श्रीडूंगरगढ़ टुडे 17 अगस्त 2026
NCVET से मान्यता प्राप्त राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI), श्रीडूंगरगढ़ में सत्र 2026-27/28 के लिए विभिन्न व्यवसायों में रिक्त सीटों पर संस्थान स्तर पर सीधे प्रवेश (Direct Admission) की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
भारत सरकार के DGT द्वारा जारी 12 अगस्त 2026 के नए निर्देशों के अनुसार CTS-2026 में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 21 अगस्त 2026 कर दी गई है।
प्रवेश प्रक्रिया एवं मुख्य तिथियां
- इंटरनल स्लाइडिंग: 17 अगस्त 2026
- प्रवेश से वंचित अभ्यर्थियों हेतु आवेदन: 17 अगस्त से 20 अगस्त 2026 (दोपहर 1:00 बजे तक)
- नए डायरेक्ट एडमिशन आवेदन: 18 अगस्त से 20 अगस्त 2026 (दोपहर 1:00 बजे तक) SSO Portal या ई-मित्र के माध्यम से
- मेरिट सूची जारी होने की तिथि: 20 अगस्त 2026 (शाम 5:00 बजे तक)
- मेरिट अनुसार प्रवेश प्रक्रिया: 21 अगस्त 2026 (प्रातः 11:00 बजे से)
योग्यता एवं शुल्क विवरण
प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु 1 सितंबर 2026 को 14 वर्ष होनी अनिवार्य है। विभिन्न ट्रेड्स के अनुसार 8वीं, 10वीं एवं 12वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन के पात्र होंगे।
संस्थान में बालक अभ्यर्थियों के लिए कुल प्रशिक्षण शुल्क ₹3,400/- निर्धारित किया गया है, जबकि बालिका अभ्यर्थियों के लिए राजकीय ITI में प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क रहेगा।
इच्छुक अभ्यर्थी रिक्त सीटों व व्यवसायों की जानकारी के लिए संस्थान में संपर्क कर सकते हैं।
संपर्क सूत्र: 8955209588, 8239932293



