श्रीडूंगरगढ टुडे 30 सितंबर 2026
थाना क्षेत्र के धनेरू गांव में 21 वर्षीय विवाहिता ने सांडवा निवासी श्रवणराम, मदनलाल, जगदीश, ओमप्रकाश और कालूराम के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि रविवार रात करीब 9 बजे पीड़िता अपने बच्चों के साथ सो रही थी, आरोपी जबरन उसकी ढाणी में आए व बदसूलकी करने लगे।
शोर सुनकर मौके पर आए पड़ौसियों द्वारा बीच बचाव करने पर आरोपी उसके 4 साल के बेटे व 6 साल की बेटी को अपहरण कर ले गए व ढाणी को रात को जलाने की धमकी दी। पीड़िता एक बच्चे के साथ पड़ौसी ढाणी में गई और अपने भाई ताराचंद को फोन कर घटना की जानकारी दी। ताराचंद अपने साथ टीकूराम को लेकर वहां पहुंचा। तभी आरोपी पुनः उसकी ढाणी में आए व दोनों के साथ मारपीट की। शोर सुनकर वह मौके पर पहुंची तो उसका भाई लहूलुहान बेहोश पड़ा था।
पीड़िता बीच-बचाव करने लगी तो आरोपियों ने उसे गालियां दी और मारपीट करते बदसलूकी करते हुए लज्जाभंग की एवं आरोपियों ने उसके भाई की जेब से 23,360 रुपए निकाल लिए और चोटिल हुए टीकूराम का मोबाइल फोन छीन लिया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। महिला ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई मुकेश कुमार सुपर्द की गई है।











