श्रीडूंगरगढ़ टुडे 24 मई 2026
रीड़ी में पानी के लिए संघर्ष करने के नारे गूंज रहें है। रविवार को एकबार फिर युवाओं व ग्रामीणों ने टंकी को घेर लिया व टंकी के ऊपर व नीचे जोरदार प्रदर्शन कर रहे हैं। ग्रामीण स्थाई समाधान नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कह रहे है।
प्रशासन द्वारा 3 दिन में पानी की समस्या के समाधान का लिखित आश्वासन दिए जाने के बावजूद 7 दिन बीत जाने पर भी कोई समाधान नहीं होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। नाराज़ ग्रामीण पानी की टंकी पर चढ़ गए हैं और समस्या का स्थायी समाधान होने तक वहीं डटे रहने का ऐलान किया है।
ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से क्षेत्र में भीषण पेयजल संकट बना हुआ है, जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन द्वारा लिखित समझौता करने के बाद भी तय समय सीमा में समाधान नहीं होने से लोगों में रोष लगातार बढ़ता जा रहा है।
विरोध प्रदर्शन के दौरान पूर्व सरपंच रेखाराम जी कालवा, मनोज जाखड़ (RLP ब्लॉक अध्यक्ष), संघर्ष समिति अध्यक्ष तुलसीराम जाखड़, उमाशंकर शर्मा प्रेम शर्मा, नौरंगलाल जी जाखड़, लक्ष्मण जाखड़, सहीराम जाखड़, पूरणनाथ जी सिद्धि, हेतराम जाखड़, मामराज जी जाखड़, भागीरथ जाखड़, निरंजन ज्याणी (भानु), गौतम शर्मा, रोहित शर्मा, पूनम शर्मा, संजय शर्मा, बीरबल जाखड़, मनोज जाट, तोलाराम जाखड़, राजेश कालवा, प्रेम जाट, कानाराम जाखड़ सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी है कि जब तक पानी की समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा और ग्रामीण पानी की टंकी से नीचे नहीं उतरेंगे। यदि स्थिति बिगड़ती है तो इसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।




