श्रीडूंगरगढ़ टुडे 17 जून 2026
महापुरुष समारोह समिति श्रीडूंगरगढ़ के तत्वावधान में ग्रीष्मकालीन छुटियों में बच्चों हेतु बाल योग समर कैंप में दूसरे दिन बाहेती भवन आडसर बास श्रीडूंगरगढ़ में संस्था के मंत्री सुशील सेरडिया, योग गुरु ओम प्रकाश कालवा, शिविर संयोजक ललित बाहेती ने मां भारती के दीप प्रज्वलन कर शिविर का शुभारम्भ किया । संस्था मंत्री सुशील सेरडिया ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि योग से शरीर की समस्त शक्तियां जागृत होती है । बच्चे अपने माता पिता एवं गुरुजनों के निर्देशों का पालन करते हुए अनुशासन से जीवन पथ पर आगे बढे । कठिन परिश्रम एवं अनुशासन से असाधारण लक्ष्यों को सरलता से प्राप्त किया जा सकता है । शिविर में योगाचार्य ओम प्रकाश कालवा एवं उनकी टीम ने बच्चों को सहजता के साथ योग की अलग अलग क्रियाओं का अभ्यास करवाया एवं चरित्र निर्माण के टिप्स बताए । शिविर संयोजक ललित बाहेती ने बताया कि आज दूसरे दिन 107 बच्चों की भागीदारी रही । बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु सुरेश भादानी, ओमप्रकाश सारस्वत उपस्थित रहे।








