श्रीडूंगरगढ टुडे 7 अक्टूबर 2026
श्रीडूंगरगढ क्षेत्र के सातलेरा बस स्टैंड के पास देर रात करीब 11: 30 बजे एक कार और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
टक्कर की तेज आवाज सुनकर सामाजिक कार्यकर्ता गौरीशंकर तावनियां और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस और सेवादारों को हादसे की सूचना दी।
घटना की सूचना मिलते ही डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की टीम क्वीक एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद तीन लोगों को बीकानेर रेफर कर दिया गया है।
हादसे में घायल हुए लोग:
- शाकिर (35) पुत्र भवरू खान, निवासी- बिग्गा बास
- आरिफ (40) पुत्र रुस्तम अली, निवासी- बिग्गा बास
- बिलाल (40) पुत्र आमीन, निवासी- सरदारशहर
- इलियास (30) पुत्र चांद मोहम्मद, निवासी- सरदारशहर
दुर्घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।














