयोग घर परिवार में लाते हैं
चमत्कारिक लाभ जो काफी सरल व सुगम है
नमक वो चीज है जिसे अगर भोजन में न डाला जाए तो भोजन का कोई स्वाद ही नहीं रहता…. चाहे उसमें कितने ही मसाले क्यों ना पड़े हो.. स्वाद के अलावा हमारे जीवन की कई सारी परेशानियों को दूर कर सकता है नमक…जानें कैसे तो इसके लिए आपको पढ़नी होगी ये खबर…
नमक का इस्तेमाल हम खाने पीने की चीजों में इस्तेमाल करते हैं. जरा सा नमक खाने में कम ज्यादा हो जाए तो खाने का टेस्ट बिगड़ जाता है. कहने का मतलब है कि नमक का हमारे खानपान में बहुत महत्व होता है. क्या आप जानते हैं साधारण सा दिखने वाला यह नमक हेल्थ के साथ ही आपकी किस्मत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है. नमक को तंत्र एवं वास्तु शास्त्र में भी विशेष प्रयोग किया जाता हैं.
नमक खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ खुद को बुरी नजर से बचाने के लिए भी करते हैं. हमारे तंत्र शास्त्र में नमक को चंद्र और शुक्र का प्रतिनिधि माना गया है. नमक से कई ऐसे वास्तु उपाय किए जाते हैं, जिसे करते ही आपकी सारी परेशानियां खत्म हो जाती है. तो आइए इस रिपोर्ट में आज हम आपको नमक के कुछ ऐसे टोटकों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी समस्या को समाधान कर सकते हैं।
पोंछा लगाते समय मिलाएं नमक, दूर होगी धन की कमी
आप जब भी आप घर में पोंछा लगाएं तो उसमे कुछ नमक मिला दे. ऐसा कम से कम हफ्ते में दो बार करें. ऐसा कहते हैं कि घर में नमक वाला पोछा लगाने से शीघ्र धन की प्राप्ति होती हैं. ये नमक पूरे घर को पॉजिटिव उर्जा से भर देता हैं. तो घर की तरक्की के लिए नमक से पोछा लगाएं।
नमक को कांच की प्याली में भरकर शौचालय या स्नानघर में रखें
नमक और कांच दोनों को ही राहू का कारक माना जाता है. इसलिए यदि आप नमक को कांच की प्याली में भरकर शौचालय या स्नानघर में रखेंगे तो वहां से निगेटिव एनर्जी का नाश होता हैं. इसके अलावा इस उपाय से वहां मौजूद सूक्ष्म कीटाणु नष्ट होते हैं।
तंत्र शास्त्र में एक और उपाय बताया गया है कि नमक को कांच की प्याली में भरकर उसके अन्दर चार पांच लौंग डाल दें. ऐसा करने से घर में धन की बरकत बनी रहती हैं और लक्ष्मी का आगमन होता हैं. घर में सकारात्मक उर्जा हमेशा रहती हैं।
नमक वाले पानी बच्चे को नहलाएं
यदि हफ्ते में एक बार बच्चों को चुटकी भर नमक डालकर पानी से नहलाएंगे तो उन्हें बुरी नज़र नहीं लगेगी, साइंटिफिक रीजन भी है कि ऐसा करने से उन्हें एलर्जी से सम्बंधित कोई बीमारी भी नहीं होगी।
कलह-कलेश करेगा दूर नमक
पति-पत्नी में झगड़ा होता है या घर में तनाव के हालात रहते हैं तो इसे दूर करने के लिए कांच की कटोरी या गिलास में सेंधा नमक डालकर, बेडरूम, ड्राईगरूम में रख दें. नमक नकारात्मक ऊर्जा को सोख लेगा और घर के हालात सुधर जाएंगे।
अगर घर में रहता है कोई बीमार तो करें ये उपाय
अगर कोई लंबी बीमारी से ग्रसित हैं तो उसके सिरहाने कांच के एक बर्तन में नमक रखें. एक सप्ताह बाद उस नमक को बदल कर दोबारा नमक रख दें. धीरे-धीरे सेहत में सुधार होने लगेगा।
जिन लोगों को नौकरी नहीं मिल रही या बिजनेस में घाटा हो रहा हैं तो उनके लिए शास्त्र में ये उपाय बताया गया है. इसके लिए आपकोअपने हाथ में पिसा हुआ नमक लेकर उसे सिर पर से तीन बार घुमाना है. फिर अब इस नमक को दरवाजे के बाहर फेंक दें, ऐसा लगातार तीन दिनों तक लगातार करें. यदि इससे भी लाभ ना मिले तो नमक को सिर पर से उसार के शौचालय में डाल फ्लश कर दें, इससे निश्चित रूप से लाभ मिलेगा।
चार तरह का होता है नमक
पहले हम आपको यह बता दें कि नमक चार तरह का होता है आयोडीन, काला नमक, डली या साबुत नमक और सेंधा नमक. तंत्र-मंत्र में घर की परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए काला या सेंधा नमक का यूज किया जाता है. ऐसा कहा जाता है कि नमक को कभी भी किसी व्यक्ति को अपने सीधे हाथ से नहीं देना चाहिए. कहते हैं सीधे हाथ से नमक देने से इंसान से आपकी लड़ाई हो जाती है।
✴️ 🕉️आज का राशिफल🕉️ ✴️
मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
आज अपने विचार और ऊर्जा को उन कामों में लगाएँ, जिनसे आपके सपने हक़ीक़त का रूप ले सकते हैं। सिर्फ़ ख़याली पुलाव पकाने से कुछ नहीं होता है। अभी तक आपके साथ समस्या यह है कि आप कोशिश करने की बजाय केवल इच्छा करते हैं। चंद्र की स्थिति की वजह से आज आपका धन बेवजह की चीजों पर खर्च हो सकता है। अगर आपको धन संचय करके रखना है तो अपने जीवनसाथी या माता पिता से इस बारे में बात करें। नवजात शिशु की ख़राब तबियत परेशानी का सबब बन सकती है। इस ओर तुरंत ध्यान देने की ज़रूरत है। डॉक्टर से भली-भांति सलाह लें, क्योंकि ज़रा-सी लापरवाही बीमारी को बद से बदतर बना सकती है। आज आप ऐसे इंसान से मिल सकते हैं, जो आपको ख़ुद अपनी ज़िन्दगी से ज़्यादा चाहता होगा। पैसे बनाने के उन नए विचारों का उपयोग करें, जो आज आपके विचारों में आएँ। आज टीवी या मोबाइल पर कोई मूवी देखने में आप इतना व्यस्त हो सकते हैं कि आप जरुरी कामों को करना भी भूल जाएंगे।
वृषभ-(इ उ एओ वा वी वू वे वो)
आज आप धैर्य बनाए रखें, क्योंकि आपकी समझदारी और प्रयास आपको सफलता ज़रूर दिलाएंगे। आज आपको किसी अज्ञात स्रोत से पैसा प्राप्त हो सकता है जिससे आपकी कई आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी। बच्चे आपको घरेलू काम-काज निबटाने में मदद करेंगे। आपके प्रिय का मूड ठीक नहीं है, इसलिए सोच-समझ कर कोई भी काम करें। कुछ सहकर्मी कई अहम मुद्दों पर आपकी कार्यशैली से नाख़ुश होंगे, लेकिन यह वे आपको बताएंगे नहीं। अगर आपको लगता है कि परिणाम आपकी उम्मीद के मुताबिक़ नहीं आ रहे हैं, तो अपनी योजनाओं का फिर से विश्लेषण कर उनमें सुधार लाना बेहतर रहेगा। कोई रोचक मैगजीन या उपन्यास पढ़ के आजके दिन को आप अच्छी तरह से व्यतीत कर सकते हैं। अपने जीवनसाथी के किसी छोटी बात को लेकर बोेले गए झूठ से आप आहत महसूस कर सकते हैं।
मिथुन- (क की कू घ ङ छ के को ह)
आज खाते-पीते समय सावधान रहें। लापरवाही बीमारी की वजह बन सकती है। अपने धन का संचय कैसे करना है यह हुनर आज आप सीख सकते हैं और इस हुनर को सीख कर आप अपना धन बचा सकते हैं। जिन लोगों से आपकी मुलाक़ात कभी-कभी ही होती है, उनसे बातचीत और संपर्क करने के लिए अच्छा दिन है। थोड़े बहुत टकराव के बावजूद भी आज आपका प्रेम जीवन अच्छा रहेगा और आप अपने संगी को खुश रखने में कामयाब होंगे। आज फ़ायदा हो सकता है, बशर्ते आप अपनी बात भली-भांति रखें और काम में लगन व उत्साह दिखाएँ। आज आप ख़ुद को लोगों के ध्यान के केंद्र में पाएंगे, जब कोई आपके सहयोग की वजह से पुरस्कृत होगा या सराहा जाएगा। जीवनसाथी के साथ यह दिन और दिनों की अपेक्षा बेहतर गुज़रेगा।
कर्क- (ही हू हे हो डा डी डू डे डो)
आज आप ऐसी गतिविधियों में शामिल हों जो रोमांचक हों और आपको सुकून दें। जिन लोगों नेे अतीत में अपना धन निवेश किया था आज उस धन से लाभ होने की संभावना बन रही है। आपको बच्चों या ख़ुद से कम अनुभवी लोगों के साथ धैर्य से काम लेने की ज़रूरत है। कोई अच्छी ख़बर या जीवनसाथी/प्रिय से मिला कोई संदेश आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। कुछ लोगों को विदेश से कोई ख़ास ख़बर या व्यावसायिक प्रस्ताव मिल सकता है। आज आप बिना किसी वजह के कुछ लोगों के साथ उलझ सकते हैं। ऐसा करना आपके मूड को तो खराब करेगा ही साथ ही इससे आपका कीमती समय भी बर्बाद होगा।
सिंह- (मा मी मू मे मो टा टी टू टे)
आज दूसरों के साथ ख़ुशी बांटने से सेहत और खिलेगी। आज आप अच्छा पैसा कमाएंगे- लेकिन ख़र्च में बढोत्तरी आपके लिए बचत को और ज़्यादा मुश्किल बना देगा। परिवार और बच्चों के साथ बिताया समय आपको फिर ऊर्जा से भर देगा। आपकी शोहरत बढ़ेगी और आप आसानी से दूसरे लिंग के लोगों को अपनी तरफ़ आकर्षित करेंगे। दफ़्तर में आपके दुश्मन भी आज आपके दोस्त बन जाएंगे, आपके सिर्फ़ एक छोटे-से अच्छे काम की बदौलत। किसी नये काम के आगाज के लिए आपको पहले उसके बारे में अनुभवी लोगों से बात करनी चाहिए। अगर आज आपके पास समय है तो उस क्षेत्र के अनुभवी लोगों से मिल लें जो काम आप शुरु करने वाले हैं। लंबे अरसे के बाद जीवनसाथी के साथ काफ़ी वक़्त गुज़ारने का मौक़ा मिल सकता है।
कन्या- (टो प पी पू ष ण ठ पे पो)
अभी तक जो धुंध आपके चारों तरफ़ छायी हुई है और आपकी प्रगति को बाधित कर रही है, उससे बाहर निकलने का समय है। अपने जीवनसाथी केे साथ धन से जुड़े किसी मामले को लेकर आज आपका झगड़ा हो सकता है। हालांकि अपने शांत स्वभाव से आप सबकुछ ठीक कर देंगे। आम परिचितों से व्यक्तिगत बातों को बांटने से बचें। प्यार के नज़रिए से देखें तो आज आप जीवन के रस का भरपूर आनन्द लेने में सफल रहेंगे। अगर आप सही लोगों को अपनी क्षमताएँ और प्रतिभा दिखाएंगे, तो जल्दी ही लोगों की निगाहों में आपकी नयी और बेहतर छवि होगी। दिन की शुरुआत भले ही थोड़ी थकाऊ रहे लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा आपको अच्छे फल मिलने लगेंगे। दिन के अंत में आपको अपने लिए समय मिल पाएगा और आप किसी करीबी से मुलाकात करके इस समय का सदुपयोग कर सकते हैं। जब आप अपने जीवनसाथी से भावनात्मक तौर पर जुड़ते हैं, तो नज़दीकी अपने आप महसूस की जा सकती है।
तुला- (रा री रू रे रो ता ती तू ते)
आज आप आशावादी बनें और उजले पक्ष को देखें। आपका विश्वास और उम्मीद आपकी इच्छाओं व आशाओं के लिए नए दरवाज़े खोलेंगी। अगर आप लोन लेने वाले थे और काफी दिनों से इस काम में लगे थे तो आज के दिन आपको लोन मिल सकता है। तनाव का दौर बरक़रार रहेगा, लेकिन पारिवारिक सहयोग मदद देगा। घर में परेशानियाँ पैदा हो सकती हैं- लेकिन अपने साथी को छोटी-छोटी बातों के लिए ताने देने से बचें। अपनी पेशेवर क्षमताओं को बढ़ाकर आप करिअर में नए दरवाज़े खोल सकते हैं। अपने क्षेत्रे में आपको अपार सफलता मिलने की संभावना भी है। अपनी सभी क्षमताओं को निखारकर औरों से बेहतर बनने की कोशिश करें। आप खुद को समय देना जानते हैं और आज तो आपको काफी खाली समय मिलने की संभावना है। खाली समय में आज आप कोई खेल-खेल सकते हैं या जिम जा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद होने की काफ़ी संभावना है।
वृश्चिक- (तो ना नी नू ने नो या यी यू)
आप अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें, जो आध्यात्मिक जीवन के लिए आवश्यक है। मस्तिष्क जीवन का द्वार है, क्योंकि अच्छा-बुरा सब-कुछ इसी के माध्यम से आता है। यही ज़िंदगी की समस्याएँ दूर करने में सहायक सिद्ध होता है और सही सोच से इंसान को आलोकित करता है। बोलते समय और वित्तीय लेन-देन करते समय सावधानी बरतने की ज़रूरत है। रिश्तेदारों और दोस्तों से अचानक उपहार मिलेगा। एक बार आप अपने हमक़दम को हासिल कर लें, तो ज़िन्दगी में किसी और की ज़रूरत नहीं होती। इस बात को आज आप गहराई से महसूस करेंगे। सेमिनार और गोष्ठियों में हिस्सा लेकर आज आप कई नए विचार पा सकते हैं। शहर से बाहर यात्रा ज़्यादा आरामदेह नहीं रहेगी, लेकिन आवश्यक जान-पहचान बनाने के लिहाज़ से फ़ायदेमंद साबित होगी। यह आपके पूरे वैवाहिक जीवन के सबसे ज़्यादा स्नेहपूर्ण दिनों में से एक हो सकता है।
धनु-ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे)
आपका सबसे बड़ा सपना हक़ीक़त में बदल सकता है। लेकिन अपने उत्साह को क़ाबू में रखें, क्योंकि ज़्यादा ख़ुशी भी परेशानी का सबब बन सकती है। आकस्मिक मुनाफ़े या सट्टेबाज़ी के ज़रिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। आज आपका ऊर्जा से भरपूर, ज़िंदादिल और गर्मजोशी से भरा व्यवहार आपके आस-पास के लोगों को ख़ुश कर देगा। अपने रोमांटिक ख़यालों को हर किसी को बताने से बचें। अपना बायोडाटा भेजने या किसी इंटरव्यू में जाने के लिए अच्छा समय है। किसी भी स्थिति में आपको अपने समय का ख्याल रखना चाहिए याद रखिये अगर समय की कद्र नहीं करेंगे तो इससे आपको ही नुक्सान होगा। जीवनसाथी के किसी अचानक काम की वजह से आपकी योजनाएँ बिगड़ सकती हैं। लेकिन फिर आपको महसूस होगा कि जो होता है अच्छे के लिए ही होता है।
मकर- (भो जा जी खी खू खे खो गा गी)
आप आज ऊर्जा से भरपूर होंगे और कुछ असाधारण काम करेंगे। आज आपका सामना कई नई आर्थिक योजनाओं से होगा- कोई भी फ़ैसला करने से पहले अच्छाईयों और कमियों पर सावधानी से ग़ौर करें। ऐसे कामों में सहभागिता करने के लिए अच्छा समय है, जिसमें युवा लोग जुड़े हों। अप्रत्याशित रोमांच आपको अचानक मिल सकता है, अगर आप दोस्तों के साथ शाम को बाहर घूमने जाते हैं तो। मशहूर लोगों से मेलजोल आपको नई योजनाएँ और आइडिया सुझाएगा। अपने काम से आराम लेकर आज आप कुछ समय अपने जीवनसाथी के साथ बिता सकते हैं। आप अपने जीवन की कुछ यादगार शामों में से एक आज अपने जीवनसाथी के साथ बिता सकते हैंं।
कुंभ- (गू गे गो सा सी सू से सो द)
आज जैसे ही आप हालात पर पकड़ बनाने की कोशिश शुरू करेंगे, आपकी घबराहट ग़ायब हो जाएगी। जल्दी ही आप पाएंगे कि यह परेशानी साबुन के उस बुलबुले की तरह है, जो छूते ही फूट जाता है। जो लोग शादीशुदा हैं उन्हें आज अपने बच्चों की पढ़ाई पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। दिन के उत्तरार्ध में अचानक आई कोई अच्छी ख़बर पूरे परिवार को ख़ुशी देगी। अपनी व्यक्तिगत भावनाएँ और गोपनीय बातें अपने प्रिय से बाँटने का सही समय नहीं है। कामकाज के सिलसिले में आपके ऊपर ज़िम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। आज आप सब कामों को छोड़कर उन कामों को करना पसंद करेंगे जिन्हें आप बचपन के दिनों में करना पसंद करते थे। आस-पड़ोस की किसी सुनी-सुनाई बात को लेकर आपका जीवनसाथी तिल-का-ताड़ बना सकता है।
मीन- (दी दू थ झ ञ दे दो च ची)
आज अच्छी सेहत के लिए दूर तक पैदल घूमें। बैंक से जुड़े लेन-देन में काफ़ी सावधानी बरतने की ज़रूरत है। समस्याओं को दिमाग़ से बाहर खदेड़ दें और घर व दोस्तों के बीच अपनी स्थिति सुधारने के बारे में सोचें। आप रोमांटिक ख़यालों और सपनों की दुनिया में खोए रहेंगे। ऐसे काम हाथ में लें, जो रचनात्मक प्रकृति के हैं। अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने का कोशिश संतोषजनक साबित होगी। आज से पहले शादीशुदा ज़िन्दगी इतनी अच्छी कभी नहीं रही।
पंडित नरेश सारस्वत रीङी 8055566975




