श्रीडूंगरगढ टुडे 1 अगस्त 2026
गांव सिंथल के दिवंगत इंदरचंद नाई (प्रधानाध्यापक) के द्वादशे पर उनकी धर्मपत्नी संतोष देवी व पुत्र अशोक कुमार, राकेश कुमार, विक्रम ने ₹2100 की राशि समर्पित कर गांव कोटासर की श्री करणी गौशाला में गौसेवा भंडारा गोग्रास के रूप में समर्पित कर अपने स्वर्गीय पिता की आत्मा शांति की कामना की।गौशाला प्रबंधक ने बताया कि रात्रि को डांगड़ी रात सत्संग में परिवारजनों ने गौ सेवा भंडारे का संकल्प लिया। गौशाला कमेटी के द्वारा स्वर्गीय इंदरचंद नाई को श्रद्धांजलि देते हुए आत्म शांति की कामना की



