श्रीडूंगरगढ़ टुडे 26 मई 2026
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सेरूणा के विद्यार्थियों ने एनएनएमएस परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप (NNMS) परीक्षा का परिणाम 26 मई को घोषित हुआ, जिसमें विद्यालय के 7 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। चयनित विद्यार्थियों को ₹12 हजार प्रतिवर्ष के हिसाब से चार वर्षों तक कुल ₹48 हजार की छात्रवृत्ति मिलेगी।

प्राचार्य मृदुला चौधरी ने बताया कि उप प्राचार्य हजारीमल बाना के निर्देशन में प्रेमकुमारी तरड़, मनीष काला और बबिता कुमारी ने विद्यार्थियों को नियमित तैयारी करवाई। इसके परिणामस्वरूप हरीश कुकणा, सुनीता कुकणा, जयवीर गोदारा, भावना कुकणा, सुमन प्रभुराम, महेश तथा सुमन मघाराम का चयन हुआ।
विद्यालय प्रशासन ने इसे गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। उल्लेखनीय है कि गत सत्र में भी विद्यालय के 7 विद्यार्थियों का चयन एनएनएमएस परीक्षा में हुआ था।


